Category Archives: दुनिया

सीएम ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, चीता पुनर्विस्थापन प्रदेश को बड़ी सौगात बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और दुनिया को दिशा दे रहे हैं। इस धरती के मूल मंत्र विश्व का कल्याण हो, के अनुरूप काम कर रहे हैं।

बिशप पीसी सिंह 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल पहुंचा

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया का निष्कासित चेयरमैन बिशप पीसी सिंह को आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ की जबलपुर इकाई ने जबलपुर के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चौदह दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जयपुर नहीं चीते नामीबिया से ग्वालियर आएंगे, फिर हेलीकॉप्टर से कूनो में उतरेंगे

70 साल पहले भारत की धरती से गायब हुए चीते आखिरकर शुक्रवार को सुबह नामीबिया से भारत के ह्रदयस्थल मध्य प्रदेश की ग्वालियर धरती पर उतरेंगे। यहां सुबह उन्हें लेकर विशेष विमान आठ बजे भारत की धरती को छुएगा और फिर इन्हें कूनो के राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से ले जाएगा।

चीता लाने विशेष डिजाइन का विमान नामीबिया पहुंचा, जानिये विमान की विशेषताएँ

1952 में जो चीता भारत में विलुप्त घोषित हो गया था, उसे पुनः बसाने के लिए नामीबिया से लाए जा रहे आठ चीतों के लिए एक विशेष विमान तैयार किया गया है। विमान पर चीता की आकृति बनाई गई है। विमान के अगले हिस्से पर चीता का चेहरा बनाया है जो नामीबिया पहुंच गया है और उसमें चीतों को भारत लाया जा रहा है। नामीबिया में भारतीय दूतावास ने इस विमान की तस्वीर ट्वीट की है। विमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लंपी पहुंचा, एक लाख से ज्यादा का टीकाकरण

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने आज मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान स्वीकार किया है कि गायों में फैल रहा लंपी वायरस मध्य प्रदेश में भी पहुंच गया है। यहां के 11 जिले इसकी चपेट में आ गए हैं। हालांकि मंत्री मुरुगन ने लंपी वायरल पर नियंत्रण के कामों के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा भी की। यह बीमारी मध्य प्रदेश में नियंत्रण में बताई।

सांची विवि सामान्य परिषद बैठक में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का फैसला, मार्च आयोजन

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराते हुए कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने विवि परिसर के प्रथम चरण के तीव्र निर्माण के आलोक में दूसरे चरण की अनुमति मांगी, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाने की स्वीकृति दी। 6 एवं 7 जनवरी 2023 को अप्रवासी भारतीयों और अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में कार्य कर रही अप्रवासी भारतीय संस्थाओं की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को भी साधारण सभा ने सहमति प्रदान की। 

जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉंड्रिंग में तीसरा समन, आज दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

धोखाधड़ी के मामलों में फंसे सुकेश चंद्रशेखर की मित्र और उनसे महंगे गिफ्ट लेने वाली मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की ईओडब्ल्यू पुलिस ने एकबार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ के लिए उन्हें तीसरा समन जारी किया गया था और आज उनसे पूछताछ होना है।

आठ कोल माइंस का ई-ऑक्शन, मध्य प्रदेश की भी एक माइंस की निविदा

देश की आठ कोल माइंस का आज इ-ऑक्शन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की भी एक कोल माइंस की निविदा हुई। मध्य प्रदेश की बांधा उत्तर की कोल माइंस में जियोलॉजिकल रिजर्व 500 मिलियन टन बताया गया है।

डिजिटल क्राइम की चुनौती सायबर क्राइम इनवेस्टिगेशन एंड इंटेलीजैंस समित सार्थक प्रयास, न्यायाधीश शाही ने कहा

देश और विदेश के ख्यातनाम सायबर अपराध और कानून विशेषज्ञ भोपाल में दस दिन तक विचार-विमर्श करेंगे। इसके पहले उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही ने कहा कि डिजिटल क्राइम की चुनौती का सामना सायबर क्राइम इनवेस्टीगेशन और इंटेलीजैंस समिट (सीआईआईएस) के सार्थक प्रयास से किया जा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम घोषित, बुमराह-हर्षल पटेल की वापसी

आस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो उप कप्तान केएल राहुल बनाए गए हैं। मगर टी20 वर्ल्ड कप की टीम में मोहम्मद शमी व दीपक चाहर नहीं हैं लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया-अफ्रीका की टी20 सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today