Category Archives: दुनिया

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे मैच में हराकर श्रृंखला जीती

न्यूजीलैंड में खेली जा रही एक दिवसीय मैच की श्रृंखला में भारत ने शनिवार को 90 रनों से जीत हासिल कर लगातार दूसरा मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली। भारती की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार 87 रनों की पारी खेली जिन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए पांच जजों की नई बैंच बनी

अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की नई बैंच बनाई है। इस बैंच में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस एसए बोवड़े, जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अबुदल नजीर हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।

निवेश के लिए बनाया जा रहा है सकारात्मक वातावरण – कमलनाथ

निवेश की मांग नहीं की जा सकती। निवेश को बेहतर प्रबंधन के साथ नियंत्रित किया जा सकता है। निवेश को नियंत्रित करने के लिए हमें सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता होती है। हम मध्यप्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं जिससे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित किया जा सके। हम प्रदेश में निवेश और बिजनेस को सरल, सुगम और लाभकारी बनाने पर काम कर रहे हैं।

म.प्र. में समावेशी अर्थ-व्यवस्था का मॉडल बनेगा


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि बेरोजगारी  और किसानों की आर्थिक समस्याओं को हल  करते हुए भारत की अर्थ-व्यवस्था को  समावेशी अर्थ-व्यवस्था बना कर इसका विस्तार करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समावेशी अर्थ-व्यवस्था का मॉडल बनाया जाएगा।   

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे मैच जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुए द्विपक्षीय वन डे क्रिकेट मैच श्रृंखला का पहला मैच भारत ने आठ विकेट से जीत लिया।

वर्ल्ड इकॉनामिक फोरम कई राजनयिकों और व्यापार प्रतिनिधियों से नाथ की मुलाकात


मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वर्ल्ड इकॉनामिक फोरम के शुभारंभ सत्रों के दौरान कई राजनयिकों और व्यापार प्रतिनिधियों से भेंट की। कमल नाथ ने साउथ अफ्रीका के व्यापार एवं निवेश मंत्री रॉब डेविस से मुलाकात की।

परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में शिवराज की पत्नी साधना व लक्ष्मीकांत शर्मा को क्लीनचिट

व्यापमं घोटाले के परिवहन आरक्षक भर्ती मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित 11 आरोपियों को सीबीआई ने क्लीनचिट दे दी है। सीबीआई ने परिवहन आरक्षक भर्ती मामले में शनिवार को 28 आरोपियों के खिलाफ 76 पेज का चालान पेश किया जिसमें से आठ आरोपियों के खिलाफ घोटाले में गड़बड़ी के सबूत नहीं पाए हैं।

आरएसएस हथियार बनाती हैः डॉ. गोविंद सिंह

मप्र के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए बयान में कहा है कि आरएसएस हथियार, बम और हथगोले बनाती है। अपराधियों को बचाती है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने उसे जेल से इलाज के नाम पर अस्पताल में रखा और सुख सुविधा मुहैया कराईं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने डॉ. सिंह के बयान की निंदा की है और उन्होंने कहा कि वे शायद सिमी के प्रोग्राम में चले गए होंगे क्योंकि आरएसएस की शाखा में ऐसा कुछ नहीं होता।

संसार में आ रहे बदलाव के अनुरूप हम बदल रहेः कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शुक्रवार को आईएएस मीट का शुभारंभ करते हुए कहा कि संसार में तेजी से बदलाव हो रहा है और हम भी उसके अनुरूप बदल रहे हैं। मसूरी की लाल बहादुर प्रशासन अकादमी में आए बदलावा का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे पहली बार 1992 में वहां लेक्चर देने गए थे और फिर दूसरी बार छह-सात साल बाद संबोधन का मौका मिला तो देखा तो उन वर्षों में अकादमी में ही काफी बदलाव हुए। ये बदलाव वहां प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों में भी देखने को मिल रहा है। प्रोबेशनर्स ऑफिसर्स से मुलाकात में ही यह बदलाव झलक जाता है।

देशभक्ति सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान पर खड़े होने तक सीमितः वांगचुक

थ्री इडियट की कहानी के सूत्रधार लद्दाख के सोनम वांगचुक ने कहा देशभक्ति को लेकर उपस्थित लोगों को वास्तविकता बताई। उन्होंने हमारी देशभक्ति केवल सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान होने पर खड़े हो जाने तक सीमित है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today