Category Archives: दुनिया

संगीत और पारंपरिक वेषभूषा के माध्यम से दी श्रीरामकथा की प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव में प्रथम प्रस्तुति हिन्दू प्रचार केंद्र, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के कलाकार द्वारा श्रीरामकथा की दी गई, जिसमें कलाकारों ने लोकगीत से प्रस्तुति की शुरूआत की। इसके बाद सूत्रधार श्रीरामकथा के माता सीता हरण, जटायु वध, शबरी कथा, श्रीहनुमान मिलन और माता सीता- श्रीराम दरबार(राज्याभिषेक) प्रसंग को कहता है और कलाकारों ने अभिनय, संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। 13 कलाकारों द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में लाइव प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में राम-श्रीओमप्रकाश सिंह, लक्ष्मण- श्रीधनराज लौतान, सीता-सुश्री प्रशांता सिंह एवं सुश्री शांता रामनाथ,श्रीहनुमान-श्री ईशहरी, रावण-श्री देव आनंद रामशरण ने किरदार निभाया।  इसमें जटायु की वेशभूषा त्रिनिदाद एंड टोबैगो कार्निवाल से ली गई है। रामायण की परंपरा है वह त्रिनिदाद एंड टोबैगो में वर्ष 1845 से प्रारंभ हुई है। यह दल 2007 से लगातार देशों में प्रस्तुति दे चुका है।

मध्य प्रदेश में जमीन और पानी की कोई समस्या नहीं, आईए इन्वेस्ट कीजिए

मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए 11-12 जनवरी 2023 को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आज पुणे में इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जमीन और पानी की कोई समस्या नहीं है, इसलिए इन्वेस्टमेंट करने का अच्छा स्थान है और पुणे में पहुंचे उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश की खूबियां बताई गईं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उद्योगपतियों को इन्वेस्टमेंट के आमंत्रित किया।

पीसी सिंह के बेटे पीयूष व सुरेश जैकब को सीएनआई ने हटाया, पदाधिकारियों की बैठक में फैसला

जबलपुर के निष्कासित बिशप पीसी सिंह के बेटे पीयूष पॉल सिंह और उनके करीबी सुरेश जैकब को चर्चा ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) ने संस्था के सभी पदों से हटा दिया है। इस संबंध में पिछले दिनों हुई सीएनआई पदाधिकारियों की 276वीं बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः बड़ा उलटफेर कर आयरलैंड सुपर 12 में, वेस्टइंडीज बाहर

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज फिर एक बड़ा उलटफेर हुआ है जिसमें दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने सुपर 12 में जाने से रोक दिया है। वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने आसानी से हराते हुए सुपर 12 में प्रवेश किया।

कर्नाटक की एक हजार साल पुरानी यक्षगान शैली में श्रीरामकथा, कठपुतली से भी प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव में आज कर्नाटक की एक हजार साल पुरानी यक्षगान शैली के माध्यम से श्रीरामकथा के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई। इस शैली में पात्र 15 से लेकर 20 किलोग्राम वजन के आभूषणों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में प्रसंगों को मंच पर पेश करते हैं। आज कठपुतली से भी श्रीरामकथा के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः नामीबिया के हारने से श्रीलंका-नीदरलैंड सुपर 12 में पहुंची

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैचों में आज खेले गए दो मैचों से सुपर 12 के पूल नंबर दो की टीमों का फैसला हो गया है। नामीबिया की हार के साथ ही श्रीलंका और नीदरलैंड सुपर 12 में प्रवेश कर गई हैं और श्रीलंका जहां पूल नंबर एक तो नीदरलैंड पूल क्रमांक दो में खेलेंगे।

पांच सौ साल पुरानी नृत्य शैली और थाइलैंड के शास्त्रीय नृत्य में श्रीराम कथा की प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय रामलीलाल उत्सव के चौथे दिन रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर पांच सौ साल पुरानी नृत्य शैली और थाइलैंड के शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से श्रीराम कथा की प्रस्तुति दी गई। खोन रामायण ग्रुप थाइलैंड द्वारा श्रीराम कथा औऱ असम के उत्तर कमलाबाड़ी सत्र शंकरदेव क्रिस्टी संघ, मांजुली द्वारा पुष्पवाटिका, धुनष यज्ञ, सीता स्वयंवर प्रसंगों की प्रस्तुति हुई।

टी20 क्वालिफायर मैंचों में वेस्टइंडीज-आयरलैंड जीतीं, कशमकश भरे होंगे आगे के मुकाबले

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मुकाबलों में आज दो मैच खेले गए जिसमें वेस्टइंडीज और आयरलैंड ने अपने-अपने पहले मैच जीत लिए हैं। क्वालिफायर मुकाबलों में अब नीदरलैंड को छोड़कर श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बावे, आयरलैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड एक-एक मैच जीतीं जिससे आने वाले मैचों में सभी टीमों के बीच कशमकश पूर्ण खेल होगा।

अंतर्राष्ट्रीय रामलीला उत्सव का तीसरा दिनः बैले, भरतनाट्यम नृत्य से रामायण की प्रस्तुतियाँ

श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों एकाग्र सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के तीसरे दिवस 18 अक्टूबर,2022 को लास्या आर्ट्स अकादमी (मलेशिया) द्वारा रामायणम् तथा डॉ. लता सिंह मुंशी एवं साथी भोपाल द्वारा श्रीरामकथाः भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः श्रीलंका-नीदरलैंड अपने-अपने मैच जीते

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज दो मैच खेले गए जिनमें श्रीलंका और नीदरलैंड ने अपने-अपने मैचों को जीत लिया। श्रीलंका ने जीत हासिल कर अपने आपको वर्ल्ड कप में बनाए रखा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today