Category Archives: दुनिया

एनएचडीसी का डीजीएम एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नर्मदा हाइड्रोलिक डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचडीसी) के उप महाप्रबंधक राजीव शर्मा को सीबीआई ने दिल्ली में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। राजीव शर्मा भोपाल में एनएचडीसी में पदस्थ है और भोपाल के कोलार रोड स्थित एजी क्लासिक कॉलोनी में रहता है। उसने एक सुरक्षा एजेंसी से सुरक्षा ठेके को निरस्त करने की धमकी देकर पांच लाख की रिश्वत मांगी थी और दिल्ली में एक लाख लेते हुए पकड़ाया।

अब्दुल जब्बार को इन्दिरा गाँधी समाज सेवा पुरस्कार

राज्य शासन द्वारा स्थापित इन्दिरा गाँधी समाज सेवा पुरस्कार वर्ष 2019-20 स्वर्गीय श्री अब्दुल जब्बार, भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अन्तर्गत प्रशस्ति-पत्र एवं दस लाख रूपये की राशि सम्मानस्वरूप प्रदान की जाती है। ज्ञातव्य है कि श्री जब्बार 33 वर्षों तक गैस पीड़ित व्यक्तियों के हक के लिए सघंर्षरत रहे।

भारत न पहले कमजोर था और न आज: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शौर्य स्मारक में 1971 के  भारत-पाकिस्तान युद्ध के विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि भारत  न पहले कमजोर था और न ही आज कमजोर है। श्री कमल नाथ ने जनता को विजय दिवस का संदेश जारी करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सब को यह याद रखना चाहिए कि सभी नागरिकों को, चाहे वे किसी भी मजहब, जाति  अथवा पंथ को मानने वाले हों, सबका यह कर्तव्य है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएँ। अपने शहीदों का गुणगान करें। मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान किया है कि हम सब भारत के विकास, खुशहाली और अमन-चैन के लिए मिलकर प्रयास करें।

न्यूयार्क में लोक भाषाओं के संरक्षण सत्र को संबोधित करेंगे मंत्री मरकाम

आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम 17 दिसम्बर को न्यूयार्क में लोक-भाषाओं के संरक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार के सिलसिले में आयोजित उच्च स्तरीय समापन सत्र को संबोधित करेंगे। श्री मरकाम इस सत्र में मध्यप्रदेश की आदिवासी बोलियों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे।

इस सत्र का उद्देश्य लोक-भाषाएं बोलने वाले जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिये नई साझेदारी सुनिश्चित करना है। इस एक दिवसीय सत्र में लोक-भाषाओं की विश्व में स्थिति, उनके संरक्षण की चुनौती और उन्हें बढ़ावा दिये जाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यू.एन. असेम्बली में यह सत्र 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यूनाइटेड नेशन ने वर्ष 2019 को लोक-भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। इसी सिलसिले में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष द्वारा आयोजित इस समारोह में यूनेस्को और यूएनडीईएसए भी सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य संयुक्त प्रतिबद्धता और प्रचलित प्रयासों में प्रगति सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रीय एकलव्य खेल के मुन्ना बाघ के लिये वन विहार में बाड़ा तैयार

देश के सबसे लोकप्रिय बाघों में से एक और बरसों कान्हा की शान के नाम से मशहूर ‘मुन्ना’ बाघ के लिये वन विहार में नया घर (बाड़ा) तैयार हो गया है। मुन्ना बाघ आजकल भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय एकलव्य खेल प्रतियोगिता की पहचान (लोगो) बन गया है। इसे हाल ही में कान्हा टाइगर रिजर्व से भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शिफ्ट किया गया है।

तानसेन संगीत समारोह ग्वालियर में 17 से

संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में ग्वालियर में 17 दिसम्बर से 5 दिवसीय राष्ट्रीय तानसेन समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस वर्ष से समारोह को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने का निर्णय लिया। इस वर्ष तानसेन संगीत समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगीत कला साधक और कलाकार शिकरत करेंगे।

मप्र को ओलम्पिक 2028 के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स बनाया जायेगा

केन्द्रीय खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश को राज्य सरकार के सहयोग से ओलम्पिक 2028 के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स बनाया जायेगा। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों से अपेक्षा की कि ओलंपिक-2024 में देश को चार मेडल अवश्य दिलाएं।

रायपुर: एथलीट अर्जुन कुमार ने पंजाब में जीता स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेलमंत्री श्री उमेश पटेल ने अर्जुन कुमार पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री से मिलीं युवा खिलाड़ी सुश्री बर्मन

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से आज मंत्रालय में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की युवा खिलाड़ी सुश्री वर्षा बर्मन ने मुलाकात की। श्री कमल नाथ ने सुश्री बर्मन को बधाई देते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है।

दिग्विजय ने कहा चिंदबरम को जेल में रखना बड़ा अपराध

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की जमानत के बाद कार्यवाही पर बयान दिया है। उन्होंने बयान में कहा है कि चिंदबरम में बिना अपराध बिना किसी केस के देश के पूर्व वित्त मंत्री, पूर्व गृहमंत्री को 106 दिनों तक रखा गया है और हिरासत में रखा गया। यह सबसे बड़ा अपराध है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today