Category Archives: दुनिया

महाकाल की भाद्र माह की शाही सवारी निकली

भगवान महाकाल की उज्जैन में भाद्र माह की शाही सवारी निकाली गई। महाकालेश्वर मंदिर को सवारी के लिए विशेष रूप से सजाया गया था और उनकी सवारी को देखने के लिए मंदिर प्रांगण और शहर की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा। महाकाल की सवारी की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र ने आरती की। इस मौके पर राज्य के मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उनके साथ मौजूद थे।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को देश छोड़ने पर रोक

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ सीबीआई जांच के चलते अब उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। अब उनके देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी गई है।

भारत ने जिम्बावे से मैच के साथ सीरीज भी जीती

भारत और जिम्बावे के बीच चल रही तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में आज भारत ने जिम्बावे को पांच विकेट से हराने के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। अब तीसरा मैच केवल औपचारिक रूप से खेला जाएगा।

मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी

मुंबई में एकबार फिर 26/11 जैसे आतंकी हमले हो सकता है। इस तरह की एक धमकी मुंबई पुलिस को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल को यह धमकी भरा फोन कॉल मिला है।

यह फोन कॉल पाकिस्तान के नंबर से किया गया है। मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है तथा अलर्ट कर दिया गया है।

सोमालिया में आतंकी हमला, आठ की मौत

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमला हुआ जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। आतंकी हमला अल शबाब ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमालिया के मोगादिशु की होटल हयात में आतंकियों ने दो कार में बम रखकर हमला किया। कारों में आतंकियों के होटल में प्रवेश के दो मिनिट पहले ही हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे में देश-विदेश के शायर पेश करेंगे अपना कलाम

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत “जश्ने आज़ादी मुशायरा” का आयोजन 20 अगस्त को शाम 7:00 बजे जनजातीय संग्रहालय सभागार, श्यामला हिल्स भोपाल में होगा। 

भारत ने जिम्बावे को दस विकेट से हराया

भारत और जिम्बावे के बीच आज से शुरू हुई तीन दिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने जिम्बावे को दस विकेट से हराया। जिम्बावे मैच में विशेष स्कोर नहीं कर पाया और कम स्कोर वाले लक्ष्य को भारतीय टीम ने बिना विकेट खोये हासिल कर लिया।

चौहान ने की प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की
सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएँ। सम्मेलन का आयोजन बेहतर ढंग से हो। मध्यप्रदेश की
उपलब्धियों की ब्रांडिंग का यह अच्छा मौका है। इंदौर को पूरी तरह सजा कर रखा जाए। इंदौर स्वच्छता में नम्बर -1 है। इसकी छवि अतिथियों के समक्ष रखें।

महाअभियान में 10 हजार से ज्यादा लगे निःशुल्क कोविड प्रिकॉशन डोज

कोविड-19 टीके के निःशुल्क प्रिकॉशन डोज के लिए बुधवार को महाअभियान चलाया गया । महाअभियान में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं एवं वार्ड कार्यालयों में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया गया। अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविशील्ड और 15 साल से अधिक आयु के किशोरों को कोवैक्सीन की प्रिकॉशन डोज निःशुल्क लगाई जा रही है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बुधवार को सम्पन्न महाअभियान में दस हजार से अधिक नागरिकों को नि:शुल्क कोविड प्रिकॉशन डोज लगाए गए ।

भारतीय रेल की रामायण यात्रा 24 अगस्त से फिर पटरी पर दौड़ेगी

भारतीय रेलवे की रामायण यात्रा ट्रेन को एकबार फिर 24 अगस्त से चलाया जा रहा है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को जून में चलाया गया था और यात्रियों की विशेष मांग पर इसे दोबारा चलाया जा रहा है। अब यह 18 दिन के बजाय 20 चलेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today