Category Archives: दुनिया

दिग्विजय मंत्री बाला बच्चन-सिंगार पर बरसे, सिंधिया ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश विधानसभा में लिखित प्रश्नों के उत्तर में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों बाला बच्चन, उमंग सिंगार और जयवर्धन सिंह द्वारा अलग-अलग प्रश्नों के जवाब में भाजपा की पूूर्ववर्ती सरकार को क्लीन चिट देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बाला बच्चन व सिंगार को फटकार लगाई और कहा कि वे कैसे भाजपा सरकार को क्लीनचिट दे सकते हैं।

कपिल शर्मा के टीवी शो से नवजोत सिंह सिद्धू बाहर

पुलवामा में हुई 40 जवानों की शहादत पर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान उन्हें भारी पड़ गया है। सोनी टीवी ने उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से रिजाइन करने के लिए कह दिया है।

पाकिस्तान मुर्दाबाद और वंदेमातरम की गूंज के साथ ट्रेन का शुभारंभ

छतरपुर में आज यहां स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खजुराहो -इन्दौर ट्रेन का शुभारंभ पाकिस्तान मुर्दाबाद और वंदेमातरम के जोशीले नारों के साथ किया गया है।

पाकिस्तान के सामान पर 200 फीसदी बढ़ी कस्टम ड्यूटी

पुलवामा में आतंकी हमले में 44 जवानों की शहादत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसले लेना शुरू कर दिए हैं। पहला फैसला सालों से मोस्ट फेवरेट नेशनका दर्जा पाने वाले पाकिस्तान को तत्काल प्रभाव से यह दर्जा खत्म कर दिया है। शनिवार को दूसरा फैसला हुआ जिसमें पाकिस्तान से आने वाले हर सामान पर लगने वाली 200 फीसदी कस्मट ड्यूटी बढ़ाने जा रहा है।

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, 42 की जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों नें निंदा जताई है।

इंडोनेशिया और थाईलैंड की जमातों को लौटाया

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में टूरिस्ट वीजा पर आईं दो जमातों को धर्म का प्रचार करने की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने जिले से लौटा दिया है। इन जमातों की गारंटी लेने वाले सदर को नोटिस भी जारी किया है।

प्रियंका मप्र में केवल सिंधिया को करती हैं फालो

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जहां यूपी की सक्रिय राजनीति में उतरीं तो वहीं ट्विटर पर भी नई आईडी के साथ लांच हुईं। उनकी ट्विटर आईडी प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह नौ बजे एक्टिवेट हुई और देखते ही देखते रात 12 बजे उनके एक लाख 27 हजार फालोअर्स हो गए। जब उनका लखनऊ में रोड शो चल रहा था तो इधर फालोअर्स उनके ट्विटर एकाउंट पर उन्हें फालो करने के कतार में लगे थे।

प्रभारी महासचिव बनने के बाद प्रियंका-सिंधिया का यूपी में पहला रोड शो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी के प्रभारी महासचिव बनाए जाने के बाद पहला रोड शो किया।

बाबरिया ने लोकसभा प्रभारियों के साथ की राहुल गांधी की टीम

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने शनिवार को पीसीसी में आयोजित बैठक में सभी लोकसभा प्रभारियों के साथ एआईसीसी के समन्वयकों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही अब इन लोकसभा प्रभारियों के साथ 13 फरवरी के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ वन टू वन म चर्चा भी की गई।

फिल्मी ड्रामा, कोलकाता पुलिस ने सीबीआई को कमिश्नर की गिरफ्तारी से रोका, सीएम ममता का धरना

पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कार्रवाई पर रोक से प्रदेश सरकार की चेतावनी को रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मूर्त रूप देते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी से रोक दिया। राजीव कुमार को दुनिया का सबसे अच्छा अधिकारी बताते हुए उन्होंने उनके घर पहुंचकर सीबीआई की कार्रवाई नहीं होने दी और सीबीआई अफसरों को थाने में बैठाया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today