Category Archives: दुनिया

पीएम मोदी पालपुर कूनो में जन्मदिन मनाएंगे, चीता राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कराएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में वे चीता का प्रवेश करेंगे जो दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए जा रहे हैं। पीएम इसी दिन एक महिला स्व सहायता समूह को श्योपुर कराहल में संबोधित भी करेंगे।

सिसौदिया की पत्रकार वार्ता के बाद सीबीआई की सफाई के बाद अब ईडी के छापे

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा की राजनीतिक लड़ाई सड़क पर आने के साथ अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई में भी तेजी आ गई है। केजरीवाल सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ आबकारी नीति मामले में सीबीआई के केस और उसके एक कथित कानूनी सलाहकार की आत्महत्या के बाद सिसौदिया के सीबीआई की घेराबंदी से लड़ाई बढ़ती नजर आ रही है। सीबीआई ने कल सफाई दी और आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एकसाथ कई जगह आबकारी नीति को लेकर छापे मारे।

दिल्ली में आप नेताओं को एलजी के नोटिस, भाजपा का स्टिंग से शराब नीति पर फिर हमला

दिल्ली राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा के बीच राजनीतिक जंग जारी है और शराब नीति को लेकर अब भाजपा ने स्टिंग ऑपरेशन का सहारा लिया है। वहीं, आप नेताओं द्वारा दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर लगाए गए आरोपों के बाद उप राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को कानूनी नोटिस थमा दिए हैं।

लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री होंगी, ऋषि सुनक को हराया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में आज लिज ट्रस की जीत हो गई और वे नई प्रधानमंत्री चुन ली गईं। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया। लिज ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी और वे मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।

तेज गेंदबाज अर्शदीप के खिलाफ विकीपीडिया व सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार, पाकिस्तान कनेक्शन

एशिया क्रिकेट कप में सुपर चार मैच के दौरान रविवार को भारत का पाकिस्तान से मैच था और इसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच अर्शदीप के हाथ से फिसलते ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जमकर पोस्ट हुईं। उन्हें खालिस्तान समर्थक तक बता दिया गया। मगर आज मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आया कि अर्शदीप के खिलाफ विकीपीडिया और सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार किया गया और यह प्रचार पाकिस्तानियों व पाकिस्तान समर्थक लोगों ने पाकिस्तान सहित कुछ अन्य देशों में बैठकर किया।

अमेरिका में भारतीयों के संस्कृति-मूल्य बचाने के प्रयास सराहनीयः सिंह

अमेरिका में भारतवंशियों के भारतीय संस्कृति व मूल्य अक्षुण्य रखने के प्रयास सराहनीय हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने यह बात अमेरिका के न्यूजर्सी में स्वामी नारायण मंदिर के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, राहुल ने आटे की तौल लीटर बताया तो भाजपा ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने आज भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई को लेकर हल्ला बोल रैली निकाली लेकिन रैली को संबोधित करते हुए जब राहुल गांधी आटा की नाप लीटर में बोल गए तो भाजपा ने उनके ज्ञान पर सवाल उठाए। भाजपा ने कहा कि कल वे पेट्रोल की तौल किलोग्राम बता सकते हैं।

भारत को पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर 4 मैच में हराया

एशिया क्रिकेट कप के सुपर चार मैचों में आज भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया। पाकिस्तान ने भारत के 181 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट के रहते हासिल कर लिया और अब छह सितंबर को श्रीलंका के साथ भारत का सुपर चार मैच है।

टाटा संस के पूर्व चेयरमेन सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत

टाटा संस के पूर्व चेयरमेन सायरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 54 साल के थे औऱ अहमदाबाद से मुंबई जाते समय वे सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हो गए। उनके साथ कार में जा रहे एक अन्य व्यक्ति की इस हादसे में मौत हो गई है।

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा से फिर पूछताछ

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिल्मी हस्तियों के घेरे में आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार समन के माध्यम से उनसे पूछताछ कर रही है। अभिनेत्री नोरा ईडी ने एकबार फिर बुलाया और कई सवाल किए। उनसे ईडी अब तक दो दौर की पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज से भी ईडी ने पूछताछ की थी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today