Category Archives: दुनिया

इंदौर में फिर 3 साल की बच्ची को हवस का शिकार

इंदौर में गुरुवार को फिर एक  3 साल की  नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित बच्ची का मामा बताया जा रहा है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वन डे मैच टाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच विशाखापत्तनम में टाई हो गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए जिसमें कप्तान विराट कोहली के नाबाद 156 रन रहे।

विदेशी नागरिकों को अब अपना आपराधिक रिकॉर्ड घोषित करना होगा

भारतीय वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को अब अपना आपराधिक रिकॉर्ड घोषित करना होगा। विदेशियों द्वारा बाल यौन शोषण और अन्‍य अपराधों में कमी लाने के लिए ये कदम उठाया गया है। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट संदेश में कहा है कि भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया में संशोधन करने संबंधी उनका आग्रह स्‍वीकार कर लिया गया है।

अमरीकी राष्‍ट्रपति की परमाणु हथियार संधि से अलग होने की घोषणा

अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप की परमाणु हथियार संधि से अलग होने की घोषणा के बाद यूरोपीय आयोग ने अमरीका और रूस से आग्रह किया है कि उन्‍हें इस संधि को बचाने के लिए बातचीत का रास्‍ता अपनाना चाहिए। आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि मध्‍यम दूरी की परमाणु मिसाईलों से संबंधित संधि पिछले तीन दशकों से यूरोप की सुरक्षा का मुख्‍य आधार रही है।

ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्‍तर बढ़ जाने से आपदा मोचन बलटी में तैनात की गई

ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्‍तर बढ़ जाने से असम में डिब्रूगढ़, धेमाजी और लखीमपुर जिलों में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की अतिरिक्‍त टीमें तैनात की गई हैं। अभी जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है।किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

खदान धसने से 3 बच्चों की मौत

पथारिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोतराई में दीपावली की साफ-सफाई के लिए 5 बच्चे मिट्टी खोदने के लिए के खेत पर गए हुए थे जिनमे 3 बच्चे मिट्टी निकालने खदान के अन्दर व दो बच्चें खदान के ऊपर से मिट्टी निकल रहे थे इसी बीच खदान के अन्दर की मिट्टी में अचानक एक गढ्ढा हो गया।

कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के बीच हमले तेज होते जा रहे हैं। इसमें स्तरहीनता भी बढ़ रही है।

विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला समाप्त होने के बाद रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है। गेंदबाजों में उमेश यादव को भी चार स्थान का फायदा हुआ है।

आतंकवाद से निपटने के लिए मिलकर लड़ने का आग्रह

उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडु ने आज कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और सभी देशों को इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए मिलकर लड़ने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र और विश्‍व समुदाय को इस समस्‍या से निपटने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा।

अफगानिस्तान में एक सैन्य छावनी पर तालीबानी हमले में 17 सैनिक मारे गए

अफगानिस्तान में एक सैन्य छावनी पर तालीबानी हमले में 17 सैनिक मारे गए हैं।  हमले में चार सैनिक घायल भी हुए हैं। तालीबानी लड़ाकों की ओर से कल किया गया यह हमला आज सुबह तक जारी रहा। हमले के दौरान तालीबानी लड़ाकों ने 11 सैनिकों को अगवा कर लिया और बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी लूटकर ले गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today