Category Archives: दुनिया

भारत और रूस ने सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की

भारत और रूस ने हर प्रकार के आतंकवाद की निंदाकी है और निर्णायक तथा सामूहिक तरीके से बिना किसी दोहरे मानदंड के आतंकवाद के खात्‍मेकी जरूरत दोहराई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीरपुतिन के बीच कल नई दिल्‍ली में वार्ता के बाद संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में दोनों पक्ष आतंकीनेटवर्क, उनके वित्‍तीय पोषण के स्रोतोंको समाप्‍त करने और आतंकी विचारधारा, दुष्‍प्रचार तथा भर्ती पर काबू पाने के लिए मिलकर प्रयास करने पर सहमत हुए हैं। भारत और रूस ने राष्‍ट्रीय शांतिसुलह सफाई प्रक्रिया को निर्णायक बनाने में वहां की सरकार का समर्थन किया।

अमरीका ने आतंकी गुट लश्करे तैयबा को संभावित खतरा बताया

ट्रम्प प्रशासन ने आतंकवाद से निपटने की नई नीति में पाकिस्तान के आतंकी गुटों- लश्करे तैयबा और तहरीके तालिबान पाकिस्तान को अमरीका के लिए संभावित खतरा बताया है। कल व्हाइट हाउस से जारी नई राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक नीति में कहा गया है कि आईएसआईएस और अलकायदा तथा कई उग्रवादी इस्लामी आतंकी गुट भी विद्रोही और आतंकी गतिविधियों में लगे हैं,

जस्टिस रंजन गोगोई बने देश के 46वें सीजेआई

जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर शपथ ले ली है। बतौर सीजेआई जस्टिस गोगोई का कार्यकाल 13 महीनों का होगा जो कि नवंबर 2019 में समाप्त होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सीजेआई पद की शपथ दिलवाई।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में होने वाला वन डे मैच स्थगित

इसी माह 24 OCT को भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में होने वाला वन डे मैच स्थगित हो गया है। अब यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

देश और विदेशों में भी गांधी जयंती मनाई जा रही है

देश-विदेश में गांधी जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। गुजरात में भी गांधी जी से जुड़े संस्‍थानों, स्‍वयंसेवी संगठनों  और शिक्षा संस्‍थानों ने कई समारोह आयोजित किए हैं। मुख्‍य समारोह महात्‍मा गांधी के जन्‍म स्‍थल पोरबंदर के कीर्ति मंदिर में आयोजित किया गया, जहां मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी प्रार्थना सभा  में शामिल हुये। पोरबंदर की चौपाटी पर हजारों स्‍कूली छात्रों ने मानव श्रृंखला से महात्‍मा गांधी की विशाल आकृति बनाकर नया कीर्तिमान स्‍थापित किया। अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई, जिसमें भारत में अमरीका के राजदूत केन्‍नथ जस्‍टर भी शामिल हुये। स्‍कूल के छात्रों द्वारा स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक‍ता का अभियान चलाया जा रहा है।

बेहतरीन 250 विश्वविद्यालयों में किसी भी भारतीय संस्थान को जगह नहीं

द टाइम्स हायर एजूकेशन द्वारा जारी ताजा सूची में बेहतरीन 250 विश्वविद्यालयों में किसी भी भारतीय संस्थान को जगह नहीं मिल सकी है, वैश्विक स्तर पर हमारी स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं है।

महात्‍मा गांधी की जयंती पर कृतज्ञ राष्‍ट्र की भावभीनी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सवेरे दिल्‍ली में राजघाट पर राष्‍ट्रपिता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अगले वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोहों का शुभारंभ आज से हो रहा है।

सपा प्रदेश कार्यकारिणी एवं चुनाव प्रचार समिति की बैठक 3 अक्टुबर को

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने बताया है कि आगामी 3 अक्टूबर2018 को 11 बजे से समाजवादी पार्टी की प्रदेशकार्यकारिणी ,जिला अध्यक्षों एवं विधान सभा अध्यक्षों की बैठक , मालवीय भवन , तुलसी नगर ,जयप्रकाश अस्पताल (1250 हॉस्पिटल) के सामने आयोजित की गई है । बैठक में प्रत्याशी चयन और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी में मरने वालों की संख्या 800 पार

इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप में भूकंप और त्सुनामी से मरने वालों की संख्या 8 सौ 32 तक पहुंच गई है। स्‍थानीय मीडिया के साथ भेंट में इंडोनेशिया के उप-राष्‍ट्रपति जुसुफ कल्‍ला ने कहा कि मारने वालों की संख्‍या बढ़कर हजारों हो सकती है क्‍योंकि सैंकड़ों लोग बुरी तरह घायल हैं। उन्‍होंने बताया कि फंसे लोगों को निकाले और शव ढू़ंढ़ने के काम में सेना को लगाया जा रहा है।

शक्तिशाली तूफान तरामी जापान की मुख्य भूमि की ओर बढ़ा

एक शक्तिशाली तूफान तरामी जापान के दक्षिणी द्वीपों से होता हुआ मुख्य भूमि की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तेज़ हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका है। जापान के पश्चिमी भाग में बुलेट ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई हैं और लगभग एक हजार उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today