Category Archives: दुनिया

भारत के युवराज वाधवानी ने व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब जीता

भारत के युवराज वाधवानी ने 25वां एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब जीत लिया है। चेन्नई में कल युवराज ने पाकिस्तान के अनस अली शाह को फाइनल में 13-11, 11-5, 6-11, 12-10 से हराया।  युवराज अंडर 13 खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत को चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक मिले हैं। इधर, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर

सुषमा स्वराज का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मौलिक सुधारों का आव्हान

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल मौलिक सुधारों का आह्वान किया है। न्यूयार्क में कल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को यह बात स्वीकार करनी होगी कि संस्था में ये सुधार केवल ऊपरी तौर पर नहीं होने चाहिए। उन्होंने मौजूदा समय के अनुरूप व्यापक सुधारों पर बल देते हुए कहा कि ये आज से ही शुरू होने चाहिए।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित करेंगी

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आज शाम न्‍यूयार्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 73 वें अधिवेशन को सम्‍बोधित करेंगी। इससे पहले अधिवेशन से अलग सार्क देशों की एक बैठक में श्रीमती स्‍वराज ने बिना किसी भेदभाव के सभी तरह के आतंकवाद के खात्‍मे की अपील की।

तारिक अनवर ने छोड़ी एनसीपी

1999 में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मु्द्दे पर कांग्रेस से बगवात कर शरद पवार के साथ मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (एनसीपी) की नींव रखने वाले तारिक अनवर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. अनवर ने एनसीपी छोड़ने के साथ-साथलोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.

मोदी जी ईमानदार हैं तो बताएं राफेल सौदे का सच: राहुल गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर पिछले साढ़े चार साल में इस देश के 82 हजार करोड़ का घोटाला माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चैकसी और अनिल अंबानी के जरिए किया है। गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमत पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के समय पर सिर पर आसमान उठाने वाले लोग आज 90 रुपए पे पेट्रोल का भाव हो जाने पर मौन हैं उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि अगर वे ईमानदार हैं तो देश को जवाब दें कि राफेल को कान्ट्रैक्ट हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया यह जवाब दें । 56 इंच सीने वाले मोदी जी को यह भी जवाब देना चाहिए कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत सरकार ने ही अंबानी को क्यों राफेल हवाई जहाज का कान्टैक्ट देने को कहा था। सच क्या है मोदी जी बताएं नहीं तो देश यही मानेगा कि चैकीदार चोर है। श्री राहुल गांधी आज विंध्य दौरे के दूसरे दिन रीवा, लालगांव, त्योंथर और बेकुंठपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

सर्जिकल स्ट्राइक का एक और वीडियो जारी

सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वर्ष 2016 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का एक और वीडियो जारी किया है। कार्रवाई के दौरान यह वीडियो मानवरहित विमान और थर्मल इमेजिंग के जरिए बनाया गया था, जिसमें आतंकियों के एक ठिकाने को नष्ट करते हुए दिखाया गया है।

19 लग्जरी उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी वृद्धि

डालर के मुकाबले गिरते रुपये को थामने के लिए सरकार ने एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन सहित 19 लग्जरी उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी वृद्धि की है। नई दरें बुधवार-वृहस्पतिवार की मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएंगी हैं।

लाखों नागरिकों को गरीबी से निकालने के भारत के प्रयासों की सराहना की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने लाखों नागरिकों को गरीबी से निकालकर मध्य वर्ग में लाने के भारत के प्रयासों की सराहना की है। ट्रंप कल रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें अधिवेशन में विश्व नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत को मुक्त समाज बताते हुए विश्व के बेहतर साझा भविष्य के लिए काम करने वाले देशों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

अब विदेश से तय होगा कि भारत का प्रधानमंत्री कौन होगाः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति से देश को तबाह करने वाले अब देश के बाहर से गठबंधन करने में लगे हैं। अब विदेशों से यह तय होगा कि देश का सौन प्रधानमंत्री होगा। ऐसी पार्टियों से देश को बचाने का संकल्प हर जागरूक कार्यकर्ता को लेना चाहिए।

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस में: पदमा शुक्ला

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कि नजदीकी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल दौरे के पूर्व भारतीय जनता पार्टी को बडा झटका लगा है। शिवराज कैबिनेट में मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब छिंदवा़ड़ा में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के सामने पार्टी की सदस्यता ली।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today