Category Archives: दुनिया

पाँच देश और पाँच प्रांत की रामलीला का मंचन 16 अक्टूबर से मंचन

भोपाल के रवींद्र भवन में श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, त्रिनिदाद और फिजी देशों सहित पांच राज्यों के कलाकारों द्वारा 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर सात दिन तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग और भारत सरकार की संस्था भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग किया जा रहा है। इसमें रामलीला के साथ लोकराग नृत्य, कठपुतली प्रदर्शन, स्वाद व्यंजन मेला का आयोजन भी होगा।

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे बनेगा, गडकरी का ऐलान

मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाकाल लोक के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों और धर्मालुजनों के लिए भारत सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे बनाने का ऐलान किया है।

पीसी सिंह के पुत्र पीयूष पॉल की गिरफ्तारी, साथी सुरेश जैकब भी हो चुके हैं अरेस्ट

जबलपुर में शिक्षण संस्थानों की राशि अपने निजी उपयोग और दूसरी जगह निवेश करने वाले प्रेमचंद सिंह उर्फ पीसी सिंह के बाद अब उनके साथियों की गिरफ्तारी की जा रही है। सुरेश जैकब के बाद उनके पुत्र पीयूष पॉल की भी आज ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तारी की है।

महाकाल लोक का लोकापर्ण, पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन में देखा कॉरीडोर, देखिये तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के नए कॉरीडोर को लोकार्पित कर लोगों के लिए खोल दिया। पीएम ने इलेक्ट्रिक वाहन में सवार होकर महाकाल लोक के परिसर को भी देखा। प्रधानमंत्री सुरक्षा के एक अधिकारी उनके सारथी बने और पिछली सीट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से आसान शिकस्त दी, श्रृंखला भी जीती

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच भारत ने आसानी से जीत लिया और 2-1 से श्रृंखला भी अपने नाम कर ली है। भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर मैच और श्रृंखला जीत ली है।

कौन बनेगा करोड़पति में साढ़े सात करोड़ का सवाल खेल रहे शाश्वत ने शाश्वत सत्य को जाना, पढ़िये क्या कहा

सोनी टीवी के चर्चित प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति में साढ़े सात करोड़ रुपए का सवाल खेल रहे दिल्ली के शाश्वत गोयल ने कुछ समय पहले ही अपनी मां को खोया है और मां के जाने के बाद वे जीवन के शाश्वत सत्य को जान गए हैं। जब कार्यक्रम के होस्ट मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनसे जीती गई राशि का करेंगे तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो बच्चनजी के दिल को भी छू गया। पूरा हॉल पहले सन्न रह गया और फिर शाश्वत के शब्दों को सुनने के बाद तालियों से गूंज उठा। पढ़िये शाश्वत गोयल के वे विचार।

महाकाल लोक का आज पीएम करेंगे लोकापर्ण, महाकाल का जलाभिषेक नहीं सामान्य पूजा

राजा विक्रमादित्य और भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचेंगे और भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के बाद महाकाल लोक का लोकापर्ण करेंगे। शाम का वक्त होने से पीएम मोदी महाकाल का जलाभिषेक नहीं करेंगे।

महाकाल लोक के लोकापर्ण को 40 देश देखेंगे, एमपी और विदेशों के मंदिरों में दीपोत्सव

मध्य प्रदेश उज्जैन के महाकाल लोक का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकापर्ण करने जा रहे हैं जिसके सीधा प्रसारण के माध्यम से पूरे विश्व के लोग जुड़ेंगे। 40 से ज्यादा देश इस लोकापर्ण के साक्षी बनेंगे। मध्य प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही।

समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी। मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भारत ने सात विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया, अब निर्णायक मुकाबला दिल्ली में

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रही एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में आज रांची में दूसरे मैच में भारत ने आसानी से दक्षिण अफ्रीकी टीम को हरा दिया। श्रेयस अय्यर और इशान किशन की साझेदारी से भारत को यह आसान जीत मिली। अब तीसरा मुकाबला दिल्ली में होगा जिसमें निर्णय होगा कि श्रृंखला कौन जीतेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today