Category Archives: दुनिया

कमलनाथ भारत जोड़ो पदयात्रा में पैदल नजर नहीं आएंगेः नरोत्तम मिश्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर शिवराज सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जब गांधी का कोई व्यक्ति आएगा तो उसमें सबकी मजबूरी होती है, जाना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उस पदयात्रा में भी मगर पैदल नजर नहीं आएंगे।

आईएनएस विक्रांत में लगे बिजली के तारों बिछ सकती है कोचि से काशी तक लाईन

भारतीय नौ सेना के आईएनएस विक्रांत के नए स्वरूप की कई खासियत है और इसकी विकरालता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि इसमें प्रयुक्त बिजली के तारों की लंबाई इतनी है कि उनसे कोचि से लेकर काशी तक बिजली की लाइन बिछाई जा सकती है।

भारतीय नौ सेना में भी महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, मिलेगी नई जिम्मदारी

भारतीय नौ सेना के दूसरे आईएनएस विक्रांत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित किया। आईएनएस विक्रांत के ध्वज को छत्रपति शिवाजी को समर्पित करते हुए कहा कि नौ सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और उन्हें नई जिम्मेदारी के रास्ते खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेनाएं देश की रक्षा के लिए स्वदेशी सामान के साथ तैयार हैं और आईएनएस विक्रांत स्वदेशी है।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 3 सितंबर से

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह ‘लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में  3 सितंबर  ,2022 से भील समुदाय के युवा चित्रकार सुभाष अमलियार के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर एशिया क्रिकेट कप सुपर 4 में जगह बनाई

दुबई में आज एशिया क्रिकेट कप के ग्रुप बी के एक मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर 4 में प्रवेश किया। बी ग्रुप में अफगानिस्तान पहले ही सुपर 4 में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप ए में भारत दो मैच जीतकर सुपर 4 में पहुंचा है और अब पाकिस्तान-हांगकांग में से एक टीम का फैसला होना बाकी है।

NCRB की नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट सायबर नोडल ऑफिसर्स में पीएचक्यू सायबर को दूसरा स्थान

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की सायबर शाखा को दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्‍यूरो द्वारा आयोजित दूसरा नेशनल क्राँफ्रेंस ऑफ स्‍टेट सायबर नोडल ऑफिसर्स में देश में दूसरा स्थान मिला है। यह आयोजन दिल्ली में 31 अगस्त को हुआ था और इसमें सायबर क्राइम के 100 ज्यादा मामलों की केस स्टडी के माध्यम से प्रविष्टियां पहुंची थीं।

हिंदू मुक्त, सिर तन से जुदा का मंत्र दे गए केसीआरः गिरिराज सिंह

बिहार में नीतिश कुमार के राजद से हाथ मिलने के बाद से भाजपा नेता के हमले तेज हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बिहार यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हैदराबाद की परिस्थितियों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जैसे वहां हो रहा है वैसे बिहार को हिंदू मुक्त प्रदेश और सिर तन से जुदा करने का राज्य बनाने का मंत्र नीतिश कुमार को केसीआर दे गए हैं।

मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति रहे

कम्युनिस्ट नेता और सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति रहे मिखाइल गोर्बाचेव का बुधवार को निधन हो गया। वे 91 सा गोर्बाचेव लंबे समय से बीमार थे।

एशिया क्रिकेट कप में भारत सुपर चार में पहुंचा, हांगकांग को हराया

भारत ने एशिया क्रिकेट कप में बुधवार को अपने दूसरे मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए जिसमें सूर्यकुमार यादव के ताबड़तोड़ ढंग से बनाए गए 68 रन हैं। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अविजित 98 रनों की साझेदारी की।

उन्नत तकनीक को लेकर इजराइल सरकार और कृषि मंत्री कमल पटेल के बीच द्विपक्षीय वार्ता

मध्यप्रदेश में इजरायली तकनीक से खेती किसानी के क्षेत्र में विकास के साथ उन्नत तकनीक की संभावनाओं के मुद्दे पर दिल्ली में इजराइल सरकार के दूतावास पर इजरायल के राजदूत नाओर गीलोन और मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ मध्यप्रदेश और इजराइल सरकार के प्रतिनिधि मंडल के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today