Category Archives: दुनिया

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के वायरल वीडियो में भारतवंशी की पूरी तस्वीर, पढ़िये ऐसा क्या हुआ

ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनाने के ऐलान के बाद से वहां भारतीय परंपरा औऱ संस्कृति की झलक दिखाई देने लगी है। वे बर्मिंघम पैलेस में प्रिंस से मुलाकात करने के बाद अपने भारतीय पारंपरिक त्योहार मनाना नहीं भूले। उन्होंने दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। गौमाता की पूजा के लिए उन्होंने पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच गोवर्धन पूजा की।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः बारिश से एक और मैच बाधित, इस टीम को हुआ नुकसान

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का एक और मैच आज बारिश से बाधित हुआ। इसमें इंग्लैंड की टीम को नुकसान उठाना पड़ा और डीएलएस नियमों के मुताबिक आयरलैंड को विजयी घोषित कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 14.3 ओवर में आयरलैंड की टीम से पांच रन पीछे चल रही थी और उसके पांच सलामी बल्लेबाज पैवैलियन वापस हो चुके थे।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः आस्ट्रेलिया का अच्छे अंतर की जीत का इंतजार खत्म, श्रीलंका को हराया

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में मेजबान ने आज श्रीलंका की टीम को बड़े अंतर से हरा दिया और वर्ल्ड कप की अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। 9.7 रन औसत से आस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा कर श्रीलंका को हराकर अपने मौजूदा चैम्पियन के खिताब की लाज रखी गई।

सूर्यग्रहण अंडमान-निकोबार को छोड़ पूरे देश में दिखेगा, भोपाल 58 मिनिट दिखेगा

दीपावली के अगले दिन यानी आज मंगलवार को सूर्यग्रहण है जो भारत के अंडमान-निकोबार और देश के उत्तर पूर्वी हिस्से को छोड़कर सभी राज्यों में दिखाई देगा। मध्य प्रदेश में यह करीब पौने पांच बजे से लगभग एक घंटे तक दिखाई देगा क्योंकि पौने छह बजे सूर्यास्त हो जाएगा। सूर्यग्रहण शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद तक रहेगा। सोलर फिल्टरयुक्त चश्मे के अलावा किसी भी चीज से सूर्यग्रहण नहीं देखेंगे।

ब्रिट्रेन के पीएम बनने जा रहे ऋषि सुनक का नारायण मूर्ति से है खास रिश्ता, जानिये क्या

हिंदुस्तान पर जिन गोरे लोगों ने दशकों तक राज किया अब एक भारतवंशी उन अंग्रेजों पर राज करने जा रहा है। ब्रिटेन के पीएम बनने जा रहे ऋषि सुनक केवल भारतवंशी हैं बल्कि उनका सह संस्थापक नारायण मूर्ति से भी गहरा नाता है। ऋषि सुनक 42 साल के हैं और मूर्ति ने उनके पीएम बनने की घोषणा के तत्काल बाद खुशी जाहिर करते हुए उन पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का भरोसा जताया है। उन्होंने इसी तरह का भरोसा 13 साल पहले भी जताया था, जानिये नारायण मूर्ति को इतना क्यों है ऋषि सुनक पर भरोसा।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराया

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज तीसरे दिन पहले मैच में ग्रुप दो की बांग्लादेश टीम ने नीदरलैंड को आसानी से हराया। नेट रन रेट में बांग्लादेश के अपने ग्रुप में 0.45 औसत हैं। जबकि भारत का नेट रन रेट 0.50 है।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः भारत-पाकिस्तान मैच में दिल की धड़कने बढ़ाने वाला रोमांच, आखिरी गेंद पर जीत

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान को भारत ने दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाले रोमांचक मैच में आखिरी गेेंद पर हरा दिया। विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने यह जीत दर्ज की।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः श्रीलंका ने आयरलैंड को नौ विकेट से हराया

आस्ट्रेलिया के टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सुपर 12 टीमों के तीसरे और आज के पहले मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को आसानी से नौ विकेट से हराया दिया। उसने लक्ष्य को पांच ओवर पहले ही हाृसिल कर लिया।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को हराया

आस्ट्रेलिया में आज से शुरू हुए टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सुपर 12 मैचों के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को हराया। पर्थ में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने 113 रनों के छोटे स्कोर का लक्ष्य दिया था लेकिन टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने से रोके रखा और 19वें ओवर तक मैच को खेलने को मजबूर किया।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः पिछले विजेता आस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने 89 रन से हराया

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे आस्ट्रेलिया को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उसे ग्रुप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त ढंग से 89 रनों से हराया। इस तरह टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत मौजूदा विजेता की हार से हुआ है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today