Category Archives: दुनिया

19 महीने बाद रानी कमलापति स्टेशन में लग रहे पुलिस थाने को मिला नाम, अभी भी कुछ नाम बाकी

मध्य प्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के साथ उसका नाम बदले शासन को करीब 19 महीने बीत गए लेकिन स्टेशन परिसर में स्थापित जीआरपी थाने को अब जाकर नाम मिला है। इसी तरह कुछ और नाम हैं जिन्हें शासन ने बदल तो दिया है मगर उनके नाम की दूसरी पहचान को आज भी नहीं बदला गया है। आपको बता रहे हैं रिपोर्ट में।

गंगा जमुना स्कूल के संचालकों द्वारा ‘लव जिहाद’ के तत्वों को फंडिंग, सीएम के जांच के निर्देश

दमोह के गंगा जमुना स्कूल में टीचरों के धर्म परिवर्तन और स्कूल संचालक अन्य जिहादी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतों के बाद अब राज्य शासन की उस दिशा में जांच शुरू होने जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं। गंगा जमुना स्कूल में जिहादी गतिविधियों के पर्दाफाश के बाद खुल रहे नए नए राज।

बारहसिंगा के बाद गौर को नया आवास देने संजय टाइगर रिज़र्व, अलसुबह ट्रांकुलाईजर से ऑपरेशन

मध्यप्रदेश में विलुप्त हो रही वन्य प्राणियों की प्रजातियों के लिए नए आवास वन विभाग तलाश रहा है और इसी के तहत गौर वन्य प्राणी की प्रजाति को बचाने के लिए कान्हा से संजय टाइगर रिजर्व शिफ्टिंग का काम आज से शुरू हुआ. आज सुबह हाजियों की मदद से गौर वाइल्डलाइफ को घेर कर उन्हें ट्रांकुलाईजेशन करके सुबह शिफ्ट किया गया. तस्वीरों से देखिए शिफ्टिंग की प्रक्रिया.

भोपाल के आवासीय क्षेत्र में टाइगर का कुनबा, तीन शावकों की वीडियो वायरल

राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। टाइगर के तीन शावकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी मां दिखाई नहीं दे रही है लेकिन तीनों शावकों की यह वीडियो भोपाल के एक आवासीय बस्ती के आसपास की बताई जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

इंग्लिश ठुमके…देशी ब्वॉय पर MCU कुलपति के ठुमके, अब हो रही आलोचना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारिता की पढ़ाई कराने वाली देश की बड़ी यूनिवर्सिटी में शामिल माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश का अनोखा अंदाज सामने आया है। वे एक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो वायरल हुआ तो अब जमकर आलोचना हो रही है।

चीतों की कब्रगाह बना कूनो, दो और शावकों की मौत, अब तक खत्म हो चुके हैं छह चीते

नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका से लाए चीतों में से ज्वाला मादा चीता ने जिन भारतीय जमीन पर जिन चार चीतों को जन्म दिया था, उनमें से दो की ओर मौत हो गई। इस तरह तीन दिन में चार में से तीन शावकों की मौत हो गई है और एक जीवित शावक भी गंभीर रूप से बीमार बताया जा रहा है। वन विभाग शावकों की मौतों को लेकर कह रहा है कि शावकों के जीवित बचने का प्रतिशत बहुत कम होता है। कूनो में अब 18 चीते बचे हैं जिनमें से एक शावक है जो ज्वाला का बच्चा है।

सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के लिए ट्रेंड करने वाली IAS टीना डॉबी का नकारात्मक ट्रेंड, इमेज सुधारने सफाई

राजस्थान कैडर की आईएएस और जैसलमेर कलेक्टर टीना डॉबी अब तक सोशल मीडिया पर अपने अंदाजों के लिए सकारात्मक रूप से ट्रेंड करती रही हैं लेकिन इस बार उनका नकारात्मक काम उन्हें ट्रेंड पर ले आया है। उनकी खूबसूरती पर उन्हें कॉम्पलीमेंट देने वाले इस बार उनकी आलोचना कर रहे हैं तो अपने काम के लिए अब टीना डॉबी सफाई दे रही है। जानिये अपने फील्ड के काम को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना की शिकार बनी टीना अब क्या कह रही हैं।

MP के गृह मंत्री ने जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के भोपाल-छिंदवाड़ा में पकड़े गए हिज्ब उत तहरीर आतंकी संगठन के 11 सदस्यों में से एक सलीम के धर्मांतरण की कहानी सामने आने के बाद अब भाजपा हमलावर हो गई है। धर्मांतरण में जाकिर नाइक का नाम सामने आने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे पहले से ही कहते रहे हैं कि नाइक कोई शांतिदूत नहीं है।

इंस्टा पर सुसाइड पोस्टः साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर डिको़ड कर बचाया, कौन थी युवती जानें

अपने जीवन को समाप्त करने के लिए सुसाइड करने की प्रवृत्ति वाले लोगों को समय पर अगर मदद मिल जाए तो वे असमय मौत के फैसले से बच सकते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के पास आज ऐसी ही एक चुनौती इंस्टाग्राम पर मिली जिसमें एक युवती ने सुसाइड करने की पोस्ट अपलोड की थी। मध्य प्रदेश की राज्य साइबर पुलिस ने न केवल उसके एकाउंट को डिकोड किया बल्कि उस तक पहुंचकर एक जीवन को बचा भी लिया।

सतना मुकुंदपुर सफारी की शान विंध्या बाघिन की मौत, वन्यप्राणी प्रेमियों ने शव यात्रा निकालकर दी अंतिम विदाई

मध्य प्रदेश के सतना जिले में मौजूद मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी एन्ड ज़ू में की शान विंध्या की आज मौत हो गई। उसे वन्यप्राणी प्रेमियों और वन विभाग के अमले ने कंधे पर शव यात्रा निकालकर अंतिम विदाई दी और अग्नि से उसका अंतिम संस्कार किया। देखिये अंतिम यात्रा की वीडियो व तस्वीरों की झलकियां।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today