Category Archives: दुनिया

श्रावण माह के पहले सोमवार को प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल, पालकी में विराजे भगवान

उज्जैन में प्रज्ञा का हाल जानने के लिए आज श्रावण माह के पहले सोमवार को महाकाल पालकी में विराजमान होकर भ्रमण पर निकले। महाकाल की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से निकलने के पहले उनकी कलेक्टर और एसपी सहित शहर के जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की और फिर महाकाल शहर के भ्रमण पर निकले। देखिये और पढ़िये महाकाल की पहली सवारी की रिपोर्ट।

पेशाबकांड मोड़ पर मोड़ः पीड़ित अब बोला वीडियो में वह नहीं, पूर्व मंत्री मेहदेले पैर धोने को बता रहीं नौटंकी

सीधी का पेशाबकांड हर रोज नया मोड़ ले रहा है। पहले आरोपी भाजपा का नहीं होना बताया, फिर सीएम ने पैर धोए तो पीड़ित ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को माफी दी और अब वही वीडियो में उसके होने से कर रहा इनकार। वहीं, भाजपा की महिला नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले पैर धोने को नौटंकी बताती नजरआईं लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनका ट्विटर पर की गई पोस्ट हटा ली गई। पढ़िये इस मामले में पूरी रिपोर्ट।

MP की पहली महिला CS निर्मला बुच नहीं रहीं, रिटायर हुईं पर काम नहीं छोड़ा

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का आज निधन हो गया। वे 87 साल की थीं और उन्होंने करीब दो साल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके पति महेश नीलकंठ बुच भी आईएएस थे और उनका भी कुछ साल पहले ही निधन हुआ है।

देश की उम्रदराज करदाता गिरिजा देवी का निधन, 121 साल की थीं गिरिजाजी

मध्य प्रदेश में 121 साल की उम्र वाली गिरिजा देवी तिवारी का निधन हो गया। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की पत्नी थीं। वे आयकर दाता थीं और उनके आधार कार्ड में उनकी जन्मतिथि 15 अप्रैल 1903 दर्ज है। पढ़िये रिपोर्ट।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा रावतपुरा सरकार के पास पैसों का पेड़ नहीं, व्यापारी हैं

ग्वालियर-चंबल से हिंदू संत के रूप में पहचान बनाने वाले रावतपुरा सरकार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने व्यापारी करार दिया है। वे हिंदू धर्म को मजबूत करने की बात कहकर स्कूल-कॉलेज और कई अन्य तरह के व्यापार कर रहे हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव के बाद उनकी छिछलेदारी हो जाएगी।

शिकारी नहीं मिला, टाइगर का सिर 11 दिन बाद मिला, अब वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एक्सपर्ट करेगा पुष्टि

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 11 दिन पहले जिस टाइगर का शिकार कर सिर काटकर शिकारी ले गए थे, वह आज टाइगर रिजर्व के धांसई-भीमकुंड क्षेत्र में मिला। लावारिस हालत में मिले टाइगर के सिर में से नमूने लेकर वाइल्ड लाइफ फारेंसिक एक्सपर्ट के पास जबलपुर जांच के लिए भेजा गया है जो यह बताएगा कि सिर उसी टाइगर का है या नहीं।

पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरु पूर्णिमा पर पांच लाख ने ली गुरु दीक्षा, देर रात तक चला दीक्षा कार्यक्रम

पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरु पूर्णिमा पर पांच लाख ने गुरु दीक्षा ली। सोमवार देर रात तक दीक्षा कार्यक्रम चला। सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन सोमवार की रात हो गया। पंडित मिश्रा के प्रवचनों के बाद गुरू दीक्षा कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। अनुयायियों ने पंडित मिश्रा के चरणों की पूजा की और गुरू मंत्र ग्रहण किया। पढ़िये कुबरेश्वर धाम के गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर रिपोर्ट।

जया किशोरी का आज से ग्वालियर में नानी बाई रो मायरा कृष्ण कथा शुरू, ऐसे अंदाज में पहुंची जया किशोरी

कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज गुरू पूर्णिमा से ग्वालियर में उनकी कथा शुरू हुई है। पहले दिन आज जब जया किशोरी कथास्थल पर पहुंची तो उन्होंने अपनी मुस्कुराहट से लोगों का अभिवादन किया। सादे सलवार सूट में उन्होंने व्यास पीठ से कथा शुरू की।

जया किशोरी ने शादी को लेकर ग्वालियर में खोला राज, सनातन धर्म बढ़ाए जाने पर रखे ये विचार

कथा वाचक और मोटिवेशन स्पीकर जया किशोरी ने ग्वालियर में अपनी शादी को लेकर एक राज खोला है। उन्होंने सनातन धर्म बढ़ाए जाने पर भी विचार रखे और अपने नाम के साथ किसी उपाधि को जोड़े जाने पर भी बातों ही बातों में खुद को साधारण लड़की बताया। और भी कई सवालों में जया किशोरी ने अपनी राय रखी, पढ़िये इस रिपोर्ट में।

PM मोदी ने आदिवासी बच्ची को खिलाते हुए कहा चलो दिल्ली, परिवारवादी पार्टी झूठी गारंटी दे रहे

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह में दूसरी बार आए। आदिवासी आबादी बहुल शहडोल में एक जनजाति महिला की गोद में बैठी बच्ची से खेलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ मिलाया, गालों को सहलाया और फिर उससे बोले चलो दिल्ली। पीएम आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे और वहां कुछ लोगों से सीधी बातचीत भी की। मोदी ने मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले शहडोल से विपक्ष को चुनौती दी और कहा कि उनकी झूठी गारंटी से सावधान रहें नहीं तो आपके बच्चों को नतीजा भुगतना होगा। आईए बताते हैं पीएम मोदी की शहडोल यात्रा से जुड़े समाचार।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today