Category Archives: दुनिया

भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर हुई प्रार्थना सभा

भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर आज सेंट्रल लायब्रेरी में आयोजित प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने धर्मग्रंथों का पाठ किया। श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित उपस्थित आमजन ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल गैस त्रासदी की 34वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित

मध्य प्रदेश में विश्व की सबसे भीषण औद्योगिक आपदा भोपाल गैस त्रासदी की 34वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।  1984 में दो और तीन दिसम्बर की आधी रात को भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव के कारण बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे और लाखों लोग अभी भी प्रभावित हैं।

हॉकी विश्वकप में अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप में आज अर्जेंटीना ने न्‍यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ग्रुप ए में पहले नंबर पर है। इससे पहले स्पेन और फ्रांस का मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर समाप्‍त हुआ।

विश्‍वबैंक जलवायु परिवर्तन पर दो सौ अरब अमरीकी डॉलर का निवेश करेगा

विश्‍वबैंक जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के लिए 2021 से 2025 के दौरान दो सौ अरब अमरीकी डॉलर का निवेश करेगा। यह राशि मौजूदा पंचवर्षीय योजना में निवेश के लिए निर्धारित राशी से दुगनी है। विश्‍वबैंक का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पौलेंड के कोतोविस में संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु शिखर सम्‍मेलन चल रहा है।

अफगानिस्‍तान में 11 आतंकियों सहित 18 लोग मारे गए

अफगानिस्‍तान के उत्‍तरी प्रांत फरयाब में सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों के बीच संघर्ष में 11 आतंकियों सहित 18 लोग मारे गए हैं। यह संघर्ष कल रात उस समय शुरू हुआ जब तालिबानी आतंकियों ने अंदखोय और करगान जिलों की सुरक्षा चौकियों पर हमले किए। संघर्ष में 11 सुरक्षाकर्मी और दो दर्जन से ज्‍यादा आतंकी घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं को आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत स्वतंत्रता के 75वें वर्ष – 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। श्री मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि 2022 में भारत जी-20 शिखऱ सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने को उत्सुक है। प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओँ को भारत आने का न्यौता दिया।

ओडि़सा के भुवनेश्वर में पुरूष हॉकी विश्व कप में आज दो मैच

ओडि़सा के भुवनेश्वर में पुरूष हॉकी विश्व कप में आज दो मैच होंगे। पूल-बी में शाम पांच बजे ऑस्‍ट्रेलिया का मैच आयरलैंड से होगा। पूल-बी में रात सात बजे इंग्लैंड का सामना चीन से होगा। कल अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से और न्यूजीलैंड ने फ्रांस को 2-1 से हराया। भारत का मैच रविवार को बेल्जियम से होगा।

अब भगवान शिव की 351 फीट ऊंची प्रतिमा

देश में ऊंची-ऊंची प्रतिमाओं के निर्माण के दौर में अब भगवानों की मूर्तियां को लेकर भी चलन दिखाई दे रहा है। छिंदवाड़ा में भगवान हनुमान की प्रतिमा के बाद राजस्थान में भगवान शिव की 351 फीट की ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसमें भगवान शिव का सिर ही 70 फीट का बनाया जा रहा है जिसमें जटाएं भी लंबी हैं।

पीएसएलवी-सी 43 ने भू-पर्यवेक्षण हाईसिस अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किये

भारत के रॉकेट पी.एस.एल.वी. ने आज सवेरे आधुनिक भू पर्यवेक्षण उपग्रह हाईसिस को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में  प्रक्षेपित कर दिया है। यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से सवेरे 9 बजकर 57 मिनट 30 सैकेंड पर किया गया। पी.एस.एल.वी. आठ देशों का एक माइक्रो उपग्रह और 29 नैनो उपग्रह भी लेकर गया है। इनमें एक माइक्रो उपग्रह सहित 23 उपग्रह अमरीका के हैं। इनके अलावा एक- एक ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा, कोलम्बिया, फिनलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड और स्‍पेन का है। हाईसिस अनेक फ्रिक्‍वेंसियों से समूची पृथ्‍वी की तस्‍वीरें भेजेगा।  इसका वजन 380 किलोग्राम है और यह पांच वर्ष से अधिक समय तक काम कर सकता है।

मालदीव की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्‍ट्रपति की सजा का फैसला पलट दिया

मालदीव की सुप्रीम कोर्ट ने विवादित आतंकवादी मामले में पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद की सजा का फैसला पलट दिया है। कोर्ट ने कहा कि मोहम्‍मद नशीद पर गलत ढंग से आरोप लगाया गया था और क्रिमनल कोर्ट को इसकी सुनवाई नहीं करनी चाहिए थी। पूर्व राष्‍ट्रपति को अपने शासनकाल में क्रिमनल कोर्ट के एक जज को गिरफ्तारी

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today