Category Archives: दुनिया

शेयर बाजार में निवेश के लिए बाजार एक्सपर्ट की सलाह जरूरी

जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि कर्म करो, फल की इच्छा भगवान पर छोड़ दो, उसी प्रकार यदि आप अच्छे निवेश सलाहकार (ब्रोकर) से सलाह लेकर शेयर बाजार के इक्विटी या म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म के लिए पैसा लगाते है तो आपको और बच्चों को उसका बेहतर फल मिलेगा।

मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल फुट ओवर ब्रिज गिरा, चार मरे

मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का फुट ओवर ब्रिज गुरुवार की शाम को अचानक गिर गया। इसके मलबे के नीचे चार लोगों की दबने से मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए।

भारत ने एक दिवसीय मैच और सीरीज गंवाई

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुई एक दिवसीय मैचों की पेटीएम सीरिज आस्ट्रेलिया ने जीत ली है। फिरोजशाह कोटला मैदान पर अास्ट्रेलिया ने 35 रनों से भारत को हराकर न केवल मैच जीता बल्कि सीरिज पर भी कब्जा कर लिया। सातवें विकेट के लिए केदार जाधव व भुवनेश्वर कुमार की पारी ने भारत को सम्मानजनक हार दिलाई,अन्यथा टीम बड़े अंतर से मैच गंवाती।

अयोध्या विवाद मध्यस्थों के पास भेजा

अयोध्या के विवादित ढांचे के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मध्यस्थों को भेज दिया है। मध्यस्थों की बातचीत फैजाबाद में होगी। मध्यस्थों की पैनल के अध्यक्ष जस्टिस फकीर मुहम्मद खलीफुल्ला होंगे। पैनल में दो अन्य लोग श्रीश्री रविशंकर महाराज और अधिवक्ता श्रीराम पंचूं होंगे। रविशंकर ने ट्वीट किया, “सबका सम्मान करना, सपनों को साकार करना, सदियों के संघर्ष का सुखांत करना और समाज में समरसता बनाए रखना – इस लक्ष्य की ओर सबको चलना है।”

सलमान खान करेंगे मध्यप्रदेश सरकार की ब्रांडिंग

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान खान मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग करेंगे। वे एक अप्रैल से 18 अप्रैल तक मध्यप्रदेश में रहेंगे। उनसे कमलनाथ मोबाइल पर चर्चा की। उन्होंने अपने मध्यप्रदेश और खासकर इंदौर से उनके संबंधों को याद दिलाते हुए मप्र के लिए कोई योगदान देने का आग्रह किया था।

कमलनाथ का आरोप आतंकवाद के नाम पर पीएम देश को गुमराह कर रहे

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आतंकवाद के नाम पर देश को गुमराह कर रहे। जो पाकिस्तान जानता है उसे देश को बताने में परहेज क्यों किया जा रहा है। आज सर्जिकल स्ट्राईक्स पर शक-शंका क्यों हो रही है। पहले भी सर्जिकल स्ट्राईक्स हुए हैं लेकिन वो न राजनैतिक रूप प्रचारित हुए है और न ही उन पर कोई सवाल खड़े हुए हैं।

15 मई को मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे:

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 15 मई के बाद मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे- लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं जीतेगी। आप लोग 15 मई के बाद कोई भी तारीख चुन लीजिए हम लोग इसी जगह पर मिलेंगे। तब देश के प्रधानमंत्री मोदी नहीं रहेंगे।

यूपी के संत कबीरनगर में सांसद ने विधायक को जूते से पीटा

उत्तरप्रदेश के संत कबीर नगर में मंत्री आशुषोथ जिला योजना समिति की बैठक में थे कि अचानक भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा के ही विधायक राकेश सिंह बघेल पर जूतों से प्रहार करना शुरू कर दिया। जमकर गाली-गलौच की गई और जूते निकालकर हवा में लहराए। सांसद ने विधायक को जूतों से पीटा तो विधायक राकेश सिंह ने सांसद पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा चैनल कार्यक्रम में सवालों के जवाब

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि 2014 से पहले देश असुरक्षित था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सुरक्षित हो गया। उन्होंने मोदी जी से सवाल पूछा कि क्या भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना उनके कारण है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की रक्षा के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी, नेशनल डिफेंस अकादमी सैनिक स्कूल जैसी संस्थाए बनाइ।

भारत की एक दिवसीय में मैच में 500वीं जीत

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को हुए एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया ने दस रन से जीत हासिल की। यह भारतीय क्रिकेट टीम की एक दिवसीय मैच में 500वीं जीत है। इस जीत के हीरो रहे ऑल राउंडर कप्तान विराट कोहली के 116 रनों की पारी और विजयशंकर की 46 रनों की बेहरतीन पारी के साथ अंतिम ओवर में दो विकेट की गेंदबाजी रही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today