Category Archives: दुनिया

ग्लोबल इनवेस्टर समिटः इंदौर पहुंचे नोएल टाटा, नादिर गोदरेज, डालमिया

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से स्वच्छ, स्वाद राजधानी का तमगा पाने व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनभागीदारी वाली राजधानी का खिताब पा चुके इंदौर में दो दिन के प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद आज से ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसमें टाटा-बिड़ला-गोदरेज जैसे औद्योगिक घरानों के अलावा कई अन्य जाने-माने उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी भी इसे वर्चुअली संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के कारण हॉल छोटा पड़ गया, सीएम ने असुविधा के लिए माफी मांगी

इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के सम्मान और समापन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्घाटन के दौरान विदेशों से आए मेहमान को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण हॉल ही छोटा पड़ गया। दोनों हाथ जोड़कर सीएम चौहान ने कहा कि असुविधा के लिए वे क्षमा चाहते हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और वरिष्ठ विधायक सज्जन वर्मा ने आरोप लगाया कि आयोजन से प्रदेश को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है और इसके लिए भाजपा की गुटबाजी और शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार हैं।

NRI ग्लोबल गार्डन में लगाए गए पौधों पर विदेश से नजर रख सकेंगे, पौधों पर लगाए गए QR कोड

इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन आज नमो ग्लोबल गार्डन में प्रवासी भारतीयों ने भी पौधरोपण किया। प्रवासी भारतीयों द्वारा रोपे गए पौधे की जियो टैगिंग कर उन्हें बारकोड भी प्रदान किए गए। ये प्रवासी भारतीय विदेशों में घर बैठे यहां लगाए अपने पौधों पर नजर रख सकेंगे।

पीएम मोदी ने कहा भारत के पास नॉलेज सेंटर और स्किल केपीटल बनने का सामर्थ्य

इंदौर में प्रवासी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की खूबियां गिनाई और दुनिया की भारत से उम्मीदों को बताया। उन्होंने कहा कि आज हमारे में नॉलेज सेंटर और स्किल केपीटल बनने का सामर्थ्य है। भारत और भारतीयों ने यह करके दिखाया है कि अलग-अलग देश, अलग-अलग सभ्यताओं के बीच व्यावसायिक संबंध कैसे साझी समृद्धि के रास्ते खोल सकती है।

इंदौर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, विमानतल पर सीएम ने किया स्वागत

प्रवासी भारतीयों के 17वें सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए। विमानतल पर उनका राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत किया। मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सुबह के उद्घाटन सत्र में उदबोधन के बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

युवा प्रवासी भारत दिवस में अनुराग ठाकुर बोले, भारत पासपोर्ट का रंग नहीं खून का रिश्ता देखता है

खेल-युवा और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रवासी भारतीयों को कहा कि भारत कभी पासपोर्ट का रंग नहीं देखता बल्कि खून का रिश्ता देखता है। भारत आपको हमेशा याद करता है, आपका सम्मान और प्यार करता है। हमारा लक्ष्य है जिन्होंने हम पर दो सौ साल राज किया उनकी अर्थव्यवस्था को पछाड़कर आगे बढ़ें।

प्रवासी सम्मेलन और इनवेस्टर समिट के लिए इंदौर तैयार, तस्वीरों से देखिये हमारा इंदौर

मध्य प्रदेश के लिए आठ से 12 जनवरी तक गौरव के दिन बनने जा रहे हैं क्योंकि औद्योगिक राजधानी इंदौर में कई देशों में रह रहे प्रवासी भारतीय, नेता के अलावा वहां के उद्योगपति व अन्य गणमान्य प्रतिनिधि आ रहे हैं। इनके लिए इंदौर को इस तरह सजाया गया है कि उसकी तस्वीरें देखकर किसी विकसित देश के भव्य नगर की अनुभूति होती है। कुछ तस्वीरों में देखिये हमारे इंदौर शहर की झलक।

भोपाल लिटफेस्ट का पांचवां नॉलेज कुंभ 13-15 जनवरी, विदेशी लेखक भी भाग लेंगे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल साहित्य एवं कला महोत्सव भोपाल लिटफेस्ट (बीएलएफ) का पांचवां नॉलेज कुंभ 13 से 15 जनवरी के बीच भोपाल में होने जा रहा है। इस बार इसमें विदेशी लेखक भी शामिल होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस भोपाल लिटफेस्ट के मुख्य आकर्षण लघुकथा पुरस्कार और प्रकाशन उद्योग पर चर्चा होगी।

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: 2-2 के बाद अतिरिक्त समय में भी मैच टाई, पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना जीता

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज पूर्व चैंपियन फ्रांस ने दूसरे हाफ के आखिरी 15 मिनट में जबरदस्त खेल दिखाते हुए अर्जेंटीना की पहले हाफ में ली जाए दो गोल की बढ़त को बराबरी पर लाकर मैच को रोमांचक मोड़ दिया. अर्जेंटीना ने पहले और दूसरे हाथ में कई बार मौके बनाये और फ्रांस पर दबाव बनाया लेकिन आखिरी 15 मिनट में फ्रांस ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी. एमबापे नही गोल की हैट्रिक की. पेनल्टी और फील्ड के गोल से फ्रांस ने मैच में वापसी की. मैच आखिर में दो-दो पर बराबरी पर आया. मगर 15-15 मिनिट के दो अतिरिक्त समय में मेसी ने गोल दागकर अर्जेंटीना आगे किया लेकिन फ्रांस को मिली पेनल्टी में एमबापे ने गोल दागकर फिर से मैच को टाई कर दिया. पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना फुटबॉल विश्व कप चैंपियन बना. मगर गोल्डन बूट एमबापे को मिला.

मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर, बेंगलुरू में निवेशकों से चर्चा

मध्य प्रदेश में जनवरी में होने वाली इनवेस्टर्स मीट के पूर्व तमाम उद्योग-धंधों को निवेश के लिए आमंत्रित करने राज्य सरकार इन दिनों देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में पहुंच रही है। पुणे के बाद आज बेंगलुरू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवेश आमंत्रण के लिए निवेशकों से चर्चा करने पहुंचे हैं जिसमें सरकार-उद्योगपतियों के बीच चर्चा के सत्र का आयोजन किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today