Category Archives: दुनिया

मेरे ओलम्पिक और अवार्ड में माँ का बड़ा योगदान : साक्षी मलिक

इंदौर के एमबी खालसा कालेज तथा एमबी खालसा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शीर्षक “गृहणियों के वेतनमान का निर्धारण एक पहल“ विषय पर विचार बौद्धिक चर्चा की गई। कार्यक्रम में ओलंपियन साक्षी मालिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ को दिया उन्होंने कहा कि मेरे ओलम्पिक और अवार्ड में मेरी माँ का बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम का उद्देश्य गृहणियों के अमूल्य योगदान और समाज में उनके आर्थिक मूल्य को पहचानने की आवश्यकता पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम में डॉक्टर ममता चंद्रशेखर प्राचार्य श्री अटल बिहारी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर, सुश्री साधना भंडारी सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री वर्षा बंसल गुप्ता, उच्च न्यायालय, अधिवक्ता इंदौर और डॉक्टर अनन्या मिश्र लेखिका एवं शिक्षाविद सहित प्रतिष्ठित अतिथि वक्ताओं ने भाग लिया। सभी अतिथि महिला अधिकारों और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित कार्यकर्ता है। चर्चा में घरेलू श्रम के आर्थिक मूल्यांकन नीतिगत ढांचे और भारत में ग्रहणियों की भूमिका के बारे में सामाजिक अवधारणाओं जैसे प्रमुख पहलुओं पर संबोधित किया गया।

गृहिणियों का सम्मान-सहभागिता वेतनमान से कई गुना ज्यादा
डॉ ममता चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में कहा कि गृहिणियों का सम्मान और उनकी सहभागिता उनके वेतनमान से कई गुना ज्यादा है| चर्चा में श्रीमती साधना भंडारी ने गृहिणियों के गृह स्वामी होने से उनके सामाजिक प्रभुत्व पर होने वाले प्रकाश को नजर में लाया। कार्यक्रम में दो अन्य मिश्र ने सरल कहानियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में अपनी बात रखी तो वर्षा गुप्ता ने ग्रहणियों के आर्थिक शोषण पर अपनी बात को पटल पर स्थापित किया। सभी वक्ताओं ने गृहणियों के दयानंदन पराक्रम और सफल कार्य निर्वहन पर चर्चा की तथा उनका आभार माना। कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए ओलंपियन रेसलर साक्षी मलिक तथा टीम की उपस्थिति बहुत अच्छे से दर्ज की गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी मलिक, अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर जी, अन्य विभिन्न देशों के कुश्ती खिलाड़ी प्रोग्राम में शिरकत की। अतिथियों का स्वागत एम बी खालसा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह सैनी, उपाध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह जी छाबड़ा, सरदार रणवीर सिंह जी छाबड़ा ने किया। कार्यक्रम का संचालन इंदौर के प्रख्यात संस्कृति कर्मी श्री संजय पटेल ने अपने विशिष्ट विचारवान शैली में किया। कार्यक्रम के रूपरेखा बताते हुए एम् बी खालसा एजुकेशन कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीनाक्षी पाराशर ने अपने विचार प्रकट किये।
डॉ. दरवेश भंडारी प्राचार्य एमबी खालसा लॉ कॉलेज, डॉ मीनाक्षी पाराशर प्राचार्य एमबी खालसा इंस्टीट्यूशन ऑफ़ एजुकेशन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया । अंत में एम बी खालसा एजुकेशन सोसाइटी की ओर से आभार डॉ रेणु सोनी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड तथा नेपाल से पधारी जूनियर महिला पहलवान भी सम्मिलित हुई।

मध्य प्रदेश की पहली बेसिक इंग्लिश ग्रामर बुक का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा उद्घाटन

डेफ कैन फाउंडेशन (DCF) ने आज गर्व के साथ मध्य प्रदेश की पहली बेसिक इंग्लिश ग्रामर बुक को इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) QR कोड एक्सेस के साथ लॉन्च किया। इस महत्वपूर्ण पुस्तक का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा किया गया, जो बधिर समुदाय के लिए समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टॉप रैंकर्स की ग्रोथ समिट में पाठ्यक्रम से हटकर शिक्षा की संभावनाओं व भविष्य पर विमर्श, लीडरशिप ने बनाई रणनीति

देश के जानेमाने सुपर करियर प्लेटफार्म टॉप रेंकर्स ने भोपाल में दो दिन की ग्रोथ समिट का आयोजन कर अपने आगे की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया। इसमें पारंपरिक पाठ्यक्रमों से हटकर शिक्षा की संभावनाओं और भविष्य पर चर्चा करते हुए टॉप रैंकर्स लीडरशिप ने कंपनी की विकास रणनीति व अपनी भावी तैयारियों पर विचार विमर्श किया।

