Category Archives: दुनिया

मध्य प्रदेश के IGNTU कैम्पस में केरल के छात्रों पर हमला, शशि थरूर से लेकर केरल के CM तक चिंतित

मध्य प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक में केरल के छात्रों पर हमले की घटना सामने आई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर, केरल सीएम और कुछ सांसदों ने चिंता व्यक्त करते केंद्र सरकार से जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानिये किसने क्या कहा। बताया जाता है कि इस मामले में सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

भोपाल MP प्रज्ञा का राहुल गांधी के देशभक्ति पर हमला, कहा वे विदेशी महिला से जन्मे इसलिए वे देशभक्त नहीं हो सकते

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के देशभक्त होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा किउनकी इटली की विदेशी मां ने जन्म दिया है, इसलिए वे देशभक्त नहीं हो सकते। उन्हें अब भारत में राजनीति का अवसर नहीं दिया जाना चाहिए और देश से निकाल देना चाहिए। भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है और कांग्रेस की सोशल मीडिया-डिजिटल टीम की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि वे विक्षिप्त हैं।

सिंधिया के मिशन में पन्ना टाइगर रिजर्व की लापरवाही, तीन महीने में नहीं ढूंढ पाए स्वस्थ बाघिन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने पिता की जयंती पर शिवपुरी के टाइगर विहीन माधव नेशनल पार्क को बाघों से आबाद करने के मिशन पर पन्ना टाइगर रिजर्व के वन अधिकारियों ने पानी फेर दिया है। वहां के अफसरों को तीन महीने में एक स्वस्थ बाघिन नहीं मिल सकी। हालांकि बांधवगढ़ और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बाघिन और बाघ माधव नेशनल पार्क पहुंच गए हैं जिन्हें आज छोड़ा जाएगा। जानिये पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन में कैसे हुई लापरवाही।

कमलनाथ के गढ़ में शाह की रैली, लोकसभा के बहाने विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाएंगे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा संगठन और नेतृत्व 2018 विधानसभा चुनाव में सरकार नहीं बना पाने के बाद से ही सक्रिय है और यही वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोकस मध्य प्रदेश बना हुआ है। 19 मार्च को अमित शाह छिंदवाड़ा में रैली करने जा रहे हैं जहां भाजपा को लोकसभा में एकमात्र सीट पर हार मिली थी। शाह की रैली को हार हुई भाजपा की सीटों पर रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है लेकिन इस रैली से भाजपा के विधानसभा चुनाव का बिगुल की गूंज भी सुनाई दे सकती है।

अमिताभ बच्चन फिर एक्शन शॉट में घायल, डॉक्टर की सलाह पर मुंबई जलसा में कर रहे आराम

भारत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन को हैदराबाद में एक एक्शन शॉट में फिर चोट लग गई है। उन्हें पसलियों में तकलीफ है और इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर वे मुंबई के अपने निवास जलसा में आराम कर रहे हैं। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित व रद्द कर दिया है तथा अपने प्रशंसकों से क्षमा मांगी है कि वे आज शाम को उन्हें जलसा में अभिवादन के लिए दिखाई नहीं दे सकेंगे।

महाकाल की होलीः भस्म आरती में पुष्प अर्पण, संध्या आरती में अर्पित फूलों के गुलाल-शक्कर की माला का होगा अर्पण

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की होली का अपना अंदाज है। आज अलसुबह भस्म आरती में महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। अब संध्या आरती में महाकाल को अर्पित फूलों से बने गुलाल और शक्कर की माला को अर्पित किया जाएगा। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की होली का अपना अंदाज है। आज अलसुबह भस्म आरती में महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। अब संध्या आरती में महाकाल को अर्पित फूलों से बने गुलाल और शक्कर की माला को अर्पित किया जाएगा।

CM शिवराज 23 हजार 360 दिन के हुए, 65वें जन्मदिन पर लग गए 46 हजार पौधे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 65वां जन्मदिन है और वे आज 23 हजार 360 दिन के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में शिव वाटिका बनाकर पौधरोपण किया तो सीएम जितने दिन के हुए उससे दोगुना 46 हजार पौधे लगा दिए गए। इस तरह प्रदेश के सीएम के जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाया गया।

महाकाल की शरण में विराट-अनुष्काः भस्म आरती में शामिल होकर अभिषक किया

भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेलने इंदौर पहुंचे विराट कोहली आज सुबह पत्नी अनुष्का शर्मा कोहली के साथ उज्जैन पहुंचे। वहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद अभिषेक किया।

मुकेश अंबानी के ZOO में MP के टाइगर-लोमड़ी, बदले में आए छिपकली-चिड़िया, आरोपों से विधानसभा हंगामे से गूंजी

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के चिड़ियाघर में टाइगर-शेर भेजकर उसके बदले छिपकली-चिड़िया लेने के आरोप सदन में जब लगे तो भाजपा सरकार के मंत्री-विधायकों ने आरोप लगाने वाले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की घेराबंदी कर दी। इसके बाद सदन में तू-तड़ाके की भाषा तक इस्तेमाल की गई और फिर जीतू पटवारी को बजट सत्र की आगामी कार्यवाही से निलंबित करने का फैसला आसंदी सुनाया गया।

ई-बजट पर चाइना मेड के आरोप, क्या सरकार पर पड़ सकता है भारी

मध्य प्रदेश में बुधवार को शिवराज सरकार ने अपना बजट हार्ड कॉपी में नहीं बल्कि डिजिटिल रूप में दिया है लेकिन अब यह ई-बजट सरकार पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। चाइना मेड के आरोपों को लगाने के बाद अब प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस गुरुवार को इस मुद्दे पर रणनीति के तहत एक्शन करने की तैयारी में है जिससे सरकार को विधानसभा में मुश्किल पैदा हो सकती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today