Category Archives: दुनिया

19 लाख ईवीएम मशीनें कहां हैं….चर्चा में आया मुद्दा

ईवीएम मशीनें बनाने वाली हैदराबाद और बंगलुरू की दो कंपनियों द्वारा 1989 से 2014-15 के बीच चुनाव आयोग को दी गईं मशीनों में से 19 लाख से ज्यादा मशीनें गायब हैं। इसका खुलासा मुंबई हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया है। अब इन मशीनों को लेकर देशभर में चर्चा का मुद्दा बन गया है।

स्वामी अग्निवेश ने कहा प्रज्ञा साधु कहलाने लायक नहीं

स्वामी अग्निवेश कांग्रेस के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से वे जेल में मिले थे और उसकी रिहाई के लिए पुलिस से संपर्क भी किया था। वे प्रज्ञा तो अच्छी तरह से जानते हैं और वह साधु कहलाने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी हिंदू-मुसलमान आतंकियों की राजनीति कर है।

मेधा पाटकर-सेंचुरी के श्रमिकों का ‘ऐलान उपवास’ समाप्त

सेंचुरी श्रमिकों का संघर्ष 565 दिनों तक चलते हुए ‘श्रमिक दिवस’ के अवसर पर ‘श्रमिक एकता’ के ऐलान के साथ शुरू किया मेधा पाटकर और 7 सेंचुरी के स्त्री पुरुष श्रमिकों का उपवास आज समाप्त हुआ| उपवास समाप्ति के वक्त मेधा पाटकर ने कहा कि श्रमिक संगठनों, ने 90 प्रतिशत श्रमिकों की मांग, सेंचुरी मिल्स लेकर चलाने की होते हुए, उसे ठुकराकर मात्र VRS याने नगद राशि के पक्ष में अपना ठहराव पारित किया , यह ‘Unfair Labour Practice’ श्रमिकों के अहित में किया कार्य माना जाएगा | कंपनियों की मनमानी नहीं चल सकती तो श्रमिक संगठनों की मनमानी भी नहीं चलनी चाहिए |

दिग्विजय के समर्थन में हजारों साधु हठ योग कर धूनी तापेंगे

एक समय शिवराज सरकार में अच्छी घुसपैठ रखने वाले कंप्यूटर बाबा अब कांग्रेस के साथ खुलकर खड़े हो गए हैं। इन दिनों वे कांग्रेस के लिए कई सीटों पर प्रचार कर आए हैं और अब दिग्विजय सिंह के लिए भोपाल में डेरा डाले हैं। यहां अब वे 13 अखाड़ों के हजारों साधुओं के साथ दिग्विजय के समर्थन में प्रचार करने की तैयारी कर रहे हैं।

करणी सेना की जावेद अख्तर को धमकी, माफी मांगे

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को करणी सेना ने धमकी दी है कि वे घूघंट पर प्रतिबंध लगाए जाने के अपने बयान पर माफी मांगे। करणी सेना ने कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर जावेद अख्तर ने माफी नहीं लगीं तो वे उन्हें घर के अंदर घुसकर मारेंगे।

फानी का कहर, 11 लाख लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया

फानी नामक चक्रवाती तूफान भारत की धरती से टकरा चुका है। अब यह भयंकर रूप में दिखाई देगा। ओडिशा का पुरी शहर पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। यहां हवाएं 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चल रहीं हैं। वहां कुल 14 जिलों से 11 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। मप्र के 20 जिले इस तूफान से प्रभावित होंगे।

एंट्रेस सिस्टम के वाइस चेयरमेन की गिरफ्तारी

ई-टेंडर घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बंगलुरू की एंट्रेस सिस्टम लिमिटेड के वाइस चेयरमेन मनोहर एमएन की गुरुवार को गिरफ्तारी कर ली। कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने ई प्रेक्योरमेंट की गोपनीयता बरतने में लापरवाही की और ऑस्मो आईटी सॉल्यूशन्स के संचालकों के साथ मिलकर घोटाले में अहम भूमिका अदा की।

जावेद अख्तर ने भाजपा शासन में लोकतंत्र पर सवाल उठाए

कांग्रेस के बैनर तले फिल्मकार जावेद अख्तर ने भोपाल में पत्रकार वार्ता कर भाजपा शासन में लोकतंत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूरी थी कि उसने प्रज्ञा को चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने भाजपा की विचारधारा बताई कि जो भी उनके साथ नहीं है तो वह देशद्रोही है।

मसूद अजहर अंतरराष्ट्रिय आतंकी घोषित

आतंकवाद के खिलाफ भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाकिस्तान में बैठे मसूद अजहर को अंतर राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। इसके बाद वह अपने पास हथियार नहीं रख सकेगा। मसूद अजहर जैश ए मोहम्मद का सरगना है।

उड़ीसा की 17 युवतियां की मानव तस्करी टली

आंध्रप्रदेश के राज महेंद्रवरम में उड़ीसा से मुंबई मानव तस्करी कर ले जाई जा रही 17 युवतियों को उड़ीसा, आंध्रप्रदेश की संयुक्त कार्रवाई से बचा लिया गया। इन युवतियों को उड़ीसा महिला आयोग, आंध्रप्रदेश महिला आयोग और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से पकड़ा। इन्हें आंध्रप्रदेश के राजमंद्री रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और वापस उड़ीसा रवाना किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today