Category Archives: दुनिया

शत्रु के कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताने पर बवाल, कुछ घंटे बाद वापस लिया

पर

भाजपा से कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान जब कांग्रेस पार्टी को जिन्ना की पार्टी कहा तो देशभर में बवाल मचा गया। सिन्हा ने बवाल मचने के कुछ घंटे बाद ही बयान को वापस ले लिया।

आईपीएल के सट्टे की नकदी के बाद आयकर विभाग की कार्रवाई

आईपीएल के सट्टे को लेकर रविवार को 11 सटोरियों के खिलाफ भोपाल पुलिस ने कार्रवाई की थी जिसमें सभी जगह से लगभग सवा करोड़ रुपए की राशि मिली थी। बड़ी नकदी राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचना दी गई और आयकर की कई टीमों ने एकसाथ कई जगह सर्च किए।

साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय के निजी जीवन पर लगाए आरोप

भोपाल लोकसभा चुनाव में अभी कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है और वोटों के धुव्रीकरण की शुरूआत होने लगी है। भगवा आतंकवाद-आतंकियों को सम्मान देने वाली भाषा पर भाजपा ने दिग्विजय को घेरकर यह करना शुरू कर दिया है। यहीं तक बात नहीं रुकी, बल्कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के निजी जीवन यानी दूसरी की पत्नी को छीनकर लाने का आरोप तक लगाने की शुरुआत है।

तेज हवा-आकाशीय बिजली के साथ बारिश के कारण प्रदेश में तीन मौत

प्रदेप्रदेश में अचानक तेज हवा और आकाशीय बिजली के साथ बारिश के कारण प्रदेश में तीन मौत हो गईं। प्राकृतिक आपदा के कारण संतरा काटने और कब्जियां बनाकर गए ते। आज माखनलाल चुतर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और अन्य लोगों की टीम के कारण आज परिसर में कार्रवाई नहीं हो सकी।

आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली भारतीय टीम का सोमवार को ऐलान कर दिया है। विराट कोहली की कप्तानी में जाने वाली टीम में विकेट कीपर के रूप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का हिस्सा बनाया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप में जाने वाली टीम के सदस्यों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजयशंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पटेल, रवींद्र ज़डेजा और मोहम्मद शमी हैं।

भोपाल में बाग उत्सव का आयोजन गौहर महल में 19 से 30 अप्रैल तक

झीलो की नगरी भोपाल में 19 से 30 अप्रैल तक बाग उत्सव का आयोजन गौहर महल पर किया जा रहा है। बाग प्रिंट के जनक स्वर्गीय इस्माईल खत्री की याद में लगने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन आयोजन स्थल पर कार्यशाला भी आयोजित होगी।

अजलान शाह हॉकी में पूनाल्टी शूट में भारत हारा

अजलान शाह हॉकी कप में भारत फाइनल में दक्षिण कोरिया से पैनाल्टी शूट मुकाबले में 4-2 से हार गया। नौ साल बाद दक्षिण कोरिया ने अजलान शाह कप जीता है।

इंदौर में आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा पकड़ाया

इंदौर में आईपीएल कि‍क्रेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टे के कारोबार के एक ठिकाने पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर की क्राइम ब्रांच कीटीम ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार करने के साथ सट्टे में प्रयुक्त की जा रही सामग्री 20 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, केलकुलेर, दो रजिस्टर और सात डायरियां जप्त की हैं। इनके अलावा सट्ट में लिप्त सौ से ज्यादा संदिग्ध लोगों के कोडवर्ड में लिखे गए नाम का भी पता चला है। सटोरियों के पास से चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां भी मिली हैं।

भारत का नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन में भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति के बनने की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा, ”कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूपूर्व सिद्धि हासिल की है. भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया. दुनिया के तीन देश अमरीका, रूस, चीन को ही यह उपलब्धि हासिल थी. अब इस पंक्ति में भारत भी शामिल हो गया.

प्रमोद सावंत गोवा के नए सीएम

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्णिकर के निधन के बाद प्रमोद सांवंत को नए मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। पर्णिकर के अंतिम संस्कार के करीब छह घंटे बाद रात दो बजे सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today