Category Archives: दुनिया

श्रीमहाकाल लोक दूसरे चरण के बाद श्रीमहाकाल महालोक नाम होगा, CM का ऐलान

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल कॉरीडोर के दूसरे चरण का काम होने के बाद श्री महाकाल लोक को श्री महाकाल महालोक के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के दूसरे चरण के काम का निरीक्षण किया और मेघदूत वन का भूमिपूजन करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कॉरीडोर निर्माण के दूसरे चरण में 10वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिर को भी व्यवस्था किया जाएगा।

निष्कासित बिशप पीसी के मामले में CNI के दिल्ली मुख्यालय पर छापा, पूछताछ

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के निष्कासित चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह (पीसी सिंह) के शिक्षण संस्थाओं के फंड में गड़बड़ियों व फीस की राशि के दुरुपयोग के मामले में आज मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सीएनआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। वहां तलाशी के साथ मौजूद पदाधिकारियों से पूछताछ की।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन

जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को जनजातीय संग्रहालय में आयोजन किया गया। जनजातीय सामाजिक मुद्दे श्रेणी की नाटक प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के साक्षी भयड़िया व समूह ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन किया।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः पाकिस्तान को इंग्लैंड ने हराया

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के पाकिस्तान-इंग्लैंड प्रेक्टिस मैच में इंग्लैंड ने छह विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान प्रेक्टिस मैच में गेंदबाजी, फील्डिंग और बल्लेबाजी सभी क्षेत्र में कमजोर साबित हुआ जिससे इंग्लैंड की चार ओवर और दो गेंद के पहले ही आसान जीत हो गई।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में दूसरा बड़ा उलटफेर, स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज दूसरे मैच भी बड़ा उलटफेर हुआ और स्कॉटलैंड की टीम ने दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को 42 रनों से हरा दिया। रविवार को उद्घाटन मैच में नामीबिया टीम ने एशिया क्रिकेट चैम्पियन श्रीलंका को हरा दिया था। इस तरह श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमों को अब आने वाले दोनों मुकाबलों में जीतना जरूर हो गया है।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया, अंतिम ओवर चार विकेट लेकर जीती इंडिया

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के भारत ने अपने पहले प्रेक्टिस मैच में आस्ट्रेलिया को टक्कर दी और पहले बल्ले से गेंदबाजों को छकाया तो फिर गेंदबाजी में भी बल्लेबाजों को ज्यादा मेहनत को मजबूर किया। फिंच और मार्श को छोड़ कोई भी बल्लेबाज ज्यादा स्कोर नहीं कर पाया। शमी के एकमात्र अंतिम ओवर में लगातार चार गेंद में चार विकेट लेकर भारत को छह रन से जीत दिलाई।

श्रीअयोध्या की 300 वर्ष पुरानी मंडली ने किया रामायण का मंचित

भोपाल के रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर आज से अंतरराष्ट्रीय रामलीला उत्सव शुरू हुआ जिसमें श्रीअयोध्या की 300 साल पुरानी मंडली ने रामायण का मंचन किया। अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती संवाद में भगवान शिव संपूर्ण रामकथा माता पार्वती को सुनाते हैं और अगला प्रसंग विश्वमोविनी स्वयंवर दिखाया गया जो नारदजी के अहंकार को बताता है। भगवान द्वारा माया के माध्यम से नारदजी के अहंकार को दूर किया गया और फिर महाराज दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म होता है। बाल्यकाल के बाद चारों राजकुमार द्वारा गुरू वशिष्ठ से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने शस्त्र विद्या सीखने का दृश्य रामलीला में दिखाया गया। रामलीला मंचन में ऋषि विश्वामित्र के आश्रम के आसपास असुरी वृत्तियों के प्रभाव को मारीच, सुबाहू तथा ताड़का वध के माध्यम से समाप्त करते हुए दिखाया गया।

अमित शाह का पिछली सरकारों पर निशाना, कहा सांस्कृतिक विरासत खस्ता हाल किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर हवाई अड्डे के राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल का शिलान्यास करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि उनके राज करने के बाद भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत खस्ता हाल में रही। देश में सड़क-रेल का जाल बिछा। पहले जहां 12 किलोमीटर प्रतिदिन राष्ट्रीय राजमार्ग बनते थे आज 37 किलोमीटर तो पहले एक साल में 375 किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी तो आज 1458 किलोमीटर हर साल रेल लाइन डल रही है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप चैम्पियन बनी, श्रीलंका को बुरी तरह हराया

एशिया क्रिकेट कप में पुरुषों की टीम के चैम्पियन बनने के बाद श्रीलंका की महिला टीम फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेटरों के हाथों धराशायी हो गईं। भारतीय महिला गेंदबाजों के आगे उनकी एक नहीं चली और वे 65 रन के स्कोर पर सिमट गए और भारतीय टीम ने मात्र 8.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर एशिया कप चैम्पियन का खिताब हासिल किया।

टी20 क्रिकेट विश्वकप में बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को नामीबिया ने हराया

आस्ट्रेलिया में आज से शुरू हुए टी20 क्रिकेट विश्वकप में बड़ा उलटफेर हुआ है जिसमें श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा है। नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों के बड़े अंतर से हराया है। कल भारत का प्रेक्टिस मैच आस्ट्रेलिया के साथ होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today