Category Archives: दुनिया

आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की जमानत पर बुधवार को फैसला

आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा. पी चिदंबरम ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के 15 नवंबर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. 

गैस त्रासदी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

राज्यपाल लालजी टंडन आज  भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी पर बरकतउल्ला भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस बात का संकल्प लें।

शीघ्र लागू किया जाएगा पत्रकार सुरक्षा कानून

जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कमल नाथ सरकार सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ ‘मीडिया” को सशक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है और निर्भीक तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। श्री शर्मा ने कहा है कि सरकार द्वारा शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून भी लागू किया जाएगा।

तब्लीगी इज़्तिमा का समापन

तब्लीगी इज्तिमा का सोमवार को सामूहिक दुआ के साथ समापन हो गया। इज्तिमा चार दिन चला जिसमें देशभर के तमाम राज्यों के साथ विदेशों से भी लोग शरीक हुए।

आरएसएस की बैठक हुई,जिसमें डॉ फिरोज खान के संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बैठक हुई जिसमें डॉ फिरोज खान के
संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में नियुक्ति के संदर्भ में चल रहे विवाद से सम्बंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

न्यूयार्क, लंदन, टोक्यो, शंघई, हांगकांग और म्यूनिख जैसा होगा शहरों का नियोजन

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेश के शहरों का नियोजन विश्व-स्तरीय होगा। इसके लिये न्यूयार्क, लंदन, टोक्यो, शंघई, हांगकांग, जोहांसवर्ग और म्यूनिख के मास्टर प्लान का अध्ययन किया जा रहा है। इन्हीं शहरों की तर्ज पर प्रदेश के 34 शहरों का जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान बनाने जा रहे हैं। इन शहरों के महत्वपूर्ण बिन्दुओं ट्रांजिट ओरिएंटेड डेव्हलपमेंट, मिक्स लैण्ड यूज, जोनिंग प्लान और ट्रेफिक इन्पेक्ट स्टडी आदि को प्रदेश के इन 34 शहरों के नियोजन में अपनाया जायेगा।

देश-विदेश से प्रशिक्षण लेकर आए पुलिस अधिकारियों ने अनुभव साझा किए

मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत ब्रिटेन की शेफील्‍ड हेलम यूनीवर्सिटी एवं देश के प्रतिष्ठित संस्‍थानों से आधुनिक पुलिसिंग की बारीकियाँ सीखकर आए राज्‍य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने विशेष पुलिस महानिदेशक संजय राणा की मौजूदगी में अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण का समापन सत्र सोमवार को यहाँ आरसीव्‍हीपी नरोन्‍हा प्रशासन अकादमी में आयोजित हुआ।

खजुराहो में बनेगा डायमण्ड म्यूजियम और स्टोन-ग्रेनाइट पार्क

खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने खजुराहो में जन-प्रतिनिधियों और संभागीय अधिकारियों के साथ बक्सवाहा में हीरा खदान की नीलामी, खजुराहो में डायमण्ड म्यूजियम तथा छतरपुर जिले में स्टोन-ग्रेनाइट पार्क की स्थापना के बारे में विचार-विमर्श किया।

रायपुर: धान से बने एथेनॉल का विक्रय मूल्य शीरा, शक्कर से उत्पादित एथेनॉल मूल्य के होगा समतुल्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास पर मुलाकात कर उनसे छत्तीसगढ़ शासन के बायोफ्यूल के क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन नीति को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आग्रह किया है।

2019 को आदिवासी भाषा वर्ष घोषित

भोपाल के इंदिरा गाँधी मानव संग्रहालय में आदिवासी भाषा, संस्कृति और समग्र विकास पर केन्द्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन आज आदिवासी वर्ग से जुड़े मुद्दों पर विषय-विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today