Category Archives: दुनिया

फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बवाल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीतिक बवाल मच गया है। फिल्म को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विवादास्पद सीन हटाए जाने की मांग लेकिन राज्य सरकार की तरफ से फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने के प्रचार को भ्रामक बताया गया। वहीं, भाजपा ने ट्विटर एकाउंट पर फिल्म के ट्रेल के लांच होने के बाद कांग्रेस पर हमला बोला।

पाकिस्तानी नागरिक इमरान को पाकिस्तान भेजा

करीब 14 साल पहले पाकिस्तान से भारत आए इमरान वारसी को बाघा बॉर्डर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। वारसी 2004 में भारत आया था और उसने कोलकाता में शादी की थी।

कमलनाथ का 84 के सिख दंगों से कोई लेना देना नहींः सलूजा

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और मध्यप्रदेश यूथ फोरम के अध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का 1984 के सिख दंगों से कोई लेनादेना नहीं है। उनकी सिख दंगों में कोई संलिप्तता नहीं है।

मप्र, छत्तीसगढ़,राजस्थान के सीएम आज लेंगे शपथ

विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बनीं कांग्रेस सरकारों में 17 दिसंबर को एकसाथ मुख्यमंत्रियों की शपथ होगी। मध्यप्रदेश में कमलनाथ, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और राजस्थान में अशोक गेहलोत मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। तीनों कार्यक्रमों में राहुल गांधी तथा विपक्षी दलों के नेता पहुंच रहे हैं।
मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ भेल स्थित जंबूरी मैदान में दोपहर डेढ़ बजे शपथ लेंगे। इसके लिए मैदान पर चार मंच बनाए गए हैं। इनमें से एक मंच शपथ ग्रहण के लिए होगा। एक मंच पर नाथ के परिजन, रिश्तेदार और मित्रजन होंगे और एक अन्य मंच पर धर्मगुरुजन होंगे। चौथे मंच पर वीवीआईपी को बैठाने की व्यवस्था है।
मप्र में ये लोग आएंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोकसभा में सदन में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़ेगे, एचडी कुमारस्वामी, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, एमके स्टालिन, कनीमोझी, दिनेश त्रिवेदी, फारुख अबदुल्ला, शरद यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, राजू शेट्टी, जयंत चौधरी, एनके प्रेमचंद्रन, पीके कुनहालिकुट्टी, वी नारायणस्वामी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जितेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, राजबब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू, मनीष चतरथ और कौशल विद्यार्थी।
राजस्थान में मंत्रिमंडल भी लेगा शपथ
सूत्रों के अनुसार गहलोत अपनी टीम में कम से कम 17 कैबिनेट मंत्री और आधा दर्जन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के साथ ही कम से कम छह राज्य मंत्री शामिल करेंगे। इसके साथ करीब दस संसदीय सचिव बनाएंगे। विधानसभा चुनावों में 99 सीटें जीत कर सत्ता में आई है।

सिंधू ने जीता वर्ल्ड टूर खिताब

चीन में खेली गई वर्ल्ड टूर टुर्नामेंट में भारत की पीवी सिंधू ने फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। सिंधू ने यह खिताब विश्व चैंपियन नोकीमी 21-19 और 21-17 से जीता । सिंधू ने लगातार सात हार के बाद यह खिताब जीता है।

विक्रमसिंघ ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने श्री रानिल विक्रमसिंघ को प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ दिलाई। इसके साथ ही, देश में जारी राजनीतिक संकट समाप्‍त हो गया है। श्री विक्रमसिंघ को 26 अक्तूबर को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था और उनके स्‍थान पर महिन्‍दा राजपक्स की नियुक्ति की गई थी।

गेहलोत राजस्थान और बघेल छग के नए मुख्यमंत्री

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के बाद वहां बनी कांग्रेस सरकारों की कमान सौंपने के लिए मुख्यमंत्रियों का फैसला शुक्रवार को हो गया। दिल्ली में दो दिन के ड्रामे के बाद अशोक गेहलोत और भूपेश बघेल को इन राज्यों के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 17-19 दिसंबर

भुक्ति और मुक्ति के साथ जागतिक समृद्धि और मोक्ष मार्ग बताने वाली शाक्त तंत्र और श्रीविद्या भारतीय एवं बौद्ध दर्शन की सर्वाधिक पुरानी परंपराओं में से एक है। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में “शाक्त तंत्र एवं श्रीविद्या” पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 17-18-19 दिसंबर को हो रहा है। शाक्त तंत्र पर केंद्रित अपनी तरह के पहले आयोजन में विभिन्न देशों के 34 विदेशी विद्वान शामिल होंगे। लगभग 130 भारतीय विद्वान भी शाक्त तंत्र के विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

कमलनाथ मध्यप्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे

बुधवार और गुरुवार को हुई विधायक दल की बैठकों के दो दौर के बाद अंततः कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वे 17 दिसंबर को प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गुरुवार को दिनभर दिल्ली में राहुल गांधी और कमलनाथ के बंगले पर चले बैठकों के कई दौर के बाद रात को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी और फिर केंद्रीय पर्यवेक्षक एके एंटनी व दोनों नेताओं नाथ-सिंधिया ने दिल्ली से भोपाल आकर कमलनाथ के नाम का ऐलान किया।

लंदन अदालत ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

भारत के बैंकों का अरबों रुपए लेकर भागे विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लंदन कोर्ट की अनुमति. मिल गई है। माल्या को जल्दी ही भारत लाया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today