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज सालासर हापुड़ से बनकर तैयार हो गया है तो आणंद शहर में बुलेट ट्रेन का तीन मंजिला स्टेशन भी काफी तेजी से आकार ले रहा है।

ईसाई मिशनरी की पचमढ़ी की एक बेशकीमती जमीन की हेराफेरी, पूर्व बिशप व सतपुड़ा रिसोर्ट के मालिक पर आरोप

पचमढ़ी अंग्रेजों की पसंदीदा जगह थी और उन्होंने मध्य प्रदेश में वहीं कैंप लगाया था। आज भी वहां अंग्रेजों के समय के बंगले जिनमें राजभवन शामिल है, मौजूद हैं। अंग्रेजों की इस पसंदीदा स्थान पर करीब ढाई एकड़ बेशकीमती जमीन ईसाई मिशनरी की थी जिसे जबलपुर के एक पूर्व बिशप ने मिशनरी संस्था के नागपुर मुख्यालय के सेक्रेटरी व एक रिसोर्ट के मालिक के साथ मिलकर हेराफेरी करते हुए सस्ती दरों पर लीज पर दे दी। जानिये कौन हैं ईसाई मिशनरी की जमीन की हेराफेरी करने वाले और उनके क्या हैं संबंध।

क्या ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मेहमान फुटपाथ पर चलेंगे…, क्यों खर्च हो रहा है करोड़ों का बजट…

ग्लोबल इवेस्टर्स समिट 24-25 फरवरी को होने जा रही है जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी निवेशक आ रहे हैं। मगर जिस ढंग से बाहरी सजावट से उन्हें आकर्षित करने के लिए करोड़ों की राशि पानी की तरह बहाई जा रही है और ऐसा लग रहा है कि उन्हें भोपाल की सड़कें, दीवारें और फुटपाथ से सरकार लुभा लेगी। आखिर इन पर इतना खर्च क्यों हो रहा है, यह किसी को पता नहीं, मगर यह जरूर है कि इससे कई लोग बन जाएंगे। जानिये कहां कहां हो रही है फिजूल खर्ची।

वीआईटी भोपाल विवि में सतत एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों और नवाचारों पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

वीआईटी भोपाल विवि में स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग प्रोग्राम ने इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एयर ब्रीथिंग इंजन (आईएसएबीई) के सहयोग से 7-8 फरवरी को सस्टेनेबल एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन (आईसीएसएटीआई 2025) पर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मलेन शुरू होने से पहले, सभी प्रतिभागियों के लाभ के लिए गैस टरबाइन प्रौद्योगिकी पर एक प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला भी आयोजित की गई।

वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की म.प्र. में हैं अपार संभावनाएँ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश टेक्सटाइल और परिधान उद्योग के क्षेत्र में अपार संभावनाओं वाला राज्य बन चुका है। राज्य की समृद्ध कृषि पृष्ठभूमि, पारंपरिक बुनकर समुदायों की उत्कृष्ट कला, आधुनिक औद्योगिक आधार और निवेशक-अनुकूल नीतियाँ प्रदेश को इस क्षेत्र में अग्रणी बना रही हैं। सरकार के सुविचारित प्रयासों से मध्यप्रदेश तेजी से भारत के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट हब के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस औद्योगिक यात्रा को और गति देने का माध्यम बनेगा, जहाँ दुनिया भर के निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया जाएगा। 

सिंहस्थ 2028 के स्थाई प्रकृति के कार्य 31 दिसंबर 2027 तक करें पूर्ण_डॉ.राजेश राजौरा

अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने सिंहस्थ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की सभी साधु-संतों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई जाए। स्थाई संरचनाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम, पार्किंग, धर्मशाला, भोजनशाला, प्रवचन हॉल, सीवरेज लाईन, रोड़ और वॉटर सप्लाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नगर विकास योजना की कार्य योजना तैयार कर कार्य की शुरूआत जून 2025 से युद्ध स्तर पर की जाए।

From heritage walk to tribal art exhibition, discussion on literature in Bhopal Literature Festival

भोपाल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत एक हेरिटेज वॉक से हुई, जो कमला पार्क से शुरू होकर कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों से गुजरी, जिनमें प्राचीन जल निकाय, गोंड किले और इकबाल मैदान, सदर मंजिल और ताज-उल-मस्जिद जैसे प्रतिष्ठित स्थानीय स्थल शामिल थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today