Category Archives: दुनिया

कूनो में दक्षिण अफ्रीका से पहुंचे 12 और चीते, पिंजरे से निकलते ही बाड़े कुलांचे भरने लगे

भारत देश में अब लुप्त वन्यप्राणी चीते न केवल फिर से जंगल में कुलांचे भरते धूल उड़ते हुए दौड़ने लगे हैं बल्कि उनकी आबादी भी पांच महीने में 20 तक पहुंच गई है। आज 12 और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाकर कूनो राष्ट्रीय पार्क में छोड़ा गया। इन्हें अभी छोटे बाड़े में क्वारेंटाइन में रखा जाएगा और कुछ समय बाद नामीबिया से लाए गए चीतों की भांति उन्हें भी कूनो पार्क में छोड़ दिया जाएगा।

अबू सलेम, आसाराम के बाद अब IAS नियाज खान ने लिखी ‘ब्राह्मण द ग्रेट’, बनारस में दस दिन बाद विमोचन

अबू सलेम, आसाराम पर किताब लिखने के बाद अब मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी है जिसके प्रकाशन के पहले ही जमकर चर्चा है। नियाज खान प्रशासनिक कामकाज में जिस तरह तेजतर्रार हैं उसी तरह लेखन विधा में भी वे माहिर हैं और वे अब तक सात पुस्तकें लिख चुके हैं। ब्राह्मण द ग्रेट का कवर पेज जारी करने के बाद नियाज खान कहते हैं कि दस दिन में इसके अंग्रेजी संस्करण को बनारस में हिंदू धर्म के किसी धर्मगुरू से ही विमोचन कराएंगे।

दक्षिण अफ्रीका से भारतीय वायुसेना विमान चीतों को लेकर रवाना, अब हर साल 10 से 12 चीते लाए जाएंगे

52 साल पहले जो चीते भारत से लुप्त हो गए थे अब उनका परिवार बढ़ने लगा है। पांच महीने पहले नामीबिया से आठ चीतों को लाए जाने के बाद आज सुबह दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीतों को भारत लाने के लिए भारतीय वायुसेना का विमान वहां से उड़ चुका है। यह 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीकी चीतों को लेकर भारत लेकर पहुंचेगा।

मशहूर शायर तारीक शाहीन का इंतकाल, ऐसी शोहरत कि उनकी किताब का मकबूल फिदा हुसैन ने बनाया कवर पेज

मध्य प्रदेश की सरजमीं के मशहूर शायर तारिक शाहीन का इंदौर में निधन हो गया। वे शायरों की दुनिया के ऐसे नाम थे कि राहत इंदौरी उन्हें सम्मान देते थे तो मकबूल फिदा हुसैन ने उनकी किताब का कवर चित्र भी बनाया। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं।

दिग्विजय ने कहा बजरंग दल, BJP नेता ध्रुव सक्सेना ने ISI से पैसा लेकर जासूसी की, देशद्रोह क्यों नहीं लगाया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर पुलवामा पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए और सवाल किया कि बजरंग दल, भाजपा नेता ध्रुव सक्सेना जैसे नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं लगाया गया। वे आईएसआई से पैसा लेकर पकड़े गए थे तो क्यों नहीं देशद्रोही बनाए गए।

दिग्गी

कमलनाथ ने बागेश्वर धाम में हिंदू राष्ट्र को नकारा, कहा भारत संविधान के मुताबिक चलता है

हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे छतरपुर के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री मुलाकात करने आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उनके यहां पहुंचे और मुलाकात के बाद हिंदू राष्ट्र के मुद्दे को नकार दिया। उन्होंने कहा कि भारत अपने संविधान से चलता है।

चीतों का पालन-पोषण कर रहे MP की फिर अनदेखी, 18 फरवरी को दूसरी बार भी लेने गए DG फॉरेस्ट के रिश्तेदार

नामीबिया के बाद अब 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते भारत लाए जा रहे हैं। लुप्त होने के बाद 2022 में भारत में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पुनर्वासित किए जा रहे चीतों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है लेकिन उन्हें नामीबिया या दक्षिण अफ्रीका से लाने के लिए वन महानिदेशक के रिश्तेदार को चुना गया। ये रिश्तेदार वन विभाग से नहीं हैं बल्कि वे कस्टम ऑफिसर हैं।

दिग्विजय ने कहा कोविड के समय जो मार्केट केपीटलाइजेशन बढ़ा, वह हवा का गुब्बारा था

राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कोविड के समय बढ़े मार्केट केपीटलाइजेशन को हवा का गुब्बारा बताया। उन्होंने कहा जब लोगों की आमदनी नहीं थी तब इस अडानी की संपत्ति बढ़ी थी और इसको लेकर राहुल गांधी ने एक महीने पहले ही चेतावनी दी थी कि यह गुब्बारा फुटेगा और वही हुआ।

‘मामा’ शीर्षक की रहेगी CM शिवराज सिंह की ऑटोबायोग्राफी, सीएम इंटर्न्स बूटकैंप में मिला नाम

मध्य प्रदेश की विकास यात्रा के लिए तैयार हुई युवाओं की टीम को रविवार को मैदान पर निकलने के पहले आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें संबोधित करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। एक उत्सुक युवती ने सीएम चौहान से जब भी उनकी कोई ऑटोबायोग्राफी लिखेगा तो उसका शीर्षक जानना चाहा। इस सवाल के जवाब में सीएम ने तुरत दो अक्षरों की शीर्षक बता दिया। आईए आपको बता दें क्या कहा सीएम ने उत्तर में।

अब दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो आएंगे, छह महीने से चल रही थी तैयारी

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आए आठ चीतों के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का स्थानांतरण होने वाला है। इनके स्थानांतरण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हो गए है। पर्यावरण मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समझौते के बाद अब 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कूनो पहुंचने की उम्मीद है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today