Category Archives: दुनिया

पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में आज से गुरु पूर्णिमा महोत्सव, हजारों अनुयायी पहुंचे

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के कुबरेश्वर धाम में इस साल तीन दिन तक गुरु पुर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो आज से शुरू हो गया है। यहां हजारों की संख्या में उनके अनुयायी पहुंच रहे हैं जिनके लिए कुबरेश्वर धाम सीहोर में व्यवस्थाएं की गई हैं।

टाइगर का सिर काटे जाने के बाद अब रेड अलर्ट, न शिकारी का पता न सिर मिला

मध्य प्रदेश में करीब एक सप्ताह पहले शिकारियों ने एक टाइगर का शिकार कर सिर काट लिया और वन विभाग घटना को तीन दिन तक छिपाने के बाद आज भी न शिकारी का पता लगा पाया है और न ही टाइगर का सिर ही कहीं तलाशी में मिल सका है। वहीं, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी कर शिकारियों की पतारसी के लिए संयुक्त टीम के प्रयास अंधेरे में तीर की तरह चलाए जा रहे हैं।

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया चीता भिड़े, अग्नि घायल

श्योपुर स्थित पालपुर कूनो नेशनल पार्क में चीता के दो जोड़े आपस में भिड़ गए. इस भिड़ंत में चीता अग्नि घायल हो गया है. पार्क प्रबंधन घायल चीता के उपचार में जुट गया है.

चुनावी राजनीति के पहले शासन से मोर्चा, निशा बांगरे के इस्तीफे के बाद शासन का सरकारी आवास का नोटिस….

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए कमर कसने वाली राज्य प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी छतरपुर एसडीएम निशा बांगरे ने दो दिन पहले नौकरी से इस्तीफा दिया लेकिन इत्तफाक से उसी दिन राज्य शासन ने उन्हें भोपाल में सरकारी आवास पर स्थानांतरण के बाद भी आधिपत्य रखने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। अब इस नोटिस पर बांगरे ने वायरल वीडियो में अपना बयान जारी कर राज्य शासन से मोर्चा खोल दिया है। मगर दूसरी तरफ यह भी सामने आया है कि वे जिस निजी कार्यक्रम में व्यस्तता की बात कह रही हैं, उसमें कुछ विदेशी मेहमान भी आए हैं जिसकी जानकारी प्रशासन को भी नहीं है। इससे नई कंट्रोवर्सी पैदा होने की संभावना है और बांगरे व उनके परिवार पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है।

उमरिया के गांव में घुसे भालू को ट्रेंकूलाइज कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में छोड़ा, पिंजरे से निकलते सरपट दौड़ लगाई

ट्रेंकूलाइज के बाद बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पिंजरा खोलते ही भालू सरपट जंगल की तरफ भाग गया। ट्रेंकूलाइज करने के बाद नेशनल पार्क में भालू को पिंजरे से छोड़ा गया तो वह जंगल में ऐसे भाग जैसे कोई जानवर शिकारी को देखकर भागता है। बेहोशी के बाद पिंजरे में कैद प्यासे भालू ने आजाद होते ही नेशनल पार्क में ऐसी सरपट दौड़ लगाई कि धूल उड़ता हुआ लोगों की आंखों से ओझल हो गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः जबलपुर में उप राष्ट्रपति, राज्यपाल संग सीएम चौहान-वीडी शर्मा ने किया योग

मध्य प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। योग दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में सूर्य नमस्कार और अन्य योगासन किए तो भाजपा के कई अन्य नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर योग कर इसके महत्व के बारे में लोगों को संदेश दिया।

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों का जन्मोत्सव ऐसे मना….वीडियो में देखिये

श्रीमहाशिवपुराण कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का शुक्रवार की शाम को सीहोर में कुबेरेश्वर धाम में जन्मोत्सव मनाया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस मौके पर डमरू-मंजीरों के साथ बच्चों के बीच समय बिताया। इसके बाद जब वे बाहर निकले तो भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा घेरे में वे अपने अनुयायियों के बीच पहुंचे और इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या शुरू हुई जो रात तक चली।

‘भंडारा में सवर्णों को अलग टेंट में भोजन प्रसादी, दलितों को अलग टेंट में’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के अमलाहा में जातिवाद-छुआछूत का एक मामला सामने आया है जिसे प्रशासन तो असत्य करार दे रहा है लेकिन एक भंडारे में अलग-अलग टेंटों में सवर्णों-दलितों को बैठाए जाने के आरोप लगे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है और इसलिए यह गंभीर मामला माना जा रहा है।

लाड़ली बहना को हर महीने 3000 के बाद किसानों को भी तीन हजार देने का ऐलान, CM की घोषणा

प्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में हर महीने तीन हजार देने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हर साल किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले चार हजार रुपए की राशि को छह हजार करने का ऐलान किया। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार की राशि मिलाकर हर महीने एक हजार रुपए किसानों के खाते में पहुंचेगी जो जल्द ही तीन हजार रुपए तक कर दी जाएगी।

चीतों का रुख ललितपुर-झांसी की तरफ, चीतों की रुचि देख लैंडस्केप में यूपी को जोड़ने की तैयारी

पालपुर कूनो नेशनल पार्क से चीते बाहर निकलकर पूर्वी एमपी के बाद उत्तर प्रदेश खासकर ललितपुर और झांसी की ओर बढ़ने में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। यही वजह रही कि शुक्रवार को संपन्न चीता पुनर्वास समिति की ऑनलाइन बैठक में उत्तर प्रदेश के कलेक्टर-एसपी को आमंत्रित किया गया था। इस बैठक न तो ग्वालियर संभाग के कलेक्टर-एसपी और न ही राजस्थान के अफसरों को नहीं बुलाया गया था। हालांकि राजस्थान के सीनियर आईएफएस अधिकारियों ने इस पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today