Category Archives: दुनिया

अबू सलेम के सजा पूरी होने के बाद 2030 में रिहाई पर निर्णय होगा

गैंगस्टर अबू सलेम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज आजीवन कारावास को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई में कहा है कि सजा पूरी होने के बाद ही उसकी रिहाई पर कोई फैसला केंद्र सरकार लेगी। उसकी आजीवन कारावाई की सजा के 25 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पुर्तगाल की प्रत्यपर्ण संधि को लेकर कोई निर्णय लेगी।

श्रीलंका में राष्ट्रपति के खिलाफ विद्रोह, प्रधानमंत्री आवास में आग लगाई

श्रीलंका में आर्थिक मंदी की वजह से गृहयुद्ध के हालात बन गए हैं। जनता ने आज राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ विद्रोह कर दिया। लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर गए और सेना के गोली चलाने व आंसुगैस के गोले दागने से विद्रोह और भड़क गया। लोग राष्ट्रपति के आवास में घुस गए और राष्ट्रपति राजपक्षे स्थिति को भांपकर गुप्त स्थान पर चले गए। विद्रोहियों ने बाद में प्रधानमंत्री आवास में आग भी लगा दी।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ने कहा राहुल को करंट लगाकर, बेल्ट से पिटाई कर पूछताछ हो

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह के बोल एकबार फिर बिगड़े हैं। उन्होंने इस बार कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करंट लगाकर और बेल्ट से पिटाई कर पूछताछ की जाए। वे तमाम राज खोल देंगे।

सात साल पहले पाकिस्तान से लौटी गीता को मिला अपना परिवार

21 साल पहले समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में पाकिस्तान पहुंची गीता को सात साल पहले पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के प्रयासों से भारत वापस लाया गया था। भारत वापसी के बाद उसके माता-पिता को तलाशने में सात साल लग गए क्योंकि गीता को अपने घर के बारे में कुछ पता नहीं था। वह केवल इतना जानती थी कि घर के पास नदी थी, एक बड़ा देवी का मंदिर था और पुल था जिसमें रेलिंग लगी थी।

भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

भारत ने इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान पर 151 रनों से इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कर ली है। सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन भारत ने दूसरी पारी मेंं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के नौंवे विकेट की अविजीत 89 रनों की साझेदारी से 271 रनों की बढ़त ली और इंग्लैंड को 272 रनों की लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए। पांचवें दिन का खेल खत्म होने के 50 गेंद पहले इंग्लैंड की पूरी पारी 120 रनों पर ही पवेलियन लौट गई और भारत ने लार्डस के मैदान पर तीसरी जीत दर्ज की।

चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद जवानों में रीवा की दीपक सिंह भी

लद्दाख सीमा पर चीन के साथ भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प में शहादत देने वाले कर्नल संतोष बाबू के साथ 19 और जवान शहीद हुए हैं। इसमें नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के साथ बिहार रेजिमेंट के 12, पंजाब रेजिमेंट के तीन, 81 एमपीएससी रेजिमेंट का एक और 81 फील्ड रेजिमेंट का एक जवान शामिल है।

मप्र लौट रहे 16 मजदूरों की ट्रेन हादसे में मौत,

औरंगाबाद से मध्यप्रदेश लौट रहे मजदूर रेल से कटे, 16 की मौत
महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के पास शुक्रवार की अलसुबह एक मालगाड़ी से मध्यप्रदेश लौट रहे मजदूर कट गए। शहडोल, मंडला क्षेत्र के रहने वाले इन मजदूरों में से 16 की मौत हो गई और चार लोगों की जान बच गई। रेल हादसे के बाद मध्यप्रदेश से मंत्री मीना सिंह के साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आईसीपी केसरी और एडीजी राजेश चावला औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों को लाने में उसकी लापरवाही से मजदूर रेल हादसे के शिकार हुए।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने फुट पेडल ऑपरेटेड हैंड वाश मशीन

COVID-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने रेल कर्मियों को बचाने हेतु भोपाल मण्डल द्वारा लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मण्डल के डीजल शेड इटारसी में रेल कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध संसाधनों से एक फुट पेडल ऑपरेटेड हैंड वाश मशीन (Foot Pedal operated hand wash machine ) बनाई गई है, इसका संचालन हाथों का उपयोग किये बिना ही किया जा रहा है।

निजामुद्दीन से आई जमातें भोपाल के 31 लोग, जहांगीराबाद-एशबाग की मस्जिदों में मिले

निजामुद्दीन से हुए धार्मिक जलसे में हजारों लोग जमा हुए थे जिनमें कई विदेशी जमातें भी थीं। इन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के चलते पूरे देश में सनसनी फैली हुई है। इस जलसे में शामिल हुई जमातों में से कुछ मध्यप्रदेश भी आई हैं जिनमें 107 लोग बताए जाते हैं। भोपाल के जहांगीराबाद और एशबाग क्षेत्र की तीन मस्जिदों में करीब 31 लोग पाए गए हैं जिन्हें मस्जिदों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। उनके सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक 34 कोरोना वायरस संक्रमित मिले, दो की मौत

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जारी बुलेटिन में मध्यप्रदेश में अब तक 34 व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि की गई है और दो लोगों की इससे मृत्यु होने की बात कही गई है। जबकि भारत में इस वायरस से अब तक 775 संक्रमित लोगों पाए गए और 19 की मौत होने की पुष्टि की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today