Category Archives: दुनिया

नेपाल में माउंट गुरजा के आधार शिविर से नौ पर्वतारोहियों के शव मिल गए

नेपाल में माउंट गुरजा के आधार शिविर से नौ पर्वतारोहियों के शव मिल गए हैं। बचाव दल आज सुबह आधार शिविर पहुंचा और सभी नौ शवों को विमान के जरिए वहां से ले जाया गया। शुक्रवार को बर्फ के भीषण तूफान में शिविर नष्‍ट होने के बाद कोरिया के पांच पर्वतारोहियों और तीन नेपाली गाइडों की मौत हो गयी थी।

भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए चुना गया

भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए चुन लिया गया है। एशिया प्रशांत श्रेणी में पहली जनवरी 2019 से शुरू हो रहे तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए कल रात हुए मतदान में भारत को सर्वाधिक 188 वोट मिले।

मलेशिया सरकार ने मृत्‍युदंड समाप्‍त करने का फैसला किया

मलेशिया में मंत्रिमंडल ने मृत्‍युदंड को समाप्‍त करने का निर्णय लिया है।  इस सजा के प्रति देश में भारी विरोध को देखते हुए सरकार ने इसे समाप्‍त करने का फैसला किया है।  इसके समाप्‍त हो जाने के बाद मलेशिया को, दूसरे देशों में मौत की सजा का सामना कर रहे मलेशियाई लोगों के जीवन के लिए संघर्ष करने का नैतिक अधिकार मिल सकेगा।

तीन देशों में कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त

तीन देशों में कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त आईएनएक्स मीडिया मामले में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने भारत, लंदन और स्पेन में मौजूद कार्ति की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। लंदन में कार्ति के कॉटेज, घर और जमीनों को जब्त किया गया है।

आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मना

आज अंतर्राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य बालिकाओं को सशक्‍त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। इस अवसर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनिया गुतरश ने अपने संदेश में कहा है कि सभी को बालिकाओं के कौशल निर्माण और उन्‍हें लड़कों के समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

भारत ने श्रीलंका को 144 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया

ढाका में खेले गए एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में कल भारत ने श्रीलंका को 144 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 304 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम अड़तीस ओवर और चार गेंद में 160 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

अमरीका में ब्रेट केवेनो ने सुप्रीम कोर्ट के 114वें जज के रूप में शपथ ली

अमरीका में ब्रेट केवेनो ने सुप्रीम कोर्ट के 114वें जज के रूप में शपथ ले ली है। कल शाम चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले केवेनो के नामांकन के बारे में सीनेट में हुए मतदान में उनके पक्ष में पचास और विरोध में 48 वोट पड़े। श्री केवेनो पर यौन दुराचार के कई आरोप होने के बावजूद राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप ने उन्‍हें नामित किया था जिस कारण उनका नामांकन विवादों में था। तीन महिलाओं ने श्री केवेनो पर यौन दुराचार के आरोप लगाए हैं। हालांकि श्री केवेनो ने इन आरोपों का खंडन किया है।

बसपा के बाद सपा ने कांग्रेस का साथ छोड़ा

मध्यप्रदेश में गैर भाजपा दलों के साथ गठबंधन की बातें करेन वाली कांग्रेस का साथ अब समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी छोड़ दिया है। अब कांग्रेस मध्यप्रदेश में अकेली पड़ गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मध्यप्रदेश में गठबंधन से इनकार कर दिया।

मायावती के फैसले से विपक्षी एकता पर कोई असर नहीं: देवगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने संबंधी बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के फैसले को विपक्षी एकता के बिखराव के रूप में नहीं देखना चाहिए.

भारत ने वेस्टइंडीज को पारी 272 रनों से हराया

राजकोट में भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही टेस्ट मैच में पारी और 272 रनों से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच पदार्पण मैच खेलने वाले भारत के पृथवी शॉ को मिला।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today