Category Archives: दुनिया

दिग्विजय सिंह ने कहा चंद्रयान तीन के सफलता से चंद्रमा पर उतारने वाले सांइटिस्ट को 17 महीने से वेतन नहीं मिला

चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान तीन के सफलता पूर्वक उतारने वाले साइंटिस्ट को 17 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। यह आरोप मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने लगाया है। दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है कि वे हमेशा भारत बदनाम करने के बयान देते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

रतलाम पुलिस में लिंग परिवर्तन पर फैसलाः एक महिला आरक्षक कम, पुरुष आरक्षक बढ़ा

मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस में आज से एक महिला सिपाही की संख्या कम हो गई है तो एक पुरुष आरक्षक बढ़ गया है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि एक महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन करने की राज्य शासन ने अनुमति दे दी है। आज से महिला सिपाही को पुरुष आरक्षक माने जाने के आदेश जारी किए गए। पढ़िये रिपोर्ट।

22 दिन से लापता दक्षिण अफ्रीकी चीता निरवा आखिरकार मिला, कूनो नेशनल पार्क के धोरट रेंज में केप्चर

विदेशी चीता निरवा के 22 दिन से लापता रहने के बाद उसका पता लगने पर वन विभाग ने राह की सांस ली। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में रविवार को यह खबर आई तो हैरान-परेशान वन विभाग के चीता प्रोजेक्ट से जुड़े अफसर और विभाग के अन्य कर्मचारियों की जान में जान आई। दक्षिण अफ्रीका की निरवा 22 दिन से लापता थी और रविवार को सुबह 10 बजे कूनो राष्ट्रीय उद्यान के धोरट परिक्षेत्र से स्वास्थ्य परीक्षण हेतु उसे कैप्चर किया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

मोदी 2024 में तीसरी बार PM बनने के प्रति आश्वास्त, कहा डेढ़ साल बाद संत रविदास स्मारक लोकार्पण करने जरूर आएंगे

सागर में संत रविदास स्मारक और कला संग्रहालय के भूमिपूजन पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संत रविदास के आशीर्वाद से वे डेढ़ साल बाद इसके लोकार्पण कार्यक्रम में जरूर आएंगे। मोदी ने इस मौके पर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को गिनाया। पढ़िये रिपोर्ट।

संत रविदास मंदिर का आज पीएम करेंगे भूमिपूजन, 11 एकड़ के परिसर में मदिर-कला संग्रहालय बनेगा

संत रविदास का मध्य प्रदेश के सागर में 11 एकड़ क्षेत्र में भव्य मंदिर बनाए जाने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमिपूजन करने आ रहे हैं। संत रविदास के 100 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य मंदिर में कला संग्रहालय, इंटरप्रिटेशन म्यूजियम, लायब्रेरी, संगत हॉल, कुंड, भक्त निवास, फूडकोर्ट जैसे स्थानों का निर्माण किया जा रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

PM ने कहा संत रविदास की विरासत संजोने-संवारने का अवसर मिला, सागर आने के पहले मोदी का बयान

संत रविदास के सागर में बनने वाले मंदिर और स्मारक के भूमिपूजन करने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि संत रविदास की विरासत को संजोने व संवारने का अवसर मिला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संत रविदास के मंदिर निर्माण कार्यक्रम के भूमिपूजन में सागर में लोगों को आमंत्रित किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

कूनो उद्यान में 9 चीतों की मौत से राष्ट्र की छवि हुई है धूमिल: रिटायर्ड आईएफएस तिवारी

वन एवं पर्यावरण कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी डॉ एसपीएस तिवारी ने कहा है कि 4 महीने में 9 चीता की मौत और 21 दिन से फीमेल चीता निरवा के लापता होने से मध्यप्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है. विदेशों में यह छवि बनने लगी है कि भारत सरकार और मध्यप्रदेश अफसरों के बीच छिड़ी अहम की जंग की वजह से चीता को संरक्षित करने में हम असफल साबित हो रहे हैं.

आदिवासी कांग्रेस नेता उमंग सिंगार ने ‘आदिवासी मुख्यमंत्री’ बनाने की मांग उठाई, खुद को बताया जंगल का शेर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ करीब चार साल से आदिवासियों को लेकर संवेदनशील दिखाई देने लगे हैं और राजनीतिक दलों की इस संवेदनशीलता के बीच अब आदिवासी नेता किसी आदिवासी को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर उठाने लगे हैं। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने आदिवासियों के बीच सभाओं में यह मांग उठाना शुरू कर दिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

रेलवे नेटवर्क में नौ साल में अभूतपूर्व विस्तार, अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिलान्यास समारोह की वीडियो कांफ्रेंस में मोदी ने कहा

आज देश के 508 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के रेलवे नेटवर्क में नौ साल में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। अमृत भारत रेलवे स्टेशनों से रेलवे के इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है जो 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से आधुनिकता के साथ विकास व पुनर्निर्माण काम होंगे। पढ़िये रिपोर्ट।

नामीबियाई से आई चीता ‘टिबलिसी’ की संदिग्ध मौत, निरवा 7 दिन से लापता

कूनो नेशनल पार्क चीता के लिए कब्रिस्तान बनती जा रही है। बुधवार को एक और फीमेल चीता संदिग्ध मौत हो गई है. मौत के कारणों को छुपाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष राजेश गोपाल और एनटीसीए के सदस्य सचिव एसपी यादव अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने के निर्देश दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today