Category Archives: दुनिया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 मैच में 16 रन से हराया, श्रृंखला जीती, इंदौर में मंगलवार को मैच

भारत ने आस्ट्रेलिया से टी20 मैचों की श्रृंखला जीतने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से भी आज दूसरा टी20 मैच जीतकर श्रृंखला जीत ली है। अब इंदौर में मंगलवार को होने वाला केवल औपचारिक है और उसमें हार के बाद भी भारत श्रृंखला हारेगा नहीं। आज टी20 मैच में भारत ने 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन अंतिम ओवरों में अंतरराष्ट्रीय मैचों जैसी स्तरीय गेंदबाजी नहीं होने की वजह से टीम को बड़ी मुश्किल हुई और किसी तरह 16 रनों से उसने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया।

चीता का भारतवंशी मेहमान भी आशा के गर्भ में, कूनो में जन्म लेगा पहला चीता

भारत में 70 साल पहले जिस चीता को विलुप्त घोषित करार दिया गया था, उसके विदेशी मेहमान तो 17 सितंबर को कूनो में आ गए लेकिन अब भारतवंशी चीता भी जल्द ही आने वाला है। नामीबिया से आए आठ चीता में से एक मादा चीता गर्भवती है और जल्द ही वह भारत की धरती से लुप्त हुए प्रजाति को जन्म देकर स्वदेशी चीता दे सकती है।

धार के आरिफ खत्री को यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

यूनेस्को एवं वल्र्ड क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड आफॅ एक्सीलेंस वर्ष 2021-22 मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम बाग के युवा शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को देने का फैसला किया गया है। उनका चयन कोटा सिल्क स्टोल पर बाग प्रिंट की उत्कृष्ट कारीगरी के लिए किया गया है। आरिफ खत्री को 16 देशों के 118 शिल्पियों में से उत्कृष्ट शिल्प कला करने पर किया गया है।

सीबीआई का अवैध ड्रग तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन गरुड़” अभियान, जानिये कितने मामले बने

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल, एनसीबी और कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वय से ड्रग तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन गरुड़ चलाया। इसमें 175 व्यक्तियों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ 127 मामलों को दर्ज किया गया।

पीएफआई का ऑफिश्यिल ट्विटर एकाउंट बंद, एक्शन जारी

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ भारत सरकार के पांच साल के प्रतिबंध के बाद अब ट्विटर ने उसका ऑफिश्यिल ट्विटर एकाउंट बंद कर दिया है। वहीं, यह भी खुलासा होने लगा है कि पीएफआई के सक्रिय पदाधिकारी प्रतिबंधित संगठनों के पूर्व पदाधिकारी भी रहे हैं।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान नए सीडीएस होंगे, जानिये कौन सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली

देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बनाए गए हैं। पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत के निधन के बाद से यह पद रिक्त था। चौहान उत्तराखंड के पौढ़ी से आते हैं और वे भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह रहे हैं।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला के पहले मैच में हराया, आठ विकेट से जीत दर्ज

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रही टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से आसानी से हराकर भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। हाल ही में भारत ने टी20 क्रिकेट की एक अन्य श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है।

शिंजो आबे को टोक्यो में अंतिम विदाई, पीएम मोदी भी शामिल हुए

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज टोक्यो में अंतिम विदाई दी गई। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में दुनियाभर से करीब 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि पहुंचे हैं। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

भारत ने आस्ट्रेलिया को मैच हराकर श्रृंखला जीती, छह विकेट से हराया

भारत ने टी20 की तीन मैचों की श्रृंखला में हैदराबाद में आस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हरा दिया। तीसरे मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया जिसमें सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारियां महत्वपूर्ण रहीं।

जनपरिषद का गोवा कारनिवाल: हर्षल बजाज बनीं मिस इंटरनेशनल

इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ़ पीपल, जन परिषद और जेएमवीवी एसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोवा कारनिवाल में संपन्न हुए ब्यूटी पेजन्ट में सुश्री हर्षल बजाज ने ऑनलाइन और ऑफलाइन के करीब 64 पार्टिसिपेट्स को पछाड़ते हुए मिस इंटरनेशनल टाइटैनिक यूनिवर्सल ब्यूटी के क्राउन को जीता l इसके पूर्व उन्होंने मिस टाइटैनिक इंडियन ब्यूटी का ख़िताब भी हासिल किया.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today