Category Archives: दुनिया

इंदौर की पिच पर एक दिन 14 विकेट गिरे, मैच आस्ट्रेलिया की पकड़ में पहुंचा

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच के पहले दिन ही 14 विकेट गिर गए और मैच पर आस्ट्रेलिया की पकड़ दिखाई दे रही है। पहली पारी में भारत के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हुए और 34 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाए। वहीं, आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा-लाबुषाणाया की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी वाली पारी खेलकर टीम को भारत के स्कोर तक पहुंचाकर बढ़त के लिए अग्रसर किया। मैच में चार दिन हैं और अब 26 विकेटों का खेल और बचा है।

राहुल गांधी का बदला लुक, लंदन में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देते दिखा

राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर कई महीनों से चर्चा का विषय थी और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी उनकी बाबाओं जैसी दाढ़ी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में भी उनके इस लुक पर कई राजनीतिक कयासबाजी लगाई गई। आज अचानक जब कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन की कुछ तस्वीरें सामने आईं तो उनका जो लुक दिखा वह भारत जोड़ो यात्रा के पहले से भी कुछ बदला था। देखिये।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा भाई हो या कोई और जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, कानून अपना काम करे

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भाई शालिगराम द्वारा एक दलित परिवार के शादी समारोह में गाली गलौच, पिस्टल लेकर धमकी देने की घटना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। शालिगराम ने जो किया है, कानून निष्पक्षता से उसमें कार्रवाई करेगा।

PAK में जाकर जावेदर अख्तर ने मुंबई हमले की सच्चाई बयां की, बताया क्या अंतर है ‘उनमें’ और ‘हममें’

मशहूर शायर और लेखक जावेद अख्तर ने मुंबई हमले की सच्चाई को पाकिस्तान में जाकर वहां के मीडिया के सामने जिस तरह बयां किया, वह एक भारतीय के लिए गर्व की बात है। आज जावेद अख्तर की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है क्योंकि ऐसी सच्चाई पाकिस्तान को अब तक उसके घर में किसी भारतीय ने नहीं बताई। बातों ही बातों में उन्होंने यह भी बता दिया कि पाकिस्तान और भारत के लोगों में क्या अंतर है। उनका पाकिस्तान मीडिया को दिया गया इंटरव्यू वायरल भी हो रहा है।

वायरल

फेसबुक-ट्विटर पर सावधान रहें, MP के एक IPS के नाम पर चलाए जा रहे 900 फर्जी एकाउंट

सोशल मीडिया पर दोस्ती या संवाद करना बेहद सरल हो गया है लेकिन इसका दुरुपयोग भी काफी हो रहा है। मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नाम पर इन दिनों 900 से ज्यादा फर्जी फेसबुक-ट्विटर एकाउंट सक्रिय हैं। फेसबुक पर तो इनका अपना कोई एकाउंट भी नहीं है लेकिन उनके नाम पर 900 एकाउंट इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चल रहे हैं। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

नई शराब नीति से MP GOVT की छवि में निखार, देशभर में मिल रही सराहना

मध्य प्रदेश सरकार के शराब के नशे को हतोत्साहित करने के लिए लाई गई नई नीति को नशा मुक्ति अभियान की दिशा में एक पहल माना जा रहा है। देशभर में इस नीति की सराहना की जा रही है। योग ऋषि रामदेव, डॉ. चिन्मय पंड्या से लेकर हार्टफुलनेस जैसे वैश्विक मेडिटेशन गाइड द्वारा शिवराज सरकार की तारीफ की जा रही है। पढ़िये किसने क्या कहा। हार्टफुलनेस के कमलेश पटेलदाजी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई शराब नीति की तारीफ की है।

दलित की शादी में पिस्टल दिखाकर हंगामा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भाई या कोई और…

सनातन धर्म और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे छतरपुर के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इस बार धर्म के लिए नहीं बल्कि अपने भाई के कारण चर्चा में हैं। एक शादी समारोह में पिस्टल दिखाते हुए दूल्हे के परिवार को धमकाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है और इस शादी वाले परिवार को दलित बताते हुए घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धमकी देने वाले युवक को धीरेंद्र शास्त्री का भाई बताया जा रहा है। अब पुलिस वायरल वीडियो व पिस्टल लहराने वाले युवक की जांच में जुटी है।

भारत ने आस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा टेस्ट मैच ढाई दिन में जीता, छह विकेट से हराया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भी टीम इंडिया ने ढाई दिन में ही जीत लिया। इसके पहले नागपुर में पहला टेस्ट मैच भी भारतीय टीम ने ढाई दिन में आस्ट्रेलिया को हराकर जीत लिया था। दूसरे मैच भारत ने छह विकेट से हराया।

CM के पौधरोपण महासंकल्प के दो साल पूरे, 731 दिन में 2140 पौधे लगाए

करीब सवा सात सौ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था जिसके आज दो साल पूरे हो गए हैं। इन दो साल के 731 दिन में चौहान ने 2140 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चौहान ने खुद ही नहीं बल्कि प्रदेश और उनसे मिलने वाले लगभग हरेक व्यक्ति को अपने-अपने बच्चों के जन्मदिन, माता-पिता के स्मृति और शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित भी किया है।

CM शिवराज

महाकाल की नगरी उज्जैन में दीपोत्सव का WR, 18 लाख 82 हजार दीपक जलाए गए

महाशिवरात्रि पर महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी और कई वीआईपी सहित लाखों भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और अभिषेक किया। रात को दीपोत्सव के विशेष कार्यक्रम में 18 लाख 82 हजार 229 दीपों को उज्जैन में जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक उज्जैन में भगवान महाकाल का अभिषेक करने पहुंचे और उज्जैन को स्वच्छता में नंबर बनाने का संकल्प दिलाया।

दीपोत्सव

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today