Category Archives: दुनिया

भारत ने मैच और सीरिज जीती, आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया

भारत ने आस्ट्रेलिया को एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के आखिरी मैच में सात विकेट से हराकर 2-1 से श्रृंखला जीती। आस्ट्रेलिया को भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही पटखनी दी। गेंदबाजी में जहां यजुवेंद्र चहल ने आस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को पैवेलियन में पहुंचाकर प्रतिद्वंद्वी टीम को आघात पहुंचा तो वहीं विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने मिलकर बल्लेबाजी में भी आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया।

भारत ने छह विकेट से जीता दूसरा मैच

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने शानदार 104 रनों की शतकीय पारी खेली और महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनका खूब साथ किया। वे अर्द्ध शतक बनाने के बाद अंत तक क्रीज पर डटे रहे और भारतीय टीम विजयी रही।

सोनगरिया, इंडियन वाटर वक्र्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

इंडियन वाटर वक्र्स एसोसिएशन (IWWA) के 51वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन मध्यप्रदेश के भोपाल सेंटर द्वारा 18 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आॅडिटोरियम में किया जा रहा है।  अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भोपाल सेंटर के चेयनमैन केके सोनगरिया, प्रमुख अभियंता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जायेगा।

भारत पहले एक दिवसीय मैच में 34 रनो से हारा

आस्ट्रेलिया में खेली जा रही एकदिवसीय क्रिकेट मैचों क श्रृंखला में भारत अपने पहले ही मैच में 34 रनों से हार गया। रोहित शर्मा का शतक भी भारतीय टीम को जीत के आंकड़े तक नहीं पहुंचा सकी।

12 व 13 को कैट की राषट्रीय गवर्निंग काउंसिल की बैठक

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) द्वारा 12 व 13 जनवरी को मध्य प्रदेश कैट द्वारा राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की बैठक भोपाल में आयोजित की जा रही है।

राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद सुनवाई 29 तक टली

सुप्रीम कोर्ट में चल रही राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई गुरुवार को बिन सुनवाई के 29 जनवरी तक के लिए टाल दी गई। अब पांच जजों की पीठ में जस्टिस यूयू ललित शामिल नहीं होंगे और नई बेंच का गठन किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विशेषाधिकार भंग की सूचना

विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा विधायकों के हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असंसदीय टिप्पणी कर दी।

हर सरकार की पाकिस्तान से संवाद रखने की नीति रहीः मोदी

2019 के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की हर सरकार ने पाकिस्तान के साथ संवाद रखने की नीति पर काम किया। चाहे हमारी एनडीए सरकार को हो या यूपीए की सरकार, किसी ने भी पाकिस्तान से संवाद बंद करने की रणनीति नहीं अपनाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को जीत पर बधाई दी

भारत ने बांग्‍लादेश में संसदीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्‍न होने का स्‍वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सवेरे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को फोन कर उनकी पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी।

भारत ने बांग्‍लादेश में संसदीय चुनाव के लिए तीन प्रेक्षक भेजे

भारत ने बांग्‍लादेश में संसदीय चुनाव के लिए तीन प्रेक्षक भेजे हैं। बांग्‍लादेश के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने इस संबंध में भारत से अनुरोध किया था। वहां नई संसद के चुनाव के लिए कल मतदान होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today