Category Archives: दुनिया

आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल का इस्तीफा


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर उर्जित पटेल ने कार्यकाल पूरा होने से 9 महीने पहले इस्तीफा दे दिया है। पटेल ने निजी कारणों से इस्तीफा देेने की बात कही है लेकिन इसके पीछे आरबीआई और सरकार के बीच कई मुद्दों पर चल रहे मतभेद भी बताए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा


केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराया

एडिलेड में भारत ने आस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर पहला टेस्ट मैच जीत लिया। इस मैच के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 71 रन बनाए।

माल्‍या के भारत प्रत्‍यर्पण के मामले में कल फैसला सुनाया जाएगा

शराब कारोबारी विजय माल्‍या के भारत प्रत्‍यर्पण के मामले में कल लंदन के वेस्‍टमिन्‍स्‍टर मजिस्‍ट्रेट अदालत में फैसला सुनाया जाएगा। किंगफिशर एयरलाईंस के पूर्व प्रमुख 62 वर्षीय विजय माल्‍या पर भारत में नौ हजार करोड़ रुपये की धांधली और मनीलॉंड्रिंग का आरोप है। भारतीय अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया है। पिछले साल अप्रैल में भारत प्रत्‍यर्पण करने के लिए विजय माल्‍या को गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से ज़मानत पर है।

3.90 अरब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे

तीन अरब 90 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब विश्‍व की आधी से ज्‍यादा आबादी ऑनलाइन हो चुकी है।

जापान के एमेरिटस प्रो. रियोजुन सातो ने किया सांची विवि का भ्रमण

जापान की राजधानी टोक्यो के ताइशो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रियोजुन सातो ने आज सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। 86 साल के प्रो. रियोजुन सातो एमेरिटस Emeritus (ससम्मान सेवानिवृत्त) प्रोफेसर हैं और वे टोक्यो जापान के रहने वाले हैं। उन्होंने 1959 में दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग के दूसरे बैच से पढ़ाई की है।

मध्यप्रदेश कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने देश को दिलाए छह पदक

डर्बन, साउथ अफ्रीका में 29 नवम्बर से दो दिसम्बर, 2018 तक खेली गई 9वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित छह पदक देश को दिलाए।

भारत और अमरीका आपसी रक्षा सहयोग और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं

भारत और अमरीका आपसी रक्षा सहयोग और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। अमरीका यात्रा पर गईं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने वहां के रक्षा मंत्री जेम्‍स एन मेटि‍स के साथ बातचीत में दोनों देशों के बीच रक्षा के क्षेत्र में बढ़़ती भागीदारी पर चर्चा की। सुश्री सीतारामन ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों की समीक्षा की।

केंद्र सरकार ने जिस आईएफएफ को निकाला उसकी तीन महीने में मौत

अखिल भारतीय वन सेवा के बर्खास्त अधिकारी देवेश कोहली का ह्रदयगति रोके जाने निधन हो गया। कोहली को केंद्र सरकार ने तीन महीने पहले ही 20-50 के फार्मूले के कारण ही निकाला था।

जानवरों से खिलवाड़ पर इंदौर जू के अफसरों को नोटिस

सेंट्रल जू अथॉरिटी ने आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे की याचिका पर इंदौर नगर निगम के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इन लोगों ने कमला नेहरू ज़ू में बाघो की ब्रीडिंग करवाने सहित कई फर्जी दावे किए थे जिसको लेकर इनको नोटिस जारी किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today