Category Archives: दुनिया

जवान शहीदों के बलिदान के कारण आज हम और हमारा देश सुरक्षित

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि देश के जांबाज जवानों और शहीदों के बलिदान का ही नतीजा है कि आज हम लोग हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शहीद परिवारों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है उनकी हर समस्या का समाधान सरकार करेगी।

दिग्विजय के इमरान की तारीफ पर पाकिस्तान का प्रचार

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ करने पर रविवार को राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय मीडिया में वे खूब सुर्खियों में रहे। जहां पाकिस्तान के मीडिया और सरकार ने अपनी तारीफ पर उन्हें हाथों हाथ लिया वहीं, भारतीय मीडिया में उनकी नकारात्मक प्रतिक्रिया रही।

दिग्विजय ने मांगे एयर स्ट्राइक के सबूत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा में मोदी सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत मांग लिए। उन्होंने कहा कि आज सेटेलाइट से सबकुछ कैमरे में कैद हो जाता है तो एयर स्ट्राइक पर लोगों के मन में जो सवाल उठ रहे हैं तो सरकार को उसके साक्ष्य सबके सामने रखना चाहिए।

छह घंटे के इंतजार के बाद अभिनंदन अटारी सीमा में आया

वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा भारत को सौंपे की जाने की कार्रवाई में दिन से रात हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे जब विंग कमांडर अभिनंदन बाघा बार्डर क्रास कर अटारी में कदम रख रहा था तो वहां मौजूद सैकडों ने लोगों ने भारत की माता की जयकार के साथ स्वागत किया। 

पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को लौटाने पर तैयार

भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा आतंकी हमले के बाद पैदा हुए तनाव के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर बम गिराने की घटना के बाद पाक वायु सेना द्वारा भारतीय नौ सैन्य ठिकानों नौशेरा और राजौरी सेक्टर पर हमले से अंतर राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसके बाद दबाव में पाकिस्तान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने को सहमत हो गया है और शुक्रवार को वह उसे छोड़ सकता है।

देश के पांच एयरपोर्ट 50 साल के लिए अडानी ग्रुप को दिए

देश के 5 चुनिंदा एयरपोर्ट लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, मेंगलुरू और त्रिवेंद्रम को चलाने की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप को दे दी गई है। अडानी ग्रुप ने देश के छह एयरपोर्ट पर बोली लगाई थी लेकिन उसे पांच एयरपोर्ट ही मिल सके।

पुलवामा हमले के बाद जागी केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

पुलवामा हादसे के बाद अब केंद्र सरकार चेती है। सरकार ने फैसला किया है कि अब BSF, CRPF, ITBP, SSB के जवानों को जम्मू कश्मीर में आने जाने के लिए यह कोशिश है कि सड़क मार्ग से नहीं जाएंगे जिससे कभी कोई पुलवामा जैसा हादसा दोबारा नहीं हो।

मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह नहीं रहे

हिंदी साहित के नामी साहित्यकार नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से ट्रामा यूनिट में भर्ती थे। ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। सिंह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी घाट पर किया गया।

एडीजी राजेंद्र मिश्रा के पिता की जांच कराने जाएगी डॉक्टरों की टीम

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार मिश्रा के पिता की मौत के मामले में राज्य मानव अधिकार आयोग ने डीजीपी वीके सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह डॉक्टरों की टीम बनाकर एक एसपी से ऊपर स्तर के अधिकारी की देखरेख में कार्रवाई कराएं।

मोदी सरकार ने हटाई 22 हुर्रियत नेताओं से सुरक्षा

श्रीनगर.पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार ने एसएएस गिलानी, आगा सैयद मोसवी, मौलवी अब्बास अंसारी समेत 18 और हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा हटा ली है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार का अब तक सबसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today