Category Archives: दुनिया

चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा एक साल से कम समय में आठ चीतों की मौतें अच्छी तस्वीर पेश नहीं करती

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में एक साल से भी कम समय में आठ चीतों की मौत एक “अच्छी तस्वीर” पेश नहीं करती है, और केंद्र से कहा कि वह इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाए और जानवरों को विभिन्न अभयारण्यों में स्थानांतरित करने की संभावना तलाशे। गौरतलब है कि प्रोजेक्ट चीता के तहत, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 रेडियो-कॉलर वाले जानवरों को केएनपी में आयात किया गया था और बाद में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ से चार शावक पैदा हुए थे। इस तरह 24 चीतों में से तीन शावकों समेत आठ की मौत हो चुकी है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट, चीतों की मौत पर अदालत ने किस तरह चिंता जताई।

अमित शाह की घोषणा पर साल भर बाद भी राज्य सरकार नहीं कर सकी वन ग्राम से राजस्व गांव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से 22 अप्रैल 22 को वन ग्रामों को राजस्व गांव बनाने की घोषणा की थी. एक साल से अधिक समय बीत गया आज तक प्रदेश के 825 वन ग्राम को राजस्व ग्राम नहीं बन पाए. यानि वन ग्राम को राजस्व गांव घोषित करने राज्य सरकार का नोटिफिकेशन नहीं हो पाया. पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

चौहान की गलती नहीं, यह चीता की जमीन नहीं है: वाल्मीकि थापर

राज्य वन्य प्राणी सलाहकार बोर्ड के सदस्य रह चुके देश के वन्यजीव विशेषज्ञ वाल्मीकि थापर का कहना है कि चीता की मौत के लिए जेएस चौहान की गलती नहीं है। यहां का क्लाइमेट ही चीता के लिए सूटेबल नहीं है। यहां दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के मुकाबले भीषण गर्मी पड़ती है तो यहां ठंड भी यहां जीरो डिग्री तक पहुंच जाती है। यही कारण है कि कुनो में चीता के जीवित रहने पर संकट है। थापर का सुझाव है कि विश्व भर के एक्सपर्ट के साथ बैठकर चीता प्रोजेक्ट पर रिव्यू किए जाने की आवश्यकता है।

कूनो में 3 चीतों की हालत नाज़ुक, तीन चीते और मिले संक्रमित

कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कूनो में रह रहे तीन चीतों ओबान, फ्रेंडी और एल्टन की गर्दन में कीड़े पाए जाने की बात सामने आ रही है। चीतों को लगाई गई कॉलर आई से घाव होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

MP में भाजपा-कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के चुनाव पूर्व दौरे, सत्ता में बने रहने या सत्ता में आने की दौड़

मध्य प्रदेश देश का ह्रदय राज्य है और यहां सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा पूरी ताकते झोंक रही है तो कांग्रेस यूपी-बिहार की तरह मध्य प्रदेश के अपने हाथ से छिटकने से बचाने के लिए जी-जान लगा रही है। दोनों दलों का केंद्रीय नेतृत्व अकेले राज्य के नेताओं के भरोसे नहीं है और इसके साफ संकेत भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी-अमित शाह तो कांग्रेस की ओर से राहुल-प्रियंका-खरगे के दौरे बनाए जा रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

सभी चीता की मेडिकल जांच होगी, फिर हटाए या बदले जाएंगे रेडियो कॉलर

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के चीतों की एक के बाद एक पांच और उनके तीन शावकों की मौतों की घटना के बाद अब सभी चीतों के चिकित्सकीय परीक्षण का फैसला लिया गया है। इसके बाद तय किया जाएगा कि चीतों का रेडियो कॉलर हटाया जाए या बदला जाए।

चीता के लिए कूनो की आबोहवा नहीं कर रही है सूट…!

अंतरराष्ट्रीय चीता प्रोजेक्ट के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से कूनो राष्ट्रीय उद्यान श्योपुर लाए गए चीता की हो रही लगातार मौतों के बाद प्रबंधन और वातावरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या कूनो का वातावरण सूट नहीं कर रहा है? या फिर प्रबंधन में ही कहीं चूक हो रही है? भारत के एकमात्र चीता एक्सपर्ट डॉ वायपी झाला को इस प्रोजेक्ट से क्यों दूर किया गया?

ऑनलाइन कर्ज का ऑपरेशन विदेशों से, भूपेंद्र विश्वकर्मा के परिवार में हत्या-आत्महत्या हादसे पर सीएम ने ली बैठक

भोपाल में दो दिन पहले एक परिवार के चार लोगों की मौत का कारण बने ऑनलाइन कर्ज के एप को लेकर आज पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक उच्च स्तरीय बैठक में ब्रीफ किया। यह ऑनलाइन कर्ज देने वाला बैंक एप भारत से नहीं बल्कि विदेशों से संचालित है जिस पर आरबीआई तक कंट्रोल नहीं है। पढ़िये रिपोर्ट।

चीते पर संकटः कूनो में एक और चीते की मौत, चार महीने में आठवां चीता मृत, केवल 16 चीते ही बचे

1952 के बाद देश में नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका से चीता लाकर उनकी पुनर्वासहट के चीता प्रोजेक्ट पर नजर सी लग गई है। आज एक और चीते की मौत हो गई है। अब तक चार महीने में एक के बाद एक आठ चीतों की मौत हो गई। पढ़िये रिपोर्ट।

Ex CM कमलनाथ का फोन हैक, मांगे 10-10 लाख, गोविंद गोयल ने अपने बंगले बुलाकर पकड़वाया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज दोपहर में हैक हो गया। उनके नंबर से कांग्रेस नेताओं को फोन कर 10-10 लाख रुपए की मांग की गई। पीसीसी के पूर्व महामंत्री व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने रुपए मांगने वालों को रुपए लेने बंगले बुलवाया और भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today