Category Archives: दुनिया

कोरिया ने छत्तीसगढ़ के हैण्डलूम उत्पाद को खरीदने में दिखाई रूचि

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में कोरिया के व्यापारिक दल ने छत्तीसगढ़ के हैण्डलूम विशेषकर कोसा के लिये व्यापारिक समझौता करने की सहमति दी है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में करतारपुर साहिब शामिल

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की सूची में करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) को शामिल किया गया है। अध्यात्म विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम 2012 में संशोधन कर वर्तमान तीर्थ-स्थलों की सूची में करतारपुर साहिब को जोड़ने संबंधी आदेश आज जारी किये गये।

पटवारी द्वारा भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें, ताकि मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री से मिली इण्डोनेशिया में भाग लेने वाली अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल में टीम

मुख्यमंत्री कमल नाथ से इण्डोनेशिया में आयोजित एशियन अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही टीम ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। कमल नाथ ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा उपस्थित थे।

डिजिटल मीडिया के विकास ने समाज को काफी सहूलियतें दी: शर्मा

जनसम्‍पर्क तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय संचार एवं पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “डिजिटल कम्युनिकेशन: ए चैलेंज फॉर डेवलपिंग नेशन्स” विषयक  अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शोधार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये।

तकनीकी में हिंदी के उपयोग की कामयाबी तब होगी जब दादी गूगल से पूछेगी काय गूगल टेम का हो गओ

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी की सेवा और प्रचार-प्रसार के लिए पूरे विश्व में कार्य कर रहे अप्रवासी भारतीय साहित्यकारों के विश्व रंग आयोजन में रविवार को कई तकनीकी जानकारों व साहित्यकारों ने संबोधन किया और उनका सम्मान किया गया। अमेरिका से एक कंप्यूटर कंपनी में काम करने वाले मनीष गुप्ता ने कहा कि तकनीकी में हिंदी का उपयोग तब कामयाब माना जाएगा जब कटनी में बैठी कोई दादी गूगल से पूछेगी क्या गूगल टेम का हो गओ।

150 आदिवासी विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति और कोचिंग

इस वर्ष प्रदेश के 150 आदिवासी विद्यार्थी विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना और अखिल भारतीय सेवाओं की परीक्षा के लिये कोचिंग सुविधा योजना से लाभान्वित किये जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शेष 100 विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की कोचिंग सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा।

शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने भारत को दिलाया ओलम्पिक कोटा

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान रायफल खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह  चौहान ने दोहा में 3 से 14 नवम्बर तक आयोजित 14वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदकों के साथ भारत को टोक्यो ओलम्पिक-2020 का कोटा दिलाया। 

विश्व रंग में जुटे देश-विदेश के साहित्यकार-संस्कृति कर्मी

संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा कि वरिष्ठ लेखकों और संस्कृति कर्मियों का दायित्व है कि वे नई पीढ़ी को कला, संगीत एवं साहित्य के साथ ही मूल्यों की परम्परा से भी अवगत करायें। आज मूल्यों में गिरावट आ रही है और परिवार की परिभाषा सीमित हो गई है। बच्चों को एक कक्ष में ही पूरी दुनिया नजर आती है। नई पीढ़ी को जड़ों से परिचित करवाने में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार के साथ ही समाज का भी दायित्व है कि वो आने वाली पीढ़ी को इस बारे में सीख प्रदान करें।

इन्दौर-दुबई फ्लाइट शुरू करने पर शीघ्र निर्णय होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज दुबई में एमीरेट्स एयरलाइन समूह के चेयरमेन और सीईओ एच.एच. शेख अहमद बिन सईद अल मखदूम से भेंट कर इन्दौर-दुबई के लिये एमीरेट्स प्लाइट चालू करने पर चर्चा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today