Category Archives: दुनिया

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः भारत ने मौके गंवाकर हारा दक्षिण अफ्रीका से मैच

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज के तीसरे मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने मार्कम और मिलर की साझेदारी को तोड़ने के लिए मिले दो मौकों को गंवाकर यह मैच हारा। इस हार के बाद ग्रुप दो की अंक तालिका में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है और दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर पहुंच गया है।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः पाकिस्तान आसान मैच में भी धीमी रफ्तार से जीता

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप दो के आज के दूसरे मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान को आसानी लक्ष्य मिलने के बाद भी उसके बल्लेबाज फायदा नहीं उठा सके। 92 रन के लक्ष्य को पाने में उन्होंने 13.5 ओवर खर्च कर दिए।

सीएम शिवराज ने हैदराबाद में 40 मिनिट का ध्यान किया, जानिये ध्यान में क्या दिया वचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ हैदराबाद में सहज योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने हार्टफुलनेस ध्यान भी किया। करीब 30 मिनिट का ध्यान किया। हार्टफुलनेस केंद्र को मध्य प्रदेश में नशामुक्ति अभियान, शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष रूप से आमंत्रित किया। हार्टफुलनेस सेंटर के दाजी कमलेश भाई पटेल ने सीएम से आग्रह किया कि मध्य प्रदेश को हार्टफुलनेस राज्य बनाने की घोषणा कर देश में पहला प्रदेश बनाएं।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः बांग्लादेश रोमांचक मैच में जिम्बावे से जीती

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप दो के आज के पहले मैच में बांग्लादेश ने जिम्बावे को रोमांचक मैच में तीन रन से हरा दिया। मैच की आखिरी गेंद में जिम्बावे को चार रन की जरूरत थी लेकिन बल्लेबाज ने आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की और विकेटकीपर ने स्टम्प उखाड़ दिए। इस तरह जिम्बावे तीन रन से हार गई।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की करारी हार

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ग्रुप एक में एक बार की विजेता श्रीलंका आज लगातार दूसरा मैच हार गई। आज उसे न्यूजीलैंड ने 65 रनों से करारी मात दी। वह न्यूजीलैंड के लिए शतक बनाने वाले ग्लेन फिलिप्स के बराबर स्कोर भी नहीं बना सकी।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः दोनों मैच बिना खेले रद्द, चारों टीमों को एक-एक अंक

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज दो मैच होने थे लेकिन बारिश की वजह से दोनों ही मैच में कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके चलते उन्हें रद्द कर चारों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया है।

ट्विटर का मालिक बदलते ही खाली होने लगी कुर्सियां, सीईओ-पॉलिसी हेड रवाना

सोशल मीडिया के इस दौर में ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम जैसे सशक्त माध्यम विचार रखने के बड़े माध्यम बन चुके हैं और इनसे जुड़ी खबरें बेहद तेजी से वायरल होती हैं। ट्विटर के मालिकाना हक बदले जाने और वहां हो रहे बदलाव की खबरें भी खूब वायरल हो रही हैं। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के कंपनी में पहली बार पहुंचते ही जिस तरह उन्होंने अपना संदेश दिया उसके बाद वहां कुर्सियां तेजी से खाली हो रही हैं।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः पाकिस्तान की जिम्बावे से भी हार

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम की आज लगातार दूसरी हार हुई औऱ उसे जिम्बावे की टीम ने एक रन से हरा दिया। छोटे स्कोर के मैच में पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम साबित रहा औऱ उसकी बल्लेबाजी की दम तार-तार हो गई। जिम्बावे के गेंदबाजों ने उसे छोटे स्कोर पर भी अच्छे स्कोरिंग ओवर नहीं दिए।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज खेले गए दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से आसानी से हरा दिया। आज भारत की तरफ से रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलकर भारत को दो विकेट खोकर 179 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस जीत के साथ भारत अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः दक्षिण अफ्रीका की आसानी जीत

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर आसान जीत दर्ज की। पहले बल्ले से दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को पसीना छुड़ाया और बाद में गेंद से भी टीम ने कमाल का प्रदर्शन कर बांग्लादेश की टीम को कोई मौका नहीं दिया कि वह उस पर हावी हो सके। टीम ने पहली जीत दर्ज की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today