Category Archives: दुनिया

दिल्ली, हिमाचल ,हरियाणा, पंजाब ,उत्तराखंड में रिक्टर स्केल पर भूकंप

दिल्ली,  एनसीआर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी.  रात 10.35 बजे दिल्ली ऐन सी आर सहित उत्तरी भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये.

30 हजार रूपये नक्सली वारंटी गिरफ्तार

पुलिस नक्सल विरोधी अभियान के तहत 04.02.17 को थाना रूपझर द्वारा नक्सली स्थाई वारंटी देवसिंह पिता झाडू टेकाम ग्राम मोहरदल्ली चैकी डाबरी थाना लांजी के विरूद्ध थाना रूपझर में अपराध क्रमांक 03/02 एवं न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 325/02 धारा 147,148,149,302,323,506 ताहि. एवं25,27 आम्र्स एक्ट में स्थायी वारंट जारी किया गया था।

रायपुर के सुंदर नगर में उदयन के माता-पिता के दफन शरीर के अवशेष गार्डन में निकले

प्रेमिका को कमरे में दफन कर चबूतरा बनाने वाले उदयन दास की निशानदेही पर रविवार को भोपाल पुलिस उसे लेकर रायपुर पहुंची तो वहां सुंदर नगर कॉलोनी के एक मकान के गार्डन की खुदाई पर मानव शरीर की हड्डियां मिलीं। ये हड्डियां उदयन के माता-पिता की होने का दावा किया जा रहा है जिन्हें बेटे ने मारने के बाद गार्डन में दफन कर दिया था।

अम्मा के बाद चिनम्मा तमिलनाडु की सीएम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। अब तमिलनाडु की सीएम एआईडीएमके की महासचिव शशिकला (चिनम्मा) बनेंगी।

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ननिहाल जबलपुर पहुंचे, नर्मदा किनारे समय गुजारा

मध्यप्रदेश में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर शनिवार को अपने ननिहाल जबलपुर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने नाना पूर्व आईजी रायबहादुर करतार मल्होत्रा के घर में काफी समय गुजारा। ननिहाल के घर से ही नर्मदा किनारे नदी का नजारा देखा।

प्रेमिका ही नहीं छह साल पहले मां-बाप को भी कर चुका है कब्र में दफन

साकेतनगर में अपनी प्रेमिका को मार डालने के बाद कमरे में कब्र में दफनाने वाले उदयन ने छह साल पहले अपने माता-पिता की भी हत्या कर उन्हें भी कमरे में दफन कर दिया था। अब उसके माता-पिता के शवों की तलाश में पुलिस रायपुर के लिए रवाना हो रही है।

ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप : भारत की शानदार जीत

ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप भारत की शानदार जीत मिली.  इंग्लैंड को 10 wkt से हराया. 159 रन का लक्ष्य बिना कोई wkt खोये 11 ओवर में हासिल किया. भारत  के लिए सुखराम ने 67 और गणेश ने 78 run बनाये. गणेश को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया. i ndia की 4 मैचों में तीसरी जीत मिली. होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला बरकरार.

प्राकृतिक रूप से ध्यान का प्रादुर्भाव

ध्यान चेतना के संवर्धन का ऐसा अनूठा प्रयोग है जो पूरी दुनिया में आकर्षण का विषय बना हुआ है। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में जारी ध्यान सप्ताह में ध्यान के समस्त आयामों पर देश के उत्कृष्ट विद्वानों द्वारा उद्बोधन एवं प्रायोगिक परीक्षण किया जा रहा है।

बजट 2017-18 के बजट में इनकम टैक्स ढांचे में बदलाव

बजट 2017-18 में सरकार ने इनकम टैक्स ढांचे में बदलाव करते हुए अब तीन लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री कर दी है। इनकम टैक्स स्लैब को 2.5 लाख से बढ़ाकर तीन लाख किया है। तीन से पांच लाख तक की आय पर पांच फीसदी टैक्स देना होगा।

बजट सत्र की शुरुआत, किसान, गरीब, पिछड़े और युवा सरकार की प्राथमिकता

संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है.  राष्ट्रपति ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित किया. राष्ट्रपति ने अपने भाषण में  सरकारी योजनाओं की कामयाबियां गिनाईं हैं. उनके मुताबिक किसानों, गरीबों, पिछड़ों और युवाओं का हित सरकार की पहली प्राथमिकता है.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today