Category Archives: दुनिया

राजनीति में लोग पैसा कमाने संपत्ति बचाने और संपत्ति बढ़ाने आने लगे हैं

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने मध्यप्रदेश विधानसभा में रविवार को प्रबोधन कार्यक्रम में कहा कि पहले राजनीति में आने वाले लोग परिवार तक को भूल जाते थे आज जो राजनीति में आ रहे हैं वह पैसा कमाने संपत्ति बढ़ाने और संपत्ति बचाने के लिए आ रहे हैं. राजनीति में आने वाले पहले उससे प्यार करते थे. मगर आज ऐसे लोगों की कमी होती जा रही है इसके कारण राजनीति का क्षेत्र बदनाम हो रहा है.

भोपाल-इंदौर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे आदर्श राजमार्ग बनेगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सोमवार को देर रात नई दिल्ली में केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रस्तावित भोपाल-इंदौर सिक्स लेन हरित एक्सप्रेस-वे के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस-वे एक प्रमुख सड़क के रूप में विकसित होगा। इसका निर्माण एनएचएआई या राज्य सरकार किसी के द्वारा भी करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे एक आदर्श राजमार्ग बनेगा, जिसके दोनों तरफ लॉजिस्टिक पार्क, लॉजिस्टिक हब, स्मार्ट सिटी और आईटी पार्क विकसित किये जायेंगे। इसके निर्माण से लोगों को भोपाल-इंदौर-भोपाल आवागमन में काफी सहूलियत होगी और वाणिज्यिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

बैंंकों से 1050 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई के 12 राज्यों के 48 ठिकानों पर छापे

देशभर में बैंकों के साथ धोखाधडी कर उन्हें चूना लगाने वाले लोगों के खिलाफ सीबीआई ने एकसाथ 14 मामले दर्ज कर छापे मारे। मंगलवार को देशभर के 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 48 ठिकानों पर छापे मारे गए। भोपाल सहित दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़,लुधियाना, वलसाड, ठाणे, पुणे, पलानी, गया, गुड़गांव, सिलवासा, भवानीगढ़ जैसे शहरों में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। इन सभी मामलों में करीब 1050 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है जिसमें निजी लोगों ने कंपनियों व फर्मों के माध्यम से बैंकों की राशि नहीं चुकाई।

कमलनाथ के बाद विवेक तनखा की पद त्यागने की पेशकश, राहुल अपनी टीम बनाएं

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने और गांधी परिवार के अलावा दूसरे किसी सीनियर नेता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का आग्रह किया है। राहुल गांधी की इस पेशकश के बाद मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने ट्वीट में यह बात कही है और कहा कि कांग्रेसजन को अपने पदों से इस्तीफे देकर राहुल गांधी की मदद करना चाहिए कि इसके बाद अपनी टी्म को तैयार करें।

मप्र चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम- 2018 में संशोधन

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम में समुचित संशोधन किये हैं। संशोधन के फलस्वरूप नीट की परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों का राज्य स्तरीय काउंसिलिंग में सीट आवंटन प्रक्रिया में किसी प्रकार का मेरिट हनन नहीं होगा और सीट ब्लॉकिंग की प्रवृत्ति पर अंकुश लग सकेगा।

भोपाल में अब मकान की कंपाउडिंग फीस 45 फीसदी होगी

भोपाल नगर निगम की बजट बैठक बुधवार को नगर निगम के मकानों में बिल्डिंग परमिशन के अलावा होने वाले निर्माण में कंपाउडिंग फीस को करीब साढ़े चार गुना बढ़ा दिया है। फीस पहले 10 फीसदी लगती थी वो अब 45 फीसदी लगेगी जिससे बिल्डिंग परमिशन के अलावा होने वाले निर्माण पर अंकुश लगाने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश ने निगमकर्मी को पीटा

भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को इंदौर में नगर निगम के एक कर्मचारी धीरेंद्र व्यास को क्रिकेट के बेट से पीट दिया। मामले को लेकर दिनभर राजनीति गर्माई रही। कुछ घंटे में ही आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और अदालत में ले जाया गया। अदालत ने सरेआम नगर निगम कर्मचारी की पिटाई की घटना को गंभीरता से लेते हुए भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जब बेटे के इस मामले में एक टीवी एंकर ने कैलाश विजयवर्गीय से कुछ सवाल किए तो झल्लाते हुए वे बोले तुम क्या जज हो। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आकाश को रिहा करने की मांग को लेकर उनके एक समर्थक गौरव ने आत्मदाह करने का प्रयास भी किया। न्यायिक अभिरक्षा में आकाश इंदौर जिला जेल में रखे गए हैं जहां कि व्यवस्थाएं सेंट्रल जेल अधीक्षक ने अपने हाथ में ले ली हैं।

मोदी से लेकर आनंदीबेन तक ने किया योग

अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग, ध्यान और आसन किया गया। मोदी ने रांची में पहुंचकर योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया तो राजभवन में मप्र की राज्यपाल आनंदीबन पटेल ने योग किया। वहीं प्रदेश के लालपरेड मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय आयोजन में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी और महापौर आलोक शर्मा मौजूद रहे।

संसद में मोदी सरकार की राज्यसभा में होगी परीक्षा, अभी वहां विपक्ष हावी है

मोदी सरकार की सोमवार से बजट सत्र में अग्निपरीक्षा शुरू होने जा रही है क्योंकि निचले सदन लोकसभा में तो उसके घटक दलों के सांसदों की संख्या में मिलाकर वह 353 की संख्या के साथ बहुमत में है लेकिन राज्यसभा में अभी भी विपक्ष के 102 सांसद होने से उसके लिए चुनौतियां हैं।

अनंतनाग में आतंकी हमले में देवास का संदीप यादव शहीद

अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के पहले एकबार फिर आतंकियों ने हमला कर डर और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया है। जम्मू कश्मीर के अनंत नाग मेंं सीआरपीएफ के कैम्प पर आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए, जिनमें मध्यप्रदेश का संदीप यादव भी शामिल है। उसके शव को गुरुवार की रात विमान से भोपाल लाया गया जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ, डीजीपी विजय कुमार सिंह सहित मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने सलामी देकर उनके बलिदान को सलाम किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today