Category Archives: दुनिया

आदिवासी कांग्रेस नेता उमंग सिंगार ने ‘आदिवासी मुख्यमंत्री’ बनाने की मांग उठाई, खुद को बताया जंगल का शेर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ करीब चार साल से आदिवासियों को लेकर संवेदनशील दिखाई देने लगे हैं और राजनीतिक दलों की इस संवेदनशीलता के बीच अब आदिवासी नेता किसी आदिवासी को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर उठाने लगे हैं। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने आदिवासियों के बीच सभाओं में यह मांग उठाना शुरू कर दिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

रेलवे नेटवर्क में नौ साल में अभूतपूर्व विस्तार, अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिलान्यास समारोह की वीडियो कांफ्रेंस में मोदी ने कहा

आज देश के 508 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के रेलवे नेटवर्क में नौ साल में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। अमृत भारत रेलवे स्टेशनों से रेलवे के इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है जो 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से आधुनिकता के साथ विकास व पुनर्निर्माण काम होंगे। पढ़िये रिपोर्ट।

नामीबियाई से आई चीता ‘टिबलिसी’ की संदिग्ध मौत, निरवा 7 दिन से लापता

कूनो नेशनल पार्क चीता के लिए कब्रिस्तान बनती जा रही है। बुधवार को एक और फीमेल चीता संदिग्ध मौत हो गई है. मौत के कारणों को छुपाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष राजेश गोपाल और एनटीसीए के सदस्य सचिव एसपी यादव अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने के निर्देश दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

MP में कहां हैं मिनी ब्राजील, मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया

मध्य प्रदेश के लोगों को ही नहीं पता होगा कि उनके यहां कहीं मिनी ब्राजील भी है और उस जगह अंतरराष्ट्रीय खेल फुटबाल की नर्सरी बन चुकी है, जहां से कई फुटबाल खिलाड़ी निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में मध्य प्रदेश सहित देश के लोगों को इसके बारे में बताया। पढ़िये कौन सी जगह है जिसे मिनी ब्राजील कहा जाता है।

चार साल में 40 बाघों की मौत के बाद भी न डिगे न हिम्मत हारी, रचा इतिहास

मध्य प्रदेश के वन विभाग ने बाघों की मौतों की वजह से जितनी आलोचना झेली, उससे कदम डगमगा सकते थे लेकिन हिम्मत के साथ वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वन्यप्राणी संरक्षण की दिशा में काम किया। जंगलों पर आश्रित लोगों व आसपास के रहवासी इलाकों में भी वन्यप्राणी के प्रति संवेदनशीलता का माहौल बना और इन सब प्रयासों से मध्य प्रदेश एकबार फिर टाइगर स्टेट बन गया। टाइगर स्टेट वाले पहले व दूसरे स्थान के बीच काफी अंतर के साथ एमपी नंबर वन पर कायम है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की विशेष रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश फिर टाइगर स्टेट बना, अब 785 टाइगर प्रदेश के जंगलों में मौजूद

मध्य प्रदेश को एकबार फिर टाइगर स्टेट होने का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह दर्जा मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए इसके लिए वन विभाग और प्रदेश के लोगों के वन्यप्राणी संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की। पढृिए रिपोर्ट।

भारतीय कुश्ती महासंघ के विवादित अध्यक्ष बृजभूषण महाकाल की शरण में, मंदिर समिति ने किया सम्मान

अंतर राष्ट्रीय पहलवानों का विरोध झेल रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के विवादित अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने MP में दलित-आदिवासियों पर अत्याचार पर NCRB रिपोर्ट से दिखाया आइना, सागर आने के पहले हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश सरकार को एनसीआरबी रिपोर्ट के आधार पर दलित और आदिवासी अत्याचार के मामलों में आइना दिखाया है। दलित वर्ग से आने वाले खड़गे अगले महीने दलित बहुल सागर जिले में चुनावी दौरे पर आ रहे हैं और उसके पहले सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से घेरते हुए प्रदेश में दलित-आदिवासियों की स्थिति पर चिंता जताई है। पढ़िये रिपोर्ट।

राज्यसभा में चीतों की मौत की गूंजीः मंत्री बोले सदमे में मरे तो NTCA का जवाब प्राकृतिक मौत

मध्य प्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में चार महीनों में आठ चीतों की मौत पर केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के विरोधीभासी तथ्य सामने आए हैं। एक तरफ राज्यसभा में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बताते हैं कि चीतों की मौत दर्दनाक सदमे की वजह से हुई तो वहीं एनटीसीए चीतों की मौत प्राकृतिक बताया है। टास्क फोर्स चेयरमेन इन मौतों को रेडियो कॉलर के कारण त्वचा में चीता सूरज की गर्दन के घाव में कीड़े हो गए थे और सेप्टीसीमिया से उसकी मौत हुई। पढ़िये चीतों की मौत पर मंत्री, एनटीसीए और टास्क फोर्स के विरोधाभासी तथ्यों पर आधारित वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

महिलाओं का धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसे किया अपमान, कह दिया मांग के सिंदूर-मंगलसूत्र के बिना खाली प्लॉट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महिलाओं के अपमान के मामले में घिर गए हैं। नोएडा में सात दिन के दरबार में उन्होंने मांग के सिंदूर व मंगलसूत्र के बिना महिलाओं को खाली प्लॉट बता दिया। अब इस मामले में वे ऐसे घिर गए हैं कि महिला आयोग तक मामला पहुंच गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today