Category Archives: दुनिया

बच्चों के खिलाफ अपराधों में सीबीआई के 59 ठिकानों पर छापे

सीबीआई ने इंटरपोल की सूचना के आधार पर देशभर में एकसाथ 59 ठिकानों पर छापे मारे। यह छापे बच्चों के यौन शोषण सामग्री को लेकर मारे गए जिसमें न्यूजीलैंड पुलिस की साझा जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। भारत में मारे गए छापे की कार्रवाई उन चिन्हित लोगों पर हुई जो यौन शोषण सामग्री को संचालित करते थे या डाउनलोड या प्रसारित करने में शामिल थे।

आठ ओवर के मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच आज भारत ने जीत लिया और इसके साथ ही अब श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर आ गई हैं। हैदराबाद में रविवार को होने वाला मैच अब रोमांचक होगा और वही श्रृंखला के विजेता को तय करेगा।

आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया, बड़ा स्कोर का लक्ष्य भी पार

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए चार विकेट से जीत लिया। बड़े स्कोर का लक्ष्य देने के बाद भी आस्ट्रेलिया की टीम ने यह टारगेट अंतिम ओवर की चार गेंद शेष रहते हुए प्राप्त कर लिया।

पीएम मोदी महाकाल के प्रथम चरण के कामों का लोकार्पण करने आएंगे, देखिये कॉरीडोर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उज्जैन में महाकाल परिसर के प्रथम चरण के कामों का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। इस मौके पर सीएम ने महाकाल के प्रथम चरण के कामों का निरीक्षण किया और इस प्रथम चरण में महाकाल की नगरी में कई आकर्षक प्रतिमाएं और अन्य निर्माण हुए हैं। देखिये महाकाल की नगर के इन नए आकर्षण स्थलों को।

जैकलीन से आज भी दिल्ली की ईओडब्ल्यू टीम करेगी पूछताछ, समन भेजा

धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट लेने वाली उसकी मित्र फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आज भी दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जैकलीन को इसके पहले भी इस केस में बुलाया जा चुका है। एकबार फिर उन्हें पूछताछ के लिए आने का समन भेजा गया है।

एलिजीबेथ द्वितीय का आज अंतिम संस्कार, जानिये बर्मिंघम पैलेस की कुछ बातें

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए लोगों को अब रोक दिया गया है। 15 देशों की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जिस बर्मिंघम पैलेस में रहती थीं, उसकी कुछ बातें आप भी जानें जो उनके निधन के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में अब तक सामने आई हैं।

मोदी ने कूनो में चीता छोड़े, देखिये पीएम के अलग-अलग अंदाज

मध्य प्रदेश में विशेष रूप से अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान कूनो में नामीबियाई नागरिकों, वन अधिकारियों, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया व नेताओं के साथ तस्वीरें उतरवाईं तो वे कूनो में चीता के संरक्षक बनाए गए चीता मित्रों से भी चौपाल में मिले।

कूनो में मोदी ने ऐसे छोड़े चीता, मोदी ने कैमरे भी ऐसे क्लिक किया

नामीबियाई चीता की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर देश को सौगात दी। उन्होंने नामीबियाई चीता को विशेष प्रकार के बाक्स से मोदी ने कुछ इस अंदाज में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा कि वहां मौजूद वन अधिकारियों और लोगों ने स्वागत किया। मोदी के लीवर को घुमाते ही चीता ने खुले मैदान को चारों तरफ देखा और कदम ताल करते हुए बाड़े में प्रवेश किया।

नामीबिया से चीतों को जिन बाक्स में लाया, जानिये उनकी विशेषता

भारत से विलुप्त चीता को नामीबिया के आठ चीता 50 साल बाद फिर आबाद करने जा रहे हैं। ये चीता नामीबिया से जिन बाक्स में लाए गए हैं, उनकी विशेषताएं काफी हैं। बाक्स ऐसे बनाए गए जिससे चीता को लंबे सफर में मूवमेंट करने में दिक्कत नहीं हो और उन्हें सफर का आभास नहीं हो।

ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे चीते तो सिंधिया ने ऐसे की अगवानी

चीता के कूनो पुनर्विस्थापन की प्रक्रिया आज पूरी होने वाली है और जो आठ नामीबियाई चीता वहां से शुक्रवार की रात को विशेष विमान से चले थे, आज जब ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरा तो केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी विशेष अतिथियों की तरह स्वागत किया। जिन बाक्सों में उन्हें लाया गया है, उनके साथ तस्वीरें उतवाईं और चीता पुनर्विस्थापन की जिम्मेदारी संभाल रहे नामीबियाई अफसरों से हाल-चाल पूछकर उनके हेलीकॉप्टर से कूनो भेजने की प्रक्रिया को शुरू कराया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today