Category Archives: दुनिया

नाइजीरियन दंपत्ति ने भोपाल की परित्यक्ता से 10 लाख ठगे

नाइजीरिया से मेडिकल वीजा पर आई एक दंपत्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भोपाल की एक परित्याक्ता के साथ दोस्ती की। उसे विदेश से गिफ्त आने के बहाने प्रलोभन दिया। गिफ्ट के कस्टम में फंस जाने के बहाने डराया और तीन बार उसे छुड़ाने के नाम पर राशि ली। तीन बार में नाइजीरियन दंपत्ति ने करीब दस लाख रूपए हड़प लिए।

गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की साध्वी ने आत्मा को माराः सत्यार्थी

भोपाल.लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने संबंधी बयान पर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि गोडसे ने तो केवल गांधी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ने गांधी की आत्मा को मारा है।

एग्जिट पोल मोदी की एक बार फिर सरकार बना रहे

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद शाम साढ़े छह बजे के बाद इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए जाने की शुरुआत हुई तो कांग्रेस खेमे में खामोशी छा गई और भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए। एग्जिट पोल मोदी की एक बार फिर सरकार बनाते दिखाई दिए हैं। एग्जिट पोल को कांग्रेस नेता स्वीकार नहीं कर रहे हैं और वे 2009 लोकसभा व पांच राज्यों के 2018 विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल का उदाहरण बता रहे हैं जिनमें कांग्रेस की हार दिखाई गई थी। वहीं, एक्जिट पोल में कांग्रेस को छह महीने पहले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने वाले राज्यों मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी उस अनुपात में सीटें मिलने की संभावना नहीं बताई है। मप्र में सबसे खराब प्रदर्शन के साथ कांग्रेस को 29 में से एग्जिट पोल अधिकतम पांच सीटें ही दे रहे हैं।

गोडसे को देशभक्त कहने के बाद गांधी को बताया पाक का राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के क्रम में भाजपा के एक नेता अनिल सौमित्र ने उन्हें पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया। हालांकि भोपाल की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार देने संबंधी बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साध्वी को कभी माफ नहीं करने की बात कहकर और अमित शाह ने दस दिन में जांच कर रिपोर्ट का बयान देकर शांत करने की कोशिश की है। वहीं, सौमित्र की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ही समाप्त कर दी गई है।

मप्र एटीएस और केंद्रीय गुप्तचर एंजेंसी ने पकड़ा जासूस

मध्यप्रदेश में एकबार फिर जासूसी करने वाले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। महू से पकड़े इस व्यक्ति का नाम अविनाश बताया जा रहा है। अविनाश के खिलाफ केंद्रीय गुप्तचर एजेंसी के पास सूचना दी थी कि वह जासूसी करता है। इसमें मध्यप्रदेश के एटीएस की मदद ली गई।

एनआईओएस परीक्षा घोटाले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) परीक्षा घोटाले में नई दिल्ली के ऑस्कर पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट के आशीष मेस्सी और संस्थान के जूनियर असिस्टेंट मनोज ज्योति बोराह के खिलाफ मंगलवार को अदालत में आरोप पत्र पेश किया गया। इस मामले के तार मध्यप्रदेश के सीहोर, रतलाम और उमरिया से जुड़े हैं जहां संस्थान के परीक्षा केंद्रों में करीब 2000 परीक्षार्थियों के परीक्षा में बैठे बिना ही पास कर दिया गया था।

मैं प्रेम से नफरत को काटूंगा: राहुल गांधी

आजकल मीटिंग से पहले मैं यह टेस्ट करता हूं कि मूड ठीक है या नहीं…..फिर कहा चौकीदार……दूसरी तरफ से आवाज आई चोर है। फिर यह आवाज रुकी नहीं। लगातार आवाजें आती रही। चोर है चोर है। 
फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा मूड ठीक है । उन्होंने मंच पर सिर्फ चौकीदार ही कहा और दूसरी तरफ से चोर है की आवाजें आती रही ।

2014 का चुनाव एंटी इन्कमबेंसी पर था, ये प्रो इन्कमबेंसी पर: मोदी

आम तौर पर जनता सरकार को हटाने के लिए खड़ी होती है, लेकिन इस बार एक सरकार को दोबारा लाने के लिए पूरा देश खड़ा हो गया है। जनता की आवाज सुनकर कई नेताओं की नींद उड़ गई है, बौखला गए हैं। 2014 का चुनाव एंटी इन्कमबेंसी पर आधारित था, ये चुनाव प्रो इन्कमबेंसी पर आधारित है।

मप्र में तीसरे चरण में 64.94 फीसदी मतदान, राजगढ़ में सबसे ज्यादा 74 प्रश

देशभर में लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 59 सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ जिसमें मप्र में आठ सीटों पर 64.94 फीसदी मतदान हुआ। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा राजगढ़ लोकसभा सीट पर 74 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आज ही मतदान हुआ। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, शीला दीक्षित सहित कई राजनेताओं व अधिकारियों ने मतदान कर लोकतंत्र पर्व मनाया।

भाजपा प्रत्याशी डामोर का जिन्ना प्रेम, कहा वे पहले पीएम बनते तो देश नहीं टूटता

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर ने गुलाम भारत के नेता जिन्ना के प्रति ऐसी विवादास्पद टिप्पणी की है जिसमें उनके देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं बनने पर भारत के टुकड़े होने की बात कही है। भाजपा नेता के इस बयान की कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि भाजपा और उसके नेताओं का जिन्ना के प्रति प्रेम का यह पहला उदाहरण नहीं है। इसके पहले भी उनका जिन्ना प्रेम प्रदर्शित हो चुका है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today