Category Archives: दुनिया

लोकसभा में 370 समाप्त करने वालों ने 370 वोट दिए

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के लिए लोकसभा में भी 370 सदस्यों ने साथ देकर उसे पारित कर दिया। इसके विरोध में केवल 70 वोट डाले गए। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को लेकर कांग्रेस ने अधिकृत तौर पर दूसरे दिन भी मत स्पष्ट नहीं किया लेकिन नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से यह जरूर कहा कि 370 को हटाय़ा राष्ट्र हित में अच्छा है लेकिन इसकी प्रक्रिया संवैधानिक नहीं है।

कमलनाथ ने भाजपा को चौथी बार पटखनी दी

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को बार-बार अल्पमत की सरकार बताकर कभी भी गिराने की धमकी देने वाली भाजपा बुधवार को उस समय विधानसभ में हतप्रभ रह गई जब दंड विधि संशोधन विधेयक पर मत विभाजन हो गया और आसंदी से यह घोषणा की कि गई पक्ष में 122 मत पड़े हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने इस पर चुटकी ली कि हमारे लिए यह अच्छा है कि संशोधन विधेयक का हमारे साथ बीजेपी को दो विधायकों ने भी पक्ष में मतदान कर दिया।

मंदसौर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षद हनीफ़ का मनोनयन

मंदसौर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद पर राज्य शासन द्वारा कांग्रेस के वार्ड पार्षद मोहम्मद हनीफ़ शेख़ का मनोनयन किया है. मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री के समक्ष मामला लगभग 6 माह से लंबित था।

ज्ञातव्य है कि 17 जनवरी 2019 को नगरपालिका परिषद अध्यक्ष भाजपा समर्थित प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या करदी गई थी , तब से पद रिक्त था। शासन के निर्देश से सामान्य प्रशासनिक कामकाज के लिये संयुक्त कलेक्टर की नियुक्ति सीएमओ के साथ की गई थी। नगरपालिका मंदसौर की परिषद में भाजपा का स्पष्ट बहुमत है। कांग्रेस के 40 में से 18 पार्षद हैं।
अब कांग्रेस अध्यक्ष के मनोनयन से राजनीतिक रस्साकशी चालू होना तय है। मंदसौर नगरपालिका परिषद में कोई 35 वर्षों से भाजपा का कब्ज़ा है। सूत्रों के मुताबिक नवनियुक्त अध्यक्ष भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाक़ात कर मार्गदर्शन प्राप्त कर रवाना हो रहे हैं । मंदसौर के पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल , सुवासरा की पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय , मोहम्मद हनीफ़ शेख़ के साथ हैं ।
अर्से बाद नगरपालिका मंदसौर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षद के मनोनयन से पार्टी में उत्साह है । मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की गई । गांधी चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगया

कुठियाला को फरार घोषित होने पर आज देगी अदालत फैसला

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला के खिलाफ आर्थिक अनियमितताएं और नियमों के विपरीत भर्ती व अन्य काम करने के मामले में भोपाल जिला अदालत मंगलवार को अपना फैसला दे सकती है। इस मामले में कुठियाला के वकील ने अदालत में यह दलील दी है कि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका निरस्त होने के बाद वे सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं लिहाजा तब तक के लिए उन्हें समय दिया जाए।

रीवा से लापता व्यक्ति लाहौर जेल में बंद, रिहाई का मुद्दा राज्यसभा में उठा

मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक व्यक्ति साढ़े चार साल से लापता था लेकिन अब पता चला है कि वह पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद है। उसकी रिहाई का मुद्दा मध्यप्रदेश के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने राज्यसभा में उठाया है। पटेल ने अविलंबनीय लोक महत्व के विषयों के नियम 180 के तहत यह बात सदन में उठाई गई।

क्रिकेट का विश्व विजेता सुपर ओवर में भी ड्रा, इंग्लैंड विश्व विजेता

इंग्लैंड के लार्डस के क्रिकेट मैदान में 12वें विश्व कप के विजेता का फैसला सुपर ओवर में भी नहीं हो सका। सुपर ओवर में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने ड्रा खेला लेकिन ज्यादा चौके लगाने की वजह से इंग्लैंड टीम को विश्व विजेता घोषित किया गया।

भोपाल में भी एलजीबीटी ने मनाया प्राइड डे

एलजीबीटी यानि लेस्बियन, गे, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने भोपाल में भी प्राइड डे मनाया। भोपाल में एलजीबीटी के इस आयोजन में युवतियां भी शामिल हुईं। इंद्रधनुषी रंगों के गुब्बारों से मंच सजाकर एलजीबीटी समुदाय के युवाओं ने फिल्मों गानों की धुनों पर मस्ती की।

स्टेशन के साथ ट्रेन के दरवाजों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाएं: सिंह

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद व सुदृढ़ करें। व्‍यवस्‍था ऐसी हो जिससे टिकटधारी यात्रियों व अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी अवांछित तत्व न तो स्‍टेशन के भीतर प्रवेश कर पाए और न ही बाहर जा पाए। इसलिए स्टेशन पर जहां-जहां जरूरी हो वहां फैंसिग अथवा दीवाj बनाई जाए।

कमलनाथ सरकार के बजट में किसानों को 46 हजार करोड़ प्रावधान

विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने जब अपना वचन पत्र तैयार किया था तब उसने अन्नदाता को केंद्र में रखकर वचन जनता से किए थे। किसान की कर्ज माफी से लेकर उसके लिए बिजली, सिंचाई का पानी और उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन जैसे उसके सहायक क्षेत्रों के माध्यम से समृद्ध बनाएंगे। इन वचनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने दो लाख 33 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट में से अकेले किसान को 46 हजार करोड़ से ज्यादा देने का प्रावधान कर उसे लौटाने की मंशा जाहिर की है। अकेले कृषि के लिए कमलनाथ सरकार ने 22 हजार 736 करोड़ का बजट देकर किसानों को खुश करने की कोशिश की है।

पहला चुनाव संजय गांधी के कहने पर लड़ा दूसरा इंदिरा जी की हत्या के कारण

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को विधायक दल की बैठक में अपने राजनीतिक जीवन के कई रहस्य उजागर किए. नाथ ने बताया कि पहला चुनाव में संजय गांधी के कहने पर लड़े थे मगर दूसरा चुनाव इंदिरा जी की हत्या हो जाने के कारण लड़े जबकि पहला चुनाव लड़ते समय उन्होंने अपने परिवार से वादा किया था कि वे राजनीति में नहीं आएंगे.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today