Category Archives: दुनिया

मॉलदीव में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

मॉलदीव में विपक्ष के नेता इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। आज तड़के चुनाव आयोग से जारी नतीजों के अनुसार सोलिह ने 58 दशमलव तीन प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज की। श्री सोलिह की जीत की घोषणा के बाद पूरे देश में विपक्षी समर्थक, सोलिह की मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी-एम.डी.पी. के पीले झंडे हाथ में लेकर जश्न मना रहे हैं। राजनीतिक अस्थिरता से जुझ रहे द्वीप देश मालदीव में इस चुनाव को लोकतंत्र का जनमत संग्रह माना जा रहा है।

भारत ने पाकिस्तान को पांच दिन में दूसरी बार क्रिकेट मेंहराया

दुबई में हो रहे एशिया क्रिकेट कप में भारत ने रविवार को पांच दिन के भीतर पाकिस्तान को दूसरी बार शर्मनाक तरीके से हराया है। पांच दिन पहले जहां 126 गेंद पहले जीत हासिल की थी, वहीं आज भारत 63 गेंद पहले लक्ष्य को पाने में कामयाब रहा। पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया है।

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बंगलादेश पर भारत की जीत

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर-4 में शुक्रवार को दुबई में भारत ने बंगलादेश पर अासान जीत हासिल की। बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को पाने भारत ने तीन विकेट गंवाए और मैच जीत लिया।

आज मुहर्रम, हजरत इमाम की शहादत को याद किया

आज यौम-ए-आशूरा है। इस दिन पैगंबर मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जाता है। इस अवसर पर हजरत हुसैन की याद में ताजि़ये निकाले जाते हैं।

पीवी सिंधु चीन ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

पी.वी. सिंधु चीन ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री-क्वार्टरफाइनल में उन्होंने थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफानको 21-23, 21-13, 21-18 से हराया।

जापान में शिन्ज़ो आबे फिर सेलिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बने

जापान में प्रधानमंत्री शिन्ज़ो आबे फिर सेलिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चुने गए हैं। वे और तीन वर्ष तक पार्टी प्रमुख तथाप्रधानमंत्री बने रहेंगे। श्री आबे ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी पूर्व रक्षा मंत्रीशिगेरू इशिबा को हराया। इसके साथ ही श्री आबे देश में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्रीका पद संभालने वाले नेता बन गए हैं।

पुद्दुचेरी में कौशल भारत मिशन ने लोगों को जीने की नई राह दी

कौशल भारत मिशन ने पुद्दुचेरी में लोगों कोजीने की एक नई राह दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो ने 15 जुलाई 2015 को इस योजनाकी शुरूआत की थी और इसका उद्देश्‍य विभिन्‍न विधाओं में 2022 तक 40 करोड़ लोगों कोप्रशिक्षित करना है। कौशल भारत शहरी और अर्ध शहरी नौकरियों पर निर्भरता को कम करनेमें मदद करता है।

उत्‍तर और दक्षिण कोरिया ने परमाणु के समझौते पर हस्‍ताक्षर किये

उत्‍तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु रहित बनाने और सैनिक तनाव कम करने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। समझौते पर उत्‍तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जाए-इन ने प्‍योंगयोंग में हस्‍ताक्षर किए।  श्री किम मिसाइल ईंजन परीक्षण स्‍थल और मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र हमेशा के लिए बंद करने पर सहमत हो गए हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई संबंद्ध देशों के विशेषज्ञों की निगरानी में की जायेगी जो पुष्टि करेंगे कि यह केंद्र बंद हो गया है।

कर्नाटक के एक विधायक की औसत सालाना आय 10 करोड़

एडीआर ने विधायकों की आय को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों में से हरेक विधायक की आय सालाना दस करोड़ रुपए महीने का दावा किया है।

अनूप जलोटा 29 साल की मथारू के साथ शादी करेंगे

प्रसिद्ध भजन गायक 65 साल के अनूप जलोटा अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड 29 की जसलीन माथरू के साथ शादी करने जा रहे हैं। वे तीन साल से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today