Category Archives: दुनिया

नामीबिया से आई फीमेल चीता शेशा पर मौसम का कहर, डिहाईड्रेशन के बाद गुर्दे पर असर

पालपुर कूनो नेशनल पार्क श्योपुर से बुरी खबर आ रही है। चंबल की ठंड के मौसम को नामीबिया के चीते बर्दाश्त नहीं कर पाए और इनमें से एक फीमेल चीता शेशा गंभीर रूप से बीमार हो गई है। शेशा को डिहाइड्रेशन और गुर्दे की बीमारी ने जकड़ लिया है। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के डॉक्टरों की सलाह लेकर उसका उपचार किया जा रहा है। कूनो डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि शेशा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और आज उसने खाना भी खाया है।

विलीनीकरण आंदोलन के नेता ठाकुर लाल सिंह भोपाल से भेजे गए संविधान सभा, जाने कब-क्या हुआ

भारत के संविधान को लागू हुए 73 साल पूरे हो चुके हैं। संविधान बनाने वाली संविधान सभा में भोपाल रियासत से विलीनीकरण आंदोलन के नेता ठाकुर लाल सिंह को भेजा गया था। मगर दुर्भाग्य से उनके नाम पर देर से फैसला हुआ और इसका क्या असर पड़ा पढ़िये हमारी खास रिपोर्ट।

सेना पर सवाल उठाने पर दिग्विजय पार्टी में अलग-थलग पड़े, यात्रा के दौरान दूसरी बार बने ऐसे हालात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधारों में से एक माने जा रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यात्रा के दौरान दूसरी बार पार्टी में अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से संबंधों में खटास आई थी और भारत जोड़ो यात्रा से उन्हें हाईकमान के करीब पहुंचने का मौका मिला था। मगर संवेदनशील मामलों में विवादास्पद बयान देने की पहचान बना चुके दिग्विजय के लिए इस बार फिर विपरीत परिस्थितियां पैदा बनती नजर आ रही हैं। पढ़िये खास रिपोर्ट।

कांग्रेस का DNA पाकिस्तानी परस्ती, शिवराज ने दिग्विजय के बयान पर राहुल गांधी से मांगा जवाब

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी से जवाब मांगा है। सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस पर सेना के मनोबल को गिराने का पाप करने का आरोप लगाया। आईए आपको बताएं शिवराज सिंह चौहान ने सुबह पौधरोपण के बाद मीडिया से चर्चा में कांग्रेस, राहुल गांधी, दिग्विजय पर किस तरह किया हमला।

भारतीय क्रिकेट टीम महाकाल की शरण में, भस्म आरती में शामिल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में अभी भारत 2-0 अविजित बढ़त बनाए है और उसे मगंलवार को क्लीन स्वीप करने का मौका है। न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करने के लिए भारतीय टीम के 25 सदस्य आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। आपको बता रहे हैं कौन-कौन भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे।

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड मेंबर की वन विभाग के साथ लाभ कमाने वाली कमर्शियल एक्टिविटी, अधिकारी मेहरबान

मध्य प्रदेश में वन विभाग के अधिकारी ऐसे एनजीओ पर मेहरबान हैं जिसकी प्रमुख एमपी स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की मेंबर होने के बाद भी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ लाभ कमाने वाली कमर्शियल एक्टिविटी कर रही है। वन अधिकारियों की यह मेहरबानी मुंबई की एक संस्था की प्रतिनिधि पर है जबकि वैधानिक रूप से वन विभाग के साथ आर्थिक लाभ वाली गतिविधियां चलाने वाले किसी भी व्यक्ति को स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड का मेंबर नहीं बनाया जा सकता। इसको लेकर अब आवाज उठी है। पढ़िये किसने उठाई यह आवाज।

थिंक 20 का प्लेनरी सत्रः न्यू कॉम्प्लिमेंट्रीज़ इन ट्रेड एंड वैल्यू चैन्स विषय पर मंथन

कोविड महामारी दौर में ग्लोबल वैल्यू चेन पर पड़े दुष्प्रभाव ने वैश्विक व्यापार एवं अर्थ-व्यवस्था को ज़ोरदार झटका दिया है। इस दौरान व्यापार प्रतिबंधों एवं सप्लाई चेन पर पड़े दबाव ने विशेष रूप से अल्प विकसित एवं कम आय वाले देशों को अपना शिकार बनाया। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में थिंक 20 के प्लेनरी सत्र-5 “न्यू कॉम्प्लिमेनट्रीज़ इन ट्रेड एंड वैल्यू चेन्स” की अध्यक्षता कर रहे सेंटर फॉर पॉलिसी डायलॉग बांग्लादेश के प्रो. मुस्तफिज़ूर रहमान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उद्योगपतियों के काम न अटकेंगे, न वे भटकेंगे, सीएम ने इन्वेस्टर्स को दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनके काम न तो अटकेंगे और न ही अब उन्हें भटकने नहीं दिया जाएगा। सरकारी विभागों को हिदायत दी जाएगी कि वे निवेशकों के उद्योगों के निरीक्षण नहीं करें। नियम प्रक्रिया से उद्योग लगाएं आपकी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार काम करेगी। निवेशकों को आश्वास्त किया कि उनके निवेश का एक पैसा बेकार नहीं होने दिया जाएगा। चौहान ने कहा कि दो दिन के समिट में प्रदेश में करीब साढ़े 15 लाख के निवेश के प्रस्ताव उद्योगपतियों ने दिए हैं जिनमें 29 लाख को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, दूसरे दिन नार्वे और स्वदेशी उद्योगपतियों से सीएम की मुलाकात

इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन टाटा, अडाणी, अंबानी ग्रुप द्वारा मध्य प्रदेश में निवेश के वादों के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नार्वे तथा भारतीय उद्योगपतियों ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद निवेश की संभावनाओं पर चर्चाएं शुरू हुई।

PM मोदी ने कहा- आस्था, आध्यत्म, पर्यटन, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट में MP अजब-गजब-सजग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की ग्लोबल इनवेस्टर समिट का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए कहा कि विकसित के भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आस्था, आध्यत्म से लेकर पर्यटन तक, एग्रीकल्टर, एजुकेशन औऱ स्किल डेवलपमेंट तक मध्य प्रदेश अजब है, गजब है औऱ सजग भी है। मोदी ने इनवेस्टरों को यह विश्वास दिलाया कि मध्य प्रदेश का सामर्थ्य, संकल्प आपकी प्रगति में दो कदम आगे चलेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today