Category Archives: दुनिया

दिल्ली एक बार फिर भारी प्रदूषण की चपेट में

ग्रीनीपस के सीनियर कैंपेनर सुनील दहिया ने कहा है कि दिल्ली एक बार फिर भारी प्रदूषण की चपेट में आ गया है। दीपावली के दिन हुई आतिशबाजी से दिल्ली की हवा फिर सांस लेने लायक तक नहीं बचीहै।

पीवी सिंधु चीन ओपन बैडमिंटन के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में

भारत की पी वी सिंधु चीन ओपन बैडमिंटन के प्री-क्‍वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। पहले राउण्‍ड में सिंधु ने रूस की एवजेन्‍या को सेत्‍सकाया को 21-13, 21-19 से हराया। महिला डबल्‍समें अश्विनी पोनप्‍पा और एन सिक्‍की रेड्डी पहले राउण्‍ड में हारकर बाहर हो गई हैं। कि दाम्‍बी श्रीकांत और एच एस प्रणॉय के मुकाबले अभी होने हैं।

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति ने संसद सत्र 14 नवम्‍बर को बुलाया

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना ने संसद सत्र निर्धारित नई तिथि से दो दिन पहले 14 नवम्‍बर को बुलाने का आदेश जारी किया है। इससे पहले राष्‍ट्रपति ने श्री महिन्‍दा राजपक्‍स को नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाने के बाद यह सत्र 16 नवंबर तक स्थगित कर दिया था। हटाये गए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघ ने सदन में बहुमत होने का दावा किया था और बहुमत साबित करने के लिए जल्‍दी सत्र बुलाने की मांग की थी। 225 में 118 सांसदों ने श्री राजपक्‍स के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है।

कार्तिकेय चौहान ने कोर्ट में कहा गांधी ने मेरी और मेरे पिता की छवि धूमिल की

कार्तिकेय चौहान ने कोर्ट में कहा राहुल गांधी ने मेरे और मेरे पिता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ गलत आरोप लगाये।  राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक में नाम लेकर मेरी और मेरे पिता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है ।

विश्‍व बैंक ने भारत की ऐतिहासिक वृद्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई दी

विश्‍व बैंक के अध्‍यक्ष जिम योंग किम ने कारोबार सुगमता में भारत की रैंकिंग में एतिहासिक सुधार पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को शुभकामनाएं दी है। श्री मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में विश्‍व बैंक अध्‍यक्ष ने कहा कि सवा अरब वाले देश का चार साल की अल्‍प अवधि में 65 पायदान की छलांग लगाना एक शानदार उपलब्धि है।

जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्‍तहुए विमान का मलबा मिल गया

इंडोनेशिया के बचाव दलों को कल सवेरे जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्‍तहुए विमान का मलबा मिल गया है। इस विमान में 189 यात्री सवार थे।  इन हिस्‍से पुर्जों की पहचानऔर डीएनए परीक्षण के लिए इन्‍हें जकार्ता ले जाया जाएगा। पांगल पिनांग शहर जाते समय क‍ल सुबह करीब साढ़े छह बजे इस विमानका नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था।

लॉयन एयर का विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त

इंडोनेशिया में आज सवेरे राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही लॉयन एयर का विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। विमान में 188 यात्री सवार थे। ये विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद रडार से गायब हो गया था।

परमाणु ऊर्जा के दिन पूरे- नेशनल एलायंस आफ़ एंटी-न्युक्लियर मूवमेंट्स

नेशलन एलायंस आफ़ एंटी-न्युक्लियर मूवमेंट्स की पहल पर पूरे देश में चल रहे तमाम परमाणु ऊर्जा विरोधी आंदोलनों का दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में 28 अक्टूबर 2018 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रेस-वार्ता में इन सभी आंदोलनों ने एक स्वर में मध्य प्रदेश की चुटका परमाणु परियोजना समेत देश की सभी परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने परमाणु संयंत्रों में हुई दुर्घटनाओं के भयावह दुष्प्रभावो से सबक लेने की अपील की। इन संगठनों ने यह भी कहा कि परमाणु खनिजों के खनन के दुष्परिणाम, संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए आदिवासियों के ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े और उनकी आजीविका पर अमानवीय हमले अब सभी हदों को पार कर चुके हैं और देश की जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

प्रधानमंत्री भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में भाग लेने तोक्यो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन की जापान यात्रा पर तोक्‍यो पहुंच गये हैं। वे भारत और जापान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे श्री मोदी के सम्‍मान में कल यामानाशी में दोपहर भोज देंगे। श्री मोदी का ऑटोमेशन और रोबोटिक फर्म ‘फनक’ का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्से नये प्रधानमंत्री

श्रीलंका में अचानक हुए घटनाक्रम में पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे को श्री रानिल विक्रमसिंघे के स्थान पर नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today