Category Archives: दुनिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मिला टाइगर का शव, क्षत-विक्षत शरीर में सिर सड़ा

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बफर जोन में नाले में टाइगर का शव बहता हुआ मिला। टाइगर का क्षत-विक्षत शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है जिसका सिर सड़ चुका था। टाइगर की मौत को लेकर बांधवगढ़ नेशनल पार्क के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर लखन सिंह उईके ने शिकार की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है।

भोपाल विज्ञान मेले में बीएमएचआरसी का स्टाल, स्वास्थ्य चैकअप-जांच की पेड सर्विस

भोपाल में आज से भोपाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। भोपाल के बीएचईएल स्थित भेल दशभारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस विज्ञान मेले में भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज के लिए स्थापित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का स्टाल भी लगाया गया है। स्टाल में डॉक्टरों की टीम भी लगी है जो मेले में पहुंचने वाले लोगों को स्वास्थ्य संंबंधी चैकअप, जांच की सुविधाएं भी सशुल्क उपलब्ध करा रहा है।

आखिरकार अधिकृत तौर पर अपने-पराये में बांट दिया गया मीडिया, राजनीतिक दलों के समूह ‘INDIA’ का एक्शन

देश में मीडिया को संविधान का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन अब इसे नेताओं ने अपनों परायों की मीडिया में बांट दिया है। राजनीतिक दलों के समूह इंडिया ने यह अधिकृत रूप से कर दिया है और सोशल मीडिया पर इंडिया ने पराये पत्रकारों की सूची जारी कर दी है। सोशल मीडिया पर यह सूची तेजी से वायरल हुई है जिसका अब तक इंडिया के नेताओं ने खंडन भी नहीं किया है। वैसे मीडिया का एक बड़ा वर्ग सरकार के गुणगान में लगा है, इस तथ्य को कोई झुठला भी नहीं सकता है। पढ़िये रिपोर्ट।

SONI SAB पर एक और प्रेम कहानी, पश्मीना- धागे मोहब्बत के, में बिजनेस टाइकून राघव की भूमिका में निशांत

पारिवारिक मनोरंजन टीवी चैनल सोनी सब पर पश्मीना- धागे मोहब्बत के, छोटे पर की एक और प्रेम कहानी के रूप में आ रही है। इसमें बिजनेस आइकून राघव की भूमिका निभा रहे निशांत मलकानी जो टीवी पर नया नाम है। इस प्रेम कहानी के टीवी शो में कई अच्छे और प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल किए गए हैं। पढ़िये नए टीवी शो से जुड़ा यह समाचार।

पहले ऑडियो टीज़र फिल्म “दिल है ग्रे” का प्रीमियर, टोरंटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रचेगी इतिहास

भारतीय फिल्म उद्योग में ऑडियो टीजर फिल्म दिल है ग्रे का टोरंटों में प्रीमियर होने जा रहा है। निर्देशक सुसी गणेशन की इस ऑडियो टीजर फिल्म के प्रीमियर से टोरंटों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ 2023) में इतिहास रचा जाएगा। पढ़िये ऑडियो टीजर फिल्म के होने वाले प्रीमियर की रिपोर्ट।

बागेश्वर धाम धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा भोपाल के लोगों करो तैयारी, 26-27-28 को आएंगे मुग्दधारी।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री अभी राजस्थान में कथा कर रहे हैं और वहां आज उन्होंने एक जरूरी सूचना दी। कहा कि भोपाल में 14 से 17 सितंबर तक होने वाली कथा को मौसम विभाग की चेतावनी की वजह से आगे बढ़ा दिया है। धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने भोपाल के लोगों से कहा कि करो तैयारी 26, 27 और 28 सितंबर को आ रहे मुग्दधारी। उन्होंने कहा कि लगातार कथा के कारण उनका शरीर थक गया है तो कुछ आराम कर लेंगे।

दिग्विजय ने कहा ED-IT एमपी-सीजी, राजस्थान में छापे की तैयारी, गीदड़ भभकी बताया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईडी-आईटी एमपी में विपक्ष, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में सरकार के मंत्री-अफसरों पर छापे की तैयारी में। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में ईडी-आईटी के दफ्तर खोले जा रहे हैं। यहां सरकार के मंत्रियों और अफसरों के घर पर छापे की तैयारी नहीं है बल्कि विपक्ष के नेताओं के यहां छापे के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिन्होंने सैकड़ों हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जितल कर ली है, उन पर छापे नहीं मारे जाएंगे। जो सत्ता से बाहर हैं, उन पर छापे के लिए ईडी-आईटी के दफ्तर खलोे जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है डरे वह जिन्होंने अवैध संपत्ति हासिल की है। यह भाजपा की बौखलाहट है।

रतलाम में 13 किलो सोना, विदेशी मुद्रा डॉलर, दिरहम, रियाल के साथ युवक गिरफ्तार, GST ने भी जांच शुरू की

मुंबई से रतलाम में सोने का अवैध कारोबार। 100 पार्सल में 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। डॉलर, दिरहम, रियाल जैसी विदेशी मुद्राएं भी जप्त की गईं। रतलाम पुलिस ने शैतानराम वर्मा नाम के राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके रहने वाले इस युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और जीएसटी की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

महाकाल के दरबार में अभिनेता अक्षय कुमार ने मनाया जन्मदिन, शिखर धवन-सानिया नेहवाल भी पहुंचे

मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन और ओलिंपिक मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल महाकाल के दरबार में पहुंचे। अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन महाकाल भगवान के दर्शन कर मनाया तो शिखर धवन उसी दौरान वहां पहुंचे। सानिया नेहवाल अपने माा-पिता के साथ भगवान महाकाल के मंदिर पहुंची और महाकाल लोक को देखा। इस बीच लोगों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो खींचकर अपना मोबाइल स्टेट्स में डाला। देखिये देश की इन मशहूर हस्तियों के वीडियो और फोटो।

जी 20 के थीम सांग को अमिताभ ने दी आवाज, पीएम मोदी गीत की पृष्ठभूमि में दिखाए गए हैं

भारत जी20 की मेजबानी कर रहा है और उसका थीम गीत को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today