Category Archives: दुनिया

PM मोदी ने कांग्रेस सरकारों के भ्रष्टाचारों को गिनाए, गरीब का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों जाने के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में कांग्रेस के भ्रष्टाचारों को गिनाया और कहा कि गरीब का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जाता था। 2014 के बाद उनका कमीशन बंद कर दिया। जनधन, आधार और मोबाइल की त्रि-शक्ति से कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को तहस-नहस किया गया है। ढाई लाख करोड़ रुपए की जो राशि गलत हाथों में जाती थी, उसे बचाया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

अनुपम खेर की द सिग्नेचर को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, बोस्टन इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिले अवार्ड

ग्लोबल एक्टर अनुपम खेर की  आगामी फिल्म द सिग्नेचर ने हाल ही में प्रतिष्ठित बोस्टन इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स चॉइस और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित दो प्रमुख पुरस्कार जीते हैं! फिल्म को प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल की ओपेनिंग नाईट  में प्रदर्शित किया गया था।

टेलीप्ले ‘पिया बहरूपिया’ ने वैश्विक मंच पर भारत की रचनात्मक ऊर्जा को सफलता के साथ प्रदर्शित किया

जब निर्देशक अतुल कुमार और लेखक अमितोष नागपाल शेक्सपियर की कॉमेडी ‘ट्वेल्थ नाइट’ को ‘पिया बहरूपिया’ के रूप में ढालने के एक साथ आए, तो उन्होंने इसे एक शानदार नौटंकी की ऊर्जा और भरपूर संगीत से भर डाला. तब उन्होंने इसकी लोकप्रियता के पैमाने की कल्पना भी नहीं की होगी। पर आज इस नाटक को देश-विदेश के दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है।

साँच को आँच नहीं, अदाणी समूह हिंडनबर्ग क्राइसिस में दीर्घकालिक संभावनाओं की निभा रहा भूमिका

अजेय और कुशल व्यक्तित्व के धनी, गौतम अदाणी का उद्यमशीलता का सफर आज से तीन दशक पहले शुरू हुआ था। पहली पीढ़ी के इस उद्यमी ने उस दौरान 105 बिलियन अमेरिकी डॉलर और मार्केट कैपिटलाइज़ेशन (MCap) के विविध समूह का निर्माण किया था। यहाँ तक कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट भी एक उद्योगपति के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने में विफल रही, जिनका व्यापारिक कौशल भारत को आधुनिक बनाने में मददगार साबित हुआ है।

वर्धन पुरी की ‘गुलाब’ का साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर, शिकागो में हुआ फेस्टिवल

वर्धन पुरी की हाल ही में  दो फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं और वह ब्लॉक पर रिलेटिवली फ्रेश थीं और वर्धन दिन-प्रतिदिन एक्टिंग में परिपक्व हो रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘गुलाब’ का हाल ही में प्रतिष्ठित शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ जिस जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लोग खड़े होकर इस फिल्म की सराहना कर रहे थे।  

कंटेंपरेरी किंग’ समर्पण लामा ने जीती इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 3 की ट्रॉफी

‘सोनी इंटरटेंमेंट टेलीविजन के प्रशंसित देसी फॉर्मेट, इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 ने अपने बेमिसाल टैलेंट, विविध डांस फॉर्म्स और जबर्दस्त मनोरंजन के साथ देश में तहलका मचा दिया है। दर्शकों को भारत के कुछ बेहतरीन डांसर्स, जिन्होंने अपने लुभावने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया, से मिलाने के बाद इस डांस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट समर्पण लामा को ‘फिनाले नंबर 1’ में ‘टॉप 5 फाइनलिस्ट’ की जबर्दस्त जंग के बाद विजेता का ताज पहनाया गया। समर्पण लामा ने 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि जीती और इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती, जबकि उनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को 5 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया।

‘इंडियन आइडल सीजन- 14’ में ‘कुमार सानू’ का ‘जज’ के रूप में डेब्यू

सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर गायन की दुनिया में प्रतिभाओं को मौका देने के लिए चर्चित इंडियन आइडल का सीजन- 14 आने वाले है। इंडियन आइडल सीजन 14 की खास बात यह है कि इसमें मशहूर पार्श्व गायक कुमार सानू का जज के रूप में डेब्यू होने जा रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

PM मोदी एकबार MP पर दौरे ग्वालियर पहुंचे, कांग्रेस राज के कामों के घटिया बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। मोदी बेघरों को पक्का घर का उपहार देने गृह प्रवेशम कार्यक्रम में शामिल हुए लेकिन विधानसभा चुनाव के इस माहौल में वे मध्य प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करना नहीं भूले। कांग्रेस राज के कामों को घटिया बताया और कहा उसकी नजर हमेशा भ्रष्टाचार व एक परिवार के गुणगान करने में रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

कछुए की दुर्लभ प्रजाति ‘इंडियन टेंट टर्टल’ की तस्करी, लखनऊ से चेन्नई जा रही खेप इटारसी में पकड़ी

वन्यजीव संरक्षण की लिस्ट में शामिल इंडियन टेंट टर्टल की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है जिनमें शामिल दो पोर्टर केंद्र सरकार की राजस्व खुफिया एजेंसी और मध्य प्रदेश की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के हाथ लगे हैं। इन पोर्टरों को गिरोह द्वारा दुर्लभ प्रजाति के इंडियन टेंट टर्टल लखनऊ से चेन्नई पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था लेकिन इटारसी में ये पकड़े गए। देखिये रिपोर्ट।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यप्राणी सप्ताह शुरू, सात दिन तक स्कूली बच्चों को निःशुल्क होगा प्रवेश

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रविवार से राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2023 का शुभारंभ हो गया। आज से सात दिन तक वन विहार में विभिन्न गतिविधियां होंगी जिसमें वन-पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। आज वन विहार में सात दिन तक स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रवेश भी निःशुल्क होगा। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today