Category Archives: दुनिया

वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की म.प्र. में हैं अपार संभावनाएँ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश टेक्सटाइल और परिधान उद्योग के क्षेत्र में अपार संभावनाओं वाला राज्य बन चुका है। राज्य की समृद्ध कृषि पृष्ठभूमि, पारंपरिक बुनकर समुदायों की उत्कृष्ट कला, आधुनिक औद्योगिक आधार और निवेशक-अनुकूल नीतियाँ प्रदेश को इस क्षेत्र में अग्रणी बना रही हैं। सरकार के सुविचारित प्रयासों से मध्यप्रदेश तेजी से भारत के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट हब के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस औद्योगिक यात्रा को और गति देने का माध्यम बनेगा, जहाँ दुनिया भर के निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया जाएगा। 

सिंहस्थ 2028 के स्थाई प्रकृति के कार्य 31 दिसंबर 2027 तक करें पूर्ण_डॉ.राजेश राजौरा

अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने सिंहस्थ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की सभी साधु-संतों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई जाए। स्थाई संरचनाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम, पार्किंग, धर्मशाला, भोजनशाला, प्रवचन हॉल, सीवरेज लाईन, रोड़ और वॉटर सप्लाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नगर विकास योजना की कार्य योजना तैयार कर कार्य की शुरूआत जून 2025 से युद्ध स्तर पर की जाए।

From heritage walk to tribal art exhibition, discussion on literature in Bhopal Literature Festival

भोपाल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत एक हेरिटेज वॉक से हुई, जो कमला पार्क से शुरू होकर कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों से गुजरी, जिनमें प्राचीन जल निकाय, गोंड किले और इकबाल मैदान, सदर मंजिल और ताज-उल-मस्जिद जैसे प्रतिष्ठित स्थानीय स्थल शामिल थे।

जापान की बड़ी कम्पनियाँ म.प्र. में व्यापार करने को हुई तैयार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिये तैयार हैं। मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ से उत्पादों को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुँचाया जा सकता है। इसका लाभ जापानी कंपनियों को तो मिलेगा ही साथ ही प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है।

परिवहन के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा जब उसकी मर्जी हुई कोर्ट में सरेंडर के लिए पेश हुआ, न ED ढूंढ सकी न लोकायुक्त पुलिस

हिंदी फिल्मों की भांति मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने यह साबित कर दिया कि ईडी या लोकायुक्त पुलिस को उसकी इच्छा के बिना उसके करीब तक नहीं पहुंच सकते। करीब एक महीने से फरार शर्मा सोमवार को अपनी इच्छा से ही अदालत पहुंचा मगर केस डायरी कोर्ट में नहीं होने की वजह से उसका सरेंडर का इरादा पूरा नहीं हो सका। वह अदालत आया और किसी को भनक लगती इसके पहले ही वह गायब हो गया। अब 28 जनवरी को फिर से अदालत ने उसे बुलाया है।

मुख्यमंत्री का जापान दौराः उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

WHO से भोपाल मेडिकल कॉलेज की मिजल्स-रूबेला की लेबोरेटीज को मान्यता, 17 फरवरी को होगी समीक्षा

विश्व के सबसे खतरनाक संक्रमित मिजल्स-रूबेला बीमारी की जांच सुविधाओं में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की लेबोरेटीज को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने मान्यता दी है। डब्ल्यूएचओ ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 17 फरवरी को समीक्षा करने का लिखा है।

बैरसिया के पास पार्वती पुल टूटा, आवागमन बंद

भोपाल जिले के बैरसिया क्षेत्र में पार्वती नदी पर बना पुल बुधवार की रात को टूट गया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने एहतियात के तौर पर यातायात को बंद कर दिया गया है। पुल करीब 50 साल पुराना था जिसमें बैरसिया एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता का तबादला सौरभ शर्मा या लोकायुक्त में शिकायत….

मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को सरकार ने गुरुवार को हटा दिया और उनकी जगह विवेक शर्मा की पदस्थापना कर दी गई है। डीपी गुप्ता को ऐसे समय हटाया गया है कि जब पूर्व आऱक्षक सौरभ शर्मा और उससे जुड़े लोग लोकायुक्त-आयकर-ईडी के छापों में एक अरब यानी सौ करोड़ के करीब की संपत्ति के आसामी निकले हैं। परिवहन आयुक्त पद ऐसी काजल की कोठरी है जहां लगभग हर अधिकारी बाहर निकलता है तो उसके कालिख की छाप दिखाई देने ही लगती है। पढ़िये रिपोर्ट।

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा ग्रीन कॉरीडोर से रवाना, इंदौर में बयानबाजी से विरोध

भोपाल गैस कांड में 40 साल पहले जिस मिथाइल आइसोसाइनेट से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और हजारों आज तक प्रभावित हैं, उसका जहरीला कचरा अब जाकर नष्ट किया जा रहा है और अदालत द्वारा निष्पादन की रिपोर्ट पेश करने की तारीख के कुछ घंटे पहले पीथमपुर में उसे नष्ट करने के लिए बड़े-बड़े कंटेनरों में रवाना किया गया। पीथमपुर में इन कंटेनरों में भरे जहरीले कचरे को सभी प्रोटोकॉल के साथ नष्ट किया जाएगा पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